कुर्ता और कुर्ती में क्या है अंतर? जानिए
कुर्ता और कुर्ती के बीच अगर आप कंफ्यूज हैं, तो परेशान न हों। आज आपको हम इस लेख में कुर्ता और कुर्ती से जुड़े सभी सवालों के जवाब देंगे। आइए जानते हैं विस्तार से -
Kurta and Kurti Differences: गर्मी हो या सर्दी, हर सीजन में कुर्ता-कुर्ती फ्रेंड में रहता है। वहीं, इसके तीज-त्यौहारों पर भी लोग खूब पहनना पसंद करते हैं। क्योंकि इसे एक ट्रेडिशनल आउटफिट का ही हिस्सा माना जाता है। वहीं, आज के समय में इसके डिजाइन में कई तरह के बदलाव किए गए हैं, जो काफी ज्यादा ट्रेंड में रहते हैं। मार्केट में आपको कई तरह के कुर्ता-कुर्ती के डिजाइन्स आसानी से मिल जाएंगे, जो आपको काफी ज्यादा पसंद आ सकते हैं। वहीं, कुर्ता और कुर्तियां दोनों ही पहनने में काफी ज्यादा कंफर्टेबल होता है, लेकिन क्या आप इन दोनों के बीच का फर्क जानते हैं? अगर नहीं, आज हम आपको इन दोनों के बीच के फर्क और आपके मन में उठे कुर्ता-कुर्ती से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवालों के जवाब देंगे। आइए विस्तार से जानते हैं कुर्ता-कुर्ती के बारे में–
कुर्ता किसे कहते हैं?

कुर्ता न सिर्फ भारतीयों का लोकप्रिय आउटफिट है, बल्कि यह दुनियाभर में पहना जाता है। कुर्ता बिना कॉलर का ढीला-ढाला होता है, जो शरीर के ऊपरी हिस्से में पहना जाता है। कुछ महिलाएं इसे दैनिक जीवन में पहनना पसंद करती हैं। वहीं, कुछ महिलाएं औपचारिक अवसरों पर ही कुर्ता पहनती हैं। अधिकतर कुर्तों का डिजाइन सादा या कशीदाकारी होता ( उदाहरण के लिए चिकनकारी कुर्ता) है । कुर्ता धड़ में ढीले या टाइट दोनों तरह का हो सकता है। आमतौर कुर्ता घुटनों के ठीक ऊपर या थोड़ा सा नीचे होता है। इसे महिलाएं पजामा, चूड़ीदार के साथ कैरी करना पसंद करती हैं।
कुर्ती किसे कहते हैं?
कुर्तियां भारत में एक और प्रमुख परिधानों में से एक है। यह एक तरह का शरीर के ऊपर पहना जाने वाला आउटफिट है, जिनमें कोई साइड स्लिट नहीं होती है। कुर्तियां विभिन्न प्रकार के कैजुअल और पारंपरिक बॉटम्स के साथ बहुत अच्छे लगते हैं, जैसे सलवार, प्लाजो, जींस और पजामा।

कुर्तियां विभिन्न प्रकार की फिनिशिंग और कॉलर शेप में तैयार की जाती हैं। उदाहरण के लिए वी-नेक, राउंड नेक, बोट नेक, अंगरखा, मैंडरिन कॉलर, एसिमिट्रिकल, कीहोल, स्वीटहार्ट, पीटर पैन, स्कूप, यू-नेकलाइन, स्क्वायर, पेंटागन, ऑफ शोल्डर , वन-शोल्डर और कुछ अन्य सेंट्रल फेमिनिन नेकलाइन शेप और स्टाइल इत्यादि। कई लोग कुर्तियों को ट्यूनिक्स के नाम से भी जानते हैं।
कुर्ता और कुर्ती में क्या अंतर होता है?
1. कुर्ता और कुर्ती की लंबाई में अंतर होता है। कुर्ते आमतौर पर घुटनों तक या फिर उसके नीचे होते हैं। वहीं, कुर्ती की लंबाई कुर्तों से छोटी होती है। अधिकतर महिलाएं कुर्ती कमर तक या कूल्हे तक की लंबाई ही रखती हैं।
2. कुर्ते पुरुषों और महिलाओं दोनों द्वारा पहने जाते हैं, जबकि कुर्तियां आमतौर पर महिलाओं द्वारा पहनी जाती हैं।
कुर्ते अक्सर पजामा या चूड़ीदार के साथ पहना जाता है। वहीं, कुर्तियां आमतौर पर जींस, प्लाजो या पटियाला के साथ पहनी जाती हैं।
3. कुर्ते बिना कॉलर के होते हैं, हालांकि कुर्तियां में कई स्टाइल के कॉलर होते हैं, जिनमें वी-नेक, बोट-नेक, मैंडरिन-कॉलर, कीहोल और ऑफ-शोल्डर शामिल हैं। हालांकि, महिलाएं कई बार स्टाइलिश कॉलर के कुर्ते भी बनाना पसंद करती हैं।
4. कुर्ता रेशम या सूती जैसे हल्के कपड़ों में तैयार होता है। दूसरी ओर, कुर्तियां रेशम, सूती, लिनन और शिफॉन जैसे कई तरह के कपड़ों से तैयार किया जाता है।
5. कुर्तों की आस्तीन की लंबाई 3/4 या पूरी कलाई तक होती हैं। कुर्तियां ज्यादातर स्लीवलेस होती हैं या उनमें 3/4 स्लीव्स होती हैं।

6. महिलाओं के लिए कुर्तों की तुलना में कुर्तियों पहनना आसान होता है। वहीं, कुर्ते की तुलना में कुर्ती में अधिक स्टाइलिश लुक नजर आता है।
कुर्ता और कुर्ती में क्या है समानता?
कुर्ता और कुर्ती दोनों दक्षिण एशिया काफी लोकप्रिय आउटफिट्स हैं।
आप कुर्ता और कुर्ती दोनों को ही दुपट्टे के साथ या फिर बिना दुपट्टे के कैरी कर सकती हैं।
कुर्ती और कुर्ता दोनों को ही अधिकतर लोग ट्रेडिशनल मौकों पर पहनना पसंद करते हैं। हालांकि, दोनों के पहनने का तरीका अलग-अलग होता है।

कुर्ता और कुर्ती दोनों ही एथनिक ड्रेस है, जिसे महिलाएं किसी भी कैजुअल या फिर अनकैजुअल मौकों पर पहनती हैं।
कुर्ता कितने प्रकार का होता हैं?
फैशन की दुनिया में रोज नए-नए ट्रेंड देखने को मिल रहे हैं। हर रोज आपको कुछ नया और पुराना थोड़ा अलग तरीके से नजर आएगा। आज की यंग जनरेशन को कई डिजाइनर लुक्स पसंद आते हैं। इसी हिसाब से अब कुर्तों में भी कई तरह के डिजाइन आ सके हैं। मार्केट में आपको इन दिनों कई तरह के कुर्ते मिल जाएंगे, जो पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग से डिजाइन किए जाते हैं।

- अनारकली कुर्ता
- छोटा कुर्ता
- इंडो वेस्टर्न कुर्ता
- क्लासिक कुर्ता
- ट्रेडिशनल लोंग कुर्ता
- एम्ब्रॉयडर्ड कुर्ता
- शेरवानी पैटर्न लोंग कुर्ता
- जैकेट स्टाइल कुर्ता
- पठानी कुर्ता
- एसिमेट्रिक कट कुर्ता, इत्यादि।
कुर्ती बनाने में कितना मीटर कपड़ा लगता है?
कुर्ती बनाने के लिए आपको कितना मीटर कपड़ा लगेगा, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपके शरीर का साइज और लंबाई किस तरह की है। एक सामान्य लंबाई और शरीर वाले व्यक्ति को कुर्ती बनाने के लिए 2-4 मीटर कपड़े की जरूरत हो सकती है। इसके अलावा आप किस तरह के डिजाइन की कुर्ता बना रहे हैं, इस बात पर भी कपड़े की लेंथ और चौड़ाई निर्भर करती है।

पुरानी कुर्ती को नया लुक कैसे दें?
पुरानी कुर्ती से बनाएं मोबाइल चार्जिंग कवर
अगर आप मोबाइल चार्ज करने के लिए टेबल या फिर किसी सरफेस एरिया में मोबाइल करते हैं, तो इससे मोबाइल में स्क्रैच आ जाता है। ऐसे में कुर्ती से मोबाइल चार्जर कवर बनाएं। इससे आपको काफी खुशी होगी। इसके साथ ही आप पुरी कुर्ती से लीड कवर भी तैयार कर सकती हैं।
बैग पैक
पुरानी कुर्ती या फिर कुर्ता अगर आप फेंकने जा रहे हैं, तो थोड़ा रूक जाइए। इसके कपड़े से आप शानदार बैग तैयार कर सकते हैं। पुराने कपड़ों से तैयार बैग काफी खूबसूरत नजर आ सकता है। बैग आप इंटरनेट पर देखकर तैयार कर सकते हैं। इसके अलावा इससे आप सब्जी या फिर सामान लाने के लिए थैला भी तैयार कर सकते हैं। इससे आपको फ्री में काफी अच्छा और डिजाइनर बैग और थैला मिल जाएगा।
इसके अलावा आप पॉकेट ऑर्गनाइजर, लॉन्ग जैकेट, श्रृग, ब्लाउज, कुशन कवर जैसी चीजें भी पुरानी कुर्ती या कुर्ते से तैयार कर सकती हैं।

शॉर्ट गर्ल के लिए कौन सी कुर्ती बेस्ट होती है?
अगर आपकी लंबाई कम है और आप कुर्ती पहनना चाहते हैं, तो कोशिश करें कि वर्टिकल प्रिंट वाली कुर्ती पहनें। इस तरह की कुर्ती से आपकी लंबाई अच्छी नजर आती है। वहीं, हॉरिजॉन्टल डिजाइन की कुर्ती की बिल्कुल भी न पहनें। यह आपके हाइट को और शॉर्ट दिखा सकती है। वहीं, कोशिश करें कि अपने कुर्ती पहनने के पैटर्न में बदलाव करें, जब आप एक ही डिजाइन और पैटर्न में कुर्ती पहनती हैं तो इससे आपकी हाइट एक जैसी नजर आने लगती है। इसलिए वर्टिकल प्रिंट के साथ तरह-तरह के लुक्स को भी ट्राई करें।

कुर्ती में स्मार्ट कैसे दिखें?
कुर्ती में आप स्मार्ट दिखने के लिए अलग-अलग स्टाइल और ज्लैवरी कैरी कर सकती हैं, उदाहरण-
वाइट कुर्ती के साथ पहनें ब्लू डेनिम
अगर आप वाइट कुर्ती कैरी कर रही हैं, तो इसके साथ ब्लू डेनिम पहनें। साथ ही ऑक्सिडाइज़्ड ज्वैलरी कैरी करें। इससे आपका लुक काफी ज्यादा स्टाइलिश नजर आएगा।
ट्रेडिशनल मौके पर कुर्ती के साथ पहनें स्कर्ट
आज के समय में कुर्ती के साथ स्कर्ट्स के डिजाइन्स भी आने लगे हैं। आप त्यौहार या फिर किसी पार्टी फंक्शन में कुर्ती पहनने का विचार रही हैं, तो इसके साथ स्कर्ट कैरी करें, इससे लुक काफी अच्छा नजर आएगा।
प्लाजो और पैंट का ट्रेंड करें फॉलो
महिलाएं अक्सर कुर्ती को सलवार या फिर चूड़ीदार के साथ कैरी कर लेती हैं, लेकिन अगर आप स्टाइलिश नजर आना चाहती हैं तो कोशिश करें कि प्लाजो या पैंट के साथ कुर्ती कैरी करें, इससे आपको लुक काफी स्टाइलिश और फॉर्मल नजर आएगा। आप कुर्ती को किसी भी कलर के पैंट के साथ कैरी कर सकती हैं।

डेनिम जैकेट और श्रग के साथ पहनें
कैजुअल लुक के लिए आप कुर्ती के साथ डेनिम जैकेट और श्रग कैरी करें। इससे आपका लुक काफी ज्यादा स्मार्ट नजर आएगा। साथ ही आप काफी आकर्षक भी नजर आएंगी।
इसी तरह आप अन्य तरह के ट्रेंड फॉलो करके स्टाइलिश नजर आ सकती हैं।
कुर्ती कैसे फिट होनी चाहिए? / कुर्ती की फिटिंग कैसी होनी चाहिए?

कुर्ती की फिटिंग आप अपने शरीर के आकार, शैली और रंग के आकार पर चुन सकती हैं। साथ ही आपको जिस फिटिंग में सहजता महसूस होती है, उसी हिसाब से कुर्ती की फिटिंग कराएं। उदाहरण के लिए, सेब के आकार के शरीर वाली महिलाओं के लिए ए-लाइन की कुर्तियां काफी आकर्षक लगती हैं। वहीं, अनारकली डिजाइन की कुर्तियां नाशपाती के आकार के शरीर वाली महिलाओं पर अच्छा लगता है। साथ ही कभी भी कुर्ती सिलवाते या फिर खरीदते समय उसके कपड़ों की अच्छे से जांच जरूर करें।
कुर्ती में स्लिम कैसे दिखें?

यदि आप कुर्ती में स्लिम नजर आना चाहती हैं, तो हमेशा लंबी कुर्तियां पहनें। कोशिश करें कि कुर्ती की लंबाई कम से कम आपके घुटनों तक हो। अगर कुर्ती की लंबाई कम होती है, तो इससे आपका पूरा लुक खराब हो सकता है। साथ ही आपका बना बनाया स्टाइल बिगड़ सकता है। अगर आपके लिए आरामदायक हो, तो कोशिश करें कि स्लिम दिखने के लिए कुर्ती को आपने टखने से थोड़ी ही ऊप रखें। इससे आप स्लिम और लंबी नजर आएंगी। वहीं, कभी भी लंबी कुर्ती के साथ हैवी मेकअप और ज्वैलरी कैरी न करें, इससे आपका लुक खराब हो सकता है।
कुर्ता या कुर्ती बनाते समय आप अगर इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखेंगी, तो काफी स्टाइलिश नजर आ सकती हैं।
FAQ | क्या आप जानते हैं
कुर्ती कैसे फिट होनी चाहिए?
कुर्ती में स्लिम कैसे दिखें?
पुरानी कुर्ती को नया लुक कैसे दें?
कुर्ता कितने प्रकार के होते हैं?
कुर्ती बनाने में कितना मीटर कपड़ा लगता है?
कुर्ती में स्मार्ट कैसे दिखें?
शॉर्ट गर्ल के लिए कौन सी कुर्ती बेस्ट होती है?
