Overview:
नानी मां की इस सीक्रेट सीख के राजा हैं हमारी घर की रसोई में मौजूद कुछ मसाले। जिनमें शामिल हैं दालचीनी, मेथी दाने और सौंफ। ये तीनों ही मसाले न सिर्फ फैट बर्नर हैं, बल्कि इनके सेवन से शरीर को कई अन्य लाभ भी मिलते हैं।
Kadha for Weight Loss: शरीर में सालों से जमे फैट को हटाना कोई आसान काम नहीं है। इसके लिए आपको बैलेंस डाइट के साथ ही एक्सरसाइज की भी जरूरत है। आपकी फैट वॉस जर्नी को घर में बना यह एक काढ़ा और भी रफ्तार दे सकता है। नानी मां की इस सीक्रेट सीख से आपको शानदार रिजल्ट मिल सकते हैं। आइए जानते हैं, इस हर्बल काढ़े को कैसे बनाएं।
ये हैं सीक्रेट का राज

नानी मां की इस सीक्रेट सीख के राजा हैं हमारी घर की रसोई में मौजूद कुछ मसाले। जिनमें शामिल हैं दालचीनी, मेथी दाने और सौंफ। ये तीनों ही मसाले न सिर्फ फैट बर्नर हैं, बल्कि इनके सेवन से शरीर को कई अन्य लाभ भी मिलते हैं। इनके काढ़े के नियमित सेवन से शरीर में जमा फैट तेजी से पिघलने लगता है।
इसलिए फायदेमंद है दालचीनी
दालचीनी एक खुशबूदार मसाला है। यह सिनामोमम प्रजाति के पेड़ों की छाल से बनता है। दालचीनी में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। यही कारण है कि यह सेहतमंद होता है। अग्रीकल्चर रिसर्च मैग्जीन में प्रकाशित एक शोध के अनुसार दालचीनी के सेवन से वजन घटता है। यह ब्लड शुगर लेवल को स्थिर रखता है, जिससे भूख कम लगने में मदद मिलती है। इसी के साथ दालचीनी कार्बोहाइड्रेट के टूटने की प्रक्रिया को भी धीमा करता है। जिससे पाचन एंजाइमों का स्तर कम होने में मदद मिलती है। ऐसे में आपको भूख कम लगती है। और वजन घटने लगता है।
भूख कंट्रोल करता है मेथी दाना

मेथी दाना वजन कम करने का रामबाण इलाज माना जाता है। पबमेड में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार जो लोग नियमित रूप से 8 ग्राम मेथी का सेवन करते हैं, उन्हें दोपहर के भोजन से ज्यादा तृप्ति मिलती है। जिससे वजन कंट्रोल होता है। ये दाने शरीर में वसा को घटाने में मददगार हो सकते हैं।
सौंफ है सेफ गेम चेंजर
हमारे बुजुर्ग सालों से भोजन के साथ और बाद में सौंफ का सेवन करते आए हैं। इसका मुख्य कारण है इसके पौष्टिक गुण। दरअसल, सौंफ डाइटरी फाइबर से भरपूर होता है। यह वेट लॉस में मददगार होने के साथ ही दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद है। इससे कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर भी कंट्रोल होती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर की सूजन को दूर करते हैं।
ऐसे बनाएं वेट लॉस काढ़ा
अगर आप अपना वजन तेजी से कम करना चाहते हैं तो दालचीनी, मेथी दाने और सौंफ के काढ़े का नियमित सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। यह पावरफुल काढ़ा बिना किसी साइड इफेक्ट के वजन कम करने में आपकी मदद कर सकता है। यह सेहतमंद होने के साथ ही टेस्टी भी है। वैसे तो आप इसे दिन में किसी भी समय ले सकते हैं। लेकिन सुबह के समय खाली पेट इसका सेवन करना फायदेमंद रहता है।
सामग्री
दालचीनी – 1 इंच टुकड़ा
सौंफ – एक टीस्पून
मेथी दाना – एक टीस्पून
पानी – एक गिलास
विधि : सबसे पहले एक पैन में एक गिलास पानी लें। अब गैस ऑन करके इसमें दालचीनी, मेथी के दाने और सौंफ डाल दें। इस मिश्रण को पानी आधा होने तक उबालें। जब पानी आधा रह जाए तो इसे छान लें। बस पांच मिनट में तैयार हो जाएगा वेट लॉस काढ़ा। इस काढ़े का सेवन करें। आप इसमें नींबू और शहद भी डाल सकते हैं।
