Nayanthara Chennai Home
Nayanthara Chennai Home

Nayanthara Chennai Home: पॉपुलर साउथ इंडियन एक्ट्रेस नयनतारा और उनके पति फिल्ममेकर विग्नेश शिवन। बेहतरीन आर्टिस्ट होने के साथ-साथ एक बेहद खूबसूरत आर्टिस्ट घर में रहते हैं। जो सिनेमा की खूबसूरती से कई गुना ज्यादा खूबसूरत है। बेहतरीन इंटीरियर के साथ 7000 स्क्वायर फुट में फैला ये खूबसूरत बंगला चेन्नई, तमिलनाडु की वीनस कॉलोनी में स्थित है। चेन्नई के इस खूबसूरत बंगले में सुपर मॉडर्न लग्जरी के साथ नेचुरल सनलाइट का शानदार व्यू आसानी से मिलता है।

ऐसे में इस घर के इंटीरियर की बात करें। तो लोकल क्राफ्टमैनशिप को बढ़ावा देते हुए अर्दी टोंस के साथ लिनन फाइबर, वुवेन फाइबर और टीक जैसे एलिगेंट और वॉर्म पीस शामिल हैं। जो घर को एस्थेटिक ट्रेडिशनल लुक दे रहे हैं। नयनतारा ने घर की कई खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जो लोगों को काफी पसंद आ रही हैं। ऐसे में आज हम भी नयनतारा और विग्नेश शिवन के होम स्टूडियो की डिटेल्स आपके लिए लेकर आए हैं। आइए नयनतारा और विग्नेश के चेन्नई होम डेकोर पर नजर डालते हैं।

महलों सा दिखता है, नयनतारा और विग्नेश शिवन का चेन्नई होम स्टूडियो

नयनतारा ने शेयर किया अपना व्यू

Nayanthara Chennai Home
Home View

साउथ इंडियन सुपरस्टार नयनतारा कहती हैं, मैं हमेशा से अपने घर को एक बंगले का ही लुक देना चाहती थी। जिसमें नेचुरल सनलाइट, पेड़ पौधे और हवा की कोई कमी न हो। इसीलिए मैंने और विग्नेश ने इसे रेनोवेट करने के बारे में सोचा था। आपको बता दें, नयनतारा और विग्नेश के इस बंगले। को डिजाइनर निकिता रेड्डी ने डिजाइन किया है। जिसे वे एक रीमॉडलिंग प्रोजेक्ट की तरह देखती हैं।

साउथ एक्ट्रेस नयनतारा कहती हैं, खूबसूरत सनलाइट के साथ ये घर मेरा हैप्पी प्लेस है। स्टूडियो का इंटीरियर अब पूरी तरह कंप्लीट है। जैसे डिजाइनर निकिता रेड्डी ने केवल 40 दिनों में कम्प्लीटली ट्रांसफॉर्म कर दिया है। जबकि एक्सटर्नल स्ट्रक्चर में अभी कुछ काम बाकी है। आपको बता दें घर में थोड़ा ओपन और वेंटिलेटेड स्पेस क्रिएट करने के लिए कुछ इंटीरियर दीवारों को भी हटाया गया है।

होम स्टूडियो का ये कोना है, नयनतारा का सबसे फेवरेट पार्ट

Home Studio
Home Studio

अब जब ये बंगला पूरी तरह होम स्टूडियो में बदल चुका है। तो आपको बता दें, इसमें आपको एक बड़े कॉन्फ्रेंस रूम के साथ-साथ कोजी लाउंज स्पेस, बड़े से आउटडोर एरिया में फैला हुआ ओपन स्पेस,
आउटडोर बैकयार्ड, लिविंग रूम, बेड रूम्स और कई सारे मीटिंग रूम्स देखने को मिलते हैं। इसके बाद एक्ट्रेस नयनतारा के सबसे पसंदीदा स्पेस के बारे में बात करें। तो इस पूरे बंगले में उनका सबसे पसंदीदा पार्ट पति विग्नेश का स्टूडियो है। जिसके साथ टेरेस और कॉफी लाउंज मौजूद है। जहां आए दिन मेहमान आते रहते हैं। और अधिकतर सभी गेस्ट्स को वहीं होस्ट किया जाता है।

आपको बता दें विग्नेश शिविन काफी पॉपुलर राइटर और फिल्म मेकर हैं। ऐसे में उनका स्टूडियो भी उन्हीं की तरह काफी आर्टिस्टिक और थॉटफुल है। जिसे काफी एथेटिकली डिजाइन किया गया है। जिसमें आपको लाइम टेक्सचर्ड वॉल्स के साथ नागा चेयर्स, ब्रास प्लांटर्स, माइल्ड रग, कॉफी टेबल और कुशन्स देखने को मिलते हैं। ओवरऑल होम स्टूडियो की बात करें तो घर के हर कोने से पॉपुलर सेलिब्रिटी कपल के एस्थेटिक्स का अंदाजा लगाया जा सकता है।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पूर्व में मैंने दैनिक...