Sun Block Hacks
Sun Block Hacks Credit: Istock

Sun Block Hacks: गर्मियों का मौसम आते ही घरों में एसी-कूलर की सर्विसिंग और डेंटिंग पेंटिंग का काम शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि इस साल गर्मी अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ सकती है। ऐसे में घर के बाहर ही नहीं बल्कि घर भी भट्टी की तरह तपेंगे। मई और जून के महीने में कमरों और सीलिंग पर पड़ती सूर्य की तीखी किरणें आपके घर का तापमान बढ़ा सकती हैं। हालांकि गर्म हवाओं ने अभी से तीखा रुख अपना लिया है, ऐसे में घर को समर कूल बनाए रखने के लिए आप दिनभर एसी और कूलर तो नहीं चला सकते। लेकिन इन सिंपल हैक्‍स की मदद से कमरों में आती सूर्य की किरणों को ब्‍लॉक जरूर कर सकते हैं। ये हैक्‍स न केवल सन ब्‍लॉक करेंगे बल्कि कमरे को बगैर एसी-कूलर के ठंडा रखने का काम भी बखूबी कर सकते हैं, तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।

छत पर करें मिट्टी का लेप

Apply clay coating on the roof
Apply clay coating on the roof

गर्मी के दिनों में सबसे ज्‍यादा घर की दिवारें और सीलिंग गर्म होती है, जिसके कारण पंखे की हवा गर्म लगती है। कमरे को ठंडा रखने के लिए सबसे पहले आप घर की छत को मिट्टी के लेप से कवर कर दें। ऐसा करने से सूर्य की किरणें छत पर सीधी नहीं पड़ेंगी जिससे कमरे का तापमान सामान्‍य बना रहेगा। शाम के समय यदि छत पर पानी भर दिया जाए तो भी कमरे की सीलिंग को ठंडा रखा जा सकता है।

ब्‍लाइंड्स का उपयोग

घर को ठंडा रखने के लिए जरूरी है कि घर के अंदर ताजी हवा आए। इसके लिए कमरे में वैंटिलेशन प्रोपर होना चाहिए। लेकिन दोपहर की तेज धूप को रोकने के लिए खिड़की पर मोटे पर्दे और ब्‍लाइंड्स लगवाए जा सकते हैं। इनदिनों मार्केट में ब्‍लैकआउट पर्दे और रिफ्लेक्टिव ब्‍लाइंड आसानी से उपलब्‍ध हो जाते हैं जिसका यूज करके आप सूर्य की किरणों को अंदर आने से रोक सकते हैं। ब्‍लाइंड्स से न केवल सूर्य की किरणों से बचा जा सकता है बल्कि कमरे को ठंडा रखने में मदद मिल सकती है।

बड़े पौधों का चुनाव

गर्मी के मौसम में हर कोई अपने घर को सुसज्जित करने के लिए पेड़-पौधे लगवाता है। लेकिन क्‍या आप जानते हैं ये पौधे न केवल घर के वातावरण को शुद्ध करते हैं बल्कि सन ब्‍लॉकर का काम भी बखूबी कर सकते हैं। घर की बालकनी या खिड़की के पास छोटे पौधे रखने की बजाये बड़े और घने पौधे रखें ताकि वह सूर्य की किरणों को अंदर आने से रोक सकें। इसके लिए आप ओक, मेपल या एल्‍म जैसे घने पौधों का चुनाव कर सकते हैं।

रिफ्लेक्टिव कोटिंग्‍स और फिल्‍म

Reflective Coatings & Films
Reflective Coatings & Films

रिफ्लेक्टिव कोटिंग्‍स और फिल्‍म आपके घर को ठंडा रखने के लिए बेहतरीन हो सकती हैं। इन्‍हें खिड़कियों, दीवारों और छत पर लगवाया जा सकता है। ये सूर्य की किरणों को परिवर्तित करती हैं और गर्मी को अंदर आने से रोकती हैं। इससे आपका घर ठंडा रहता है। कोटिंग्‍स और फिल्‍म पारदर्शी व विभिन्‍न रंगों में आती हैं, आप अपनी जरूरत और पसंद के अनुसार इसका चुनाव कर सकते हैं।

कमरे की लाइटें बदलें

गर्मी के दिनों में सिर्फ सूर्य की किरणें ही नहीं बल्कि बिजली के बल्‍ब भी कमरे का तापमान बढ़ा सकते हैं। जी हां, बल्‍ब से निकलने वाली हीट आपके कमरे को गर्म कर सकती है। इसलिए दोपहर के वक्‍त जितना हो सके बल्ब और बिजली के उपकरणों का इस्‍तेमाल कम से कम करें। हाई वॉल्‍टेज बल्‍ब की जगह एलईडी बल्‍ब का इस्‍तेमाल करें। इससे बिजली का बिल और गर्मी दोनों कम हो जाएगी।