नाइट डेट पर जाना है, तो इस तरह के ट्रेंडी मेकअप लुक करें ट्राई: Trendy Makeup Looks
Trendy Makeup Looks

ये ट्रेंडी मेकअप लुक ट्राई करके देखिए

इस आर्टिकल में हम आपको इसी बात की जानकारी देने जा रहे हैं कि आप नाइट डेट के लिए कैसे ट्रेंडी मेकअप लुक ट्राई करें।

Trendy Makeup Looks: अधिकतर सभी लड़की और महिलाओं को मेकअप करना बहुत ही ज्यादा पसंद होता है। वही अगर डेट पर जाने की बात आती है तो वह अलग-अलग तरह के आउटफिट के साथ अलग तरह का मेकअप लुक भी ट्राई करने की सोचते हैं, क्योंकि अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए मेकअप करना बहुत ही जरूरी होता है। इसी खूबसूरती की वजह से वह अपने पार्टनर को आकर्षक दिखाई दे सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको इसी बात की जानकारी देने जा रहे हैं कि आप नाइट डेट के लिए कैसे ट्रेंडी मेकअप लुक ट्राई करें।

पीच मेकअप लुक

Trendy Makeup Looks
peach look makeup

अगर आप नाइट डेट पर जा रहे हैं तो आप पीच मेकअप लुक ट्राई कर सकते हैं। यह बहुत ही ज्यादा खूबसूरत होता है। इसके लिए आपको बेस पर लाइट फाउंडेशन लगाना होगा। इसके बाद पीच कलर ब्लश अपने गालों पर अप्लाई करें। इसी के साथ आपको अपनी लिपस्टिक न्यूड रखनी है और आई मेकअप भी लाइट रखना है। इस तरह के मेकअप को आप कुर्ती और इंडो-वेस्टर्न के साथ ट्राई कर सकती हैं। यह बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लगता है।

रेड बोल्ड मेकअप लुक

red bold makeup
red bold makeup

लाल कलर लगभग हर लड़की का फेवरेट कलर होता है। अगर ऐसे में आप नाईट डेट के लिए बाहर जाने का प्लान बना रहे हैं तो इसके लिए रेड बोल्ड मेकअप लुक ट्राई कर सकते हैं। इसको करने के लिए आपको अपना बेस लाइट रखना होगा और इसे बोल्ड रखने के लिए लिप्स को रेड लिपस्टिक से हाईलाइट करना होगा। इस तरह के लुक में आप डार्क कलर ड्रेस वियर कर सकते हैं और पार्टी में जा सकते हैं।

ग्लॉसी मेकअप लुक

glossy makeup look
glossy makeup look

ग्लॉसी मेकअप लुक बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लगता है और यह आजकल के समय में काफी ज्यादा ट्रेंड में भी है। कई बॉलीवुड अभिनेत्री इस तरह का मेकअप लुक करती है और नाइट डेट के लिए आप इसे ट्राई कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले चेहरे पर हल्के हाथों से ऑयल लगाए और मसाज करें। अब अपने चेहरे पर लिक्विड फाउंडेशन को अप्लाई करें। आंखों के लिए रोज गोल्ड या सिल्वर कलर से हाइलाइट करें और बोल्ड आईलाइनर लगाएं। इस मेकअप लुक को वेस्टर्न ड्रेस के साथ ट्राई कर सकते हैं।

स्मोकी आई मेकअप लुक

smokey eye makeup look
smokey eye makeup look

अगर आप नाइट डेट प्लान कर रहे हैं तो इसके लिए बोल्ड आई मेकअप लुक क्रिएट कर सकते हैं। यह बहुत खूबसूरत लगता है। इसके लिए आप स्मोकी आई लुक ट्राई कर सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले बेस तैयार करना होगा। इसके बाद डार्क कलर को अपनी आंखों पर अप्लाई करें। इस तरह तैयार हो जाएगा आपका स्मोकी आई मेकअप लुक और इसमें आप बहुत ही खूबसूरत लगेंगे।

न्यूड मेकअप लुक

nude makeup look
nude makeup look

न्यूड मेकअप लुक बहुत ही ज्यादा सिंपल लुक होता है। अगर आप सिंपल दिखना चाहते हैं तो इस लुक को ट्राई कर सकते हैं। इसको करने के लिए समय भी बहुत ही कम लगता है। आप इसे किसी भी आउटफिट के साथ ट्राई कर सकते हैं। अगर आप चाहे तो इस तरह के लुक को रोजाना भी ट्राई किया जा सकता है।

नाइट डेट प्लान करते समय मेकअप बहुत ही अहम भूमिका निभाता है, इसीलिए इस तरह के टिप्स आप फॉलो कर सकते हैं।

अंजली मृणाल एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास ब्लॉग, आर्टिकल्स और समाचार लेखन में 7 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। बीते 7 वर्षों में उन्होंने कई...