आलीशान बंगले में रहते हैं अजय और काजोल,शानदार है इंटीरियर: Kajol's Luxurious House
Kajol's Luxurious House

Kajol’s Luxurious House: अजय देवगन को बॉलीवुड के सिंघम के नाम से पहचाना जाता है। लगभग पिछले 30 सालों से वो अपनी एक्टिंग के दम पर इंडस्ट्री में छाए हुए हैं। अजय देवगन का ना सिर्फ एक्शन बल्कि कॉमेडी भी दर्शकों के दिल पर राज करती है। अजय देवगन में बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल से शादी की है और उनके दो बच्चे हैं। एक्टर की बेटी ने न्यासा अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं।

अपनी बेहतरीन फिल्मों से दर्शकों के दिल पर राज करने वाले अजय देवगन अच्छी खासी कमाई करते हैं और आलीशान जिंदगी जी रहे हैं। वह अपनी पूरी फैमिली के साथ मुंबई के जुहू लाकर के एक आलीशान बंगले में रहते हैं। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि यह बंगला कैसा है।

Also read: शाहरुख ने मनाया 58वां बर्थ डे, इन हसीनाओं ने बिखेरा जलवा: Shahrukh Khan Birthday Party

अजय देवगन 590 वर्ग गज में बने हुए शानदार बंगले शिव शक्ति में रहते हैं। इस घर का इंटीरियर काफी लग्जरी है और यह देखने में बहुत ही खूबसूरत लगता है। अजय और काजोल ने इस घर का इंटीरियर प्रोफेशनल डिजाइनर तैयार करवाया है। घर की तस्वीर अक्सर काजल के इंस्टाग्राम अकाउंट पर देखने को मिलती है।

इस घर में आकर्षक मार्बल फ्लोरिंग देखने को मिलती है और घर में वुडन वर्क किया हुआ है। यह दोनों चीज मिलकर घर को एलिगेंट लुक देने का काम करती है।

अजय और काजल को पढ़ने का काफी शौक है और दोनों किताबें पढ़ने के शौकीन हैं। यही कारण है कि यहां पर एक छोटी सी लाइब्रेरी भी बनी हुई है जहां पर यह दोनों अपना वक्त बिताते दिखाई देते हैं। यहां की फर्श पर डिजाइनर टाइल्स लगी हुई दिखाई देती है।

घर के अंदरूनी इंटीरियर के साथ ये बाहर से भी काफी खूबसूरत दिखता है और एक बड़ा सा गार्डन इसकी सुंदरता में चार चांद लगाने का काम करता है। घर के गार्डन में अक्सर काजू और अजय अपने बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिताते दिखाई देते हैं।

चंचल ने अपने घर को बहुत ही लाइट और सिंपल रंगों से सजाया हुआ है। लिविंग एरिया में ऑफ व्हाइट कलर के सोफे लगे हुए दिखाई देते हैं। इसके साथ खिड़की पर मैचिंग पर्दे लगे हुए हैं।

कपल के घर का डायनिंग एरिया भी काफी शानदार है। यहां पर वुडन टेबल और चेयर लगी हुई है। यहां पीछे की दीवारों पर कुछ महंगी पेंटिंग्स लगी हुई दिखाई देती है।

मीडिया रिपोर्ट्स में जो जानकारी मिलती है, उसके मुताबिक अजय और काजोल के आशियाने की कीमत 60 करोड़ रुपए है। यहां पर जिम की सुविधा उपलब्ध है। यहां पर बड़ी बड़ी बालकनी भी है। जहां से मुंबई और समुद्र का नजारा नजर आता है।

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...