Flying Dutchman Ship: दुनियाभर में कई ऐसी रहस्यमय चीजें हैं, जिनके बारे में जानकर हम हैरान हो जाते हैं। कभी न कभी आपने फ्लाइंग डचमैन शिप के बारे में जरूर सुना ही होगा। अगर नहीं, तो आज हम इसी जहाज के रहस्यों के बारे में बात करने वाले हैं। ऐसा कहा जाता है कि ये जहाज पूरी दुनिया में भूतिया जहाज के रूप में जाना जाता है। जहाज पिछले 400 सालों से श्रापित होकर समुद्रों में भटक रहा है। इस श्रापित जहाज को लेकर कई किस्से कहानियां हैं, जिसके चलते ये हमेशा चर्चा में बना रहता है। इस जहाज को देखना काफी अपशकुन माना गया है। मान्यता है कि अगर किसी व्यक्ति ने इसे समुद्र में देख लिया तो वो और उसका जहाज पूरी तरह बर्बाद हो जाता है।
मान्यता ऐसी है कि ये फ्लाइंग डचमैन नाम का एक जहाज पिछले 400 साल से समुद्र में भटक रहा है। माना जाता है कि अगर कोई व्यक्ति इस जहाज को समुद्र में देख ले तो उसका जहाज पूरी तरह से बर्बाद हो जाता है। फ्लाइंग डचमैन पर कई टेलीविजन शो और फिल्में तक बन चुकी हैं, कई लोग इसे देखने का भी दावा कर चुके हैं, लेकिन ये सच है या झूठ इस बारे में कोई नहीं जानता। आइए जानते हैं कि आखिर क्या है किस्सा?
क्या है डचमैन जहाज की कहानी?

दरअसल, इस श्रापित जहाज को लेकर विश्व भर में कई टेलीविजन शो और लोकप्रिय फिल्में भी बन चुकी हैं। यही नहीं अब तक कई लोगों ने फ्लाइंग डचमैन को देखने का दावा किया है। दरअसल, 20वीं सदी के मशहूर लेखक “निकोलस मॉन्सर्रेट” ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान प्रशांत महासागर में इसे देखने का दावा किया था। फ्लाइंग डचमैन जहाज को लेकर विभिन्न धारणाएं और मान्यताएं हैं। इस शिप लेकर एक आम धारणा ये है कि ये एक वैसल था। इस जहाज के कैप्टन हेनरीक वैन द डेक्कन थे। उन्हें डचमैन के नाम से भी जाना जाता था। कहा जाता है कि 1641 में जहाज के कैप्टन हेनरीक वेन हॉलैंड से अपने जहाज के साथ ईस्ट इंडीज की तरफ निकले थे।

वहीं, आते वक्त रास्ते में जहाज का सामना एक भयंकर तूफान से हुआ और इस तूफान में जहाज पूरी तरह से तबाह हो गया। इस हादसे में शिप में जितने भी लोग मौजूद थे, वो सभी मारे गए और माना जाता है कि इस हादसे के बाद रहस्मयी तरीके से फ्लाइंग डचमैन शिप, समुद्र में भटक रही है। खैर इस शिप को लेकर दुनिया भर में कई दावे सामने आए हैं, लेकिन आखिर सच्चाई क्या है ये आज भी रहस्य बना हुआ है। इस तूफान में जहाज पूरी तरह तबाह हो गया। इस त्रासदी में जहाज के अंदर सवार सभी यात्री मारे गए। कहा जाता है कि मरते मरते जहाज के सभी यात्रियों ने बद्दुआ देकर इस जहाज को श्रापित कर दिया। तभी से ये भूतिया जहाज समुद्र में भटक रहा है।
जहाज के रहस्य से अब तक नहीं उठा पर्दा

फ्लाइंग डचमैन जहाज के रहस्य से अब तक पर्दा नहीं उठ पाया है। हालांकि इस जहाज को देखने का दावा कई लोगों ने किया है, पर उनकी इन बातों में कितनी हकीकत है और कितना फसाना ये कोई नहीं जानता। फ्लाइंग डचमैन आज भी एक रहस्य है।
