Summer Kurta Sets
Summer Kurta Sets

Overview: गर्मियों के लिए बेस्ट हैं बॉलीवुड इंस्पायर्ड कुर्ता सेट्स

Bollywood Style Summer Kurta Sets: गर्मियां शुरू हो चुकी हैं। समर सीजन के साथ ही लड़कियों का स्टाइल स्टेटमेंट पूरी तरह से चेंज हो जाता है। ये सीजन कुर्तियां पहनने के लिए बेस्ट है। सर्दियों के मौसम में लड़कियां कुर्तियों को सबसे ज्यादा मिस करती हैं। ऐसे में समर सीजन के साथ अब आप स्टाइलिश कुर्तियां पहनकर अपना जलवा दिखा सकती हैं। अगर आप इस साल के लेटेस्ट डिजाइन्स वाली कुर्तियां बनवाना चाहती हैं, तो आपको बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के कुर्ती डिजाइन्स से इंस्पिरेशन लेनी चाहिए। इन्हें स्टाइल करके आप भी किसी एक्ट्रेस से कम नहीं लगेंगी। आइए देखें, स्टाइलिश समर कुर्ती डिजाइन्स...

Summer Kurta Sets: गर्मियां शुरू हो चुकी हैं। समर सीजन के साथ ही लड़कियों का स्टाइल स्टेटमेंट पूरी तरह से चेंज हो जाता है। ये सीजन कुर्तियां पहनने के लिए बेस्ट है। सर्दियों के मौसम में लड़कियां कुर्तियों को सबसे ज्यादा मिस करती हैं। ऐसे में समर सीजन के साथ अब आप स्टाइलिश कुर्तियां पहनकर अपना जलवा दिखा सकती हैं। अगर आप इस साल के लेटेस्ट डिजाइन्स वाली कुर्तियां बनवाना चाहती हैं, तो आपको बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के कुर्ती डिजाइन्स से इंस्पिरेशन लेनी चाहिए। इन्हें स्टाइल करके आप भी किसी एक्ट्रेस से कम नहीं लगेंगी। आइए देखें, स्टाइलिश समर कुर्ती डिजाइन्स…

फ्लोरल रेड एंड व्हाइट कुर्ती

Summer Kurta Sets
Floral Red and White Kurti

अगर आपको भी फ्लोरल डिजाइन पहनना पसंद हैं, तो आपको सारा अली खान के इस लेटेस्ट कुर्ता डिजाइन से इंस्पिरेशन लेनी चाहिए। रेड एंड व्हाइट का ये कॉन्बिनेशन बहुत ही शानदार है। इसके साथ मैचिंग दुपट्टा बहुत ही प्यारा लग रहा है। इसे आप किसी भी ओकेजन पर कैरी कर सकती हैं। डेली वियर से लेकर ऑफिस तक इसे कहीं भी स्टाइल किया जा सकता है। 

ब्लैक बोट नेक सेमी स्लीव कुर्ता 

Black boat neck semi sleeve kurta
Black boat neck semi sleeve kurta

अगर आप इन गर्मियों में अपने ऑफिस के लिए कुछ स्पेशल कुर्ती डिजाइन ढूंढ रही हैं, तो आपको अदिति राव हैदरी के इस ब्लैक बोट नेक सेमी स्लीव कुर्ता डिजाइन को अपने कलेक्शन में जरूर शामिल करना चाहिए। ‌इसके साथ एक्ट्रेस ने फ्लोरल ब्लैक एंड गोल्ड प्रिंटेड शरारा कैरी किया है, जो बहुत ही खूबसूरत लग रहा है। इस सिंपल स्टाइल के साथ आप समर सीजन में भी कूल नजर आ सकती हैं। ‌इसके साथ आप बिना दुपट्टे के भी कमाल की लगेंगी। ‌

कॉटन पिक सिंपल कुर्ता 

cotton pique simple kurta
cotton pique simple kurta

अगर आपको गर्मियों में पिंक कलर पहनना पसंद है, तो आपके लिए जाह्नवी कपूर का यह सिंपल पिंक कुर्ता सेट परफेक्ट रहेगा। चिकनकारी लेस के साथ उनका यह सिंपल कुर्ता ऑफिस से लेकर कॉलेज तक के लिए परफेक्ट है। इस लुक के साथ आप अपने फ्रेंड्स ग्रुप में तबाही मचा सकती हैं। कॉटन के कुर्ते समर सीजन में काफी कंफर्टेबल होते हैं। 

ऑर्गेनजा पिंक कुर्ता सेट 

Organza Pink Kurta Set

अगर आप अपने किसी स्पेशल ऑकेजन के लिए समर कुर्ती चुन रही है, तो आपको मलाइका अरोड़ा के इस सिंपल एंड सोबर लुक से इंस्पिरेशन लेनी चाहिए। एक्ट्रेस ने लाइट पिंक कलर का बहुत ही खूबसूरत ऑर्गेनजा सूट कैरी किया है, जो बहुत ही शानदार लुक दे रहा है। इसके साथ उन्होंने मैचिंग दुपट्टा और नैरो पेंट्स करी की हैं, जो बहुत ही प्यारी लग रही हैं। 

प्लेन व्हाइट चिकनकारी लेस कुर्ता 

chikankari lace kurta
plain white chikankari lace kurta

अगर आपको लेस वाले कुर्ते पहनना पसंद है, तो आपको सारा अली खान के प्लेन व्हाइट चिकनकारी ऑर्गेनसा लेस कुर्ता से जरूर इंस्पिरेशन लेनी चाहिए। एक्ट्रेस का यह कुर्ता डिजाइन बहुत ही प्यार और सिंपल है। कॉलेज गर्ल से लेकर ऑफिस विमेंस तक इसे कैरी करके बहुत ही खूबसूरत नजर आ सकती हैं। इसे पहनकर कॉलेज जाएंगी, तो हर कोई आपके स्टाइल की तारीफ करेगा।

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...