Mikey Madison Fitness
Mikey Madison Fitness

Overview:

मिकी मैडिसन को फिल्म अनोरा के लिए ऑस्कर अवार्ड 2025 मिला है। इस एक्ट्रेस ने फिल्म में एक पोल डांसर के रूप में बेहतरीन काम किया है। जिससे उनकी फिटनेस का अंदाजा लगाया जा सकता है।

Mikey Madison Fitness: 97वें अकादमी ऑस्कर अवार्ड 2025 का आयोजन लॉस एंजिलिस के डॉल्बी थिएटर में हो रहा है। आस्कर के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड एड्रियन ब्रॉडी को फिल्म ‘द ब्रूटलिस्ट’ के लिए मिला है। वहीं फिल्म ‘अनोरा’ के लिए एक्ट्रेस मिकी मैडिसन को बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला है।

दमदार एक्टिंग से किया इंप्रेस

फिल्म अनोरा में मिकी मैडिसन ने एक सेक्स वर्कर की भूमिका निभाई है। अपनी दमदार एक्टिंग के बल पर मैडिसन ने अपना यह पहला ऑस्कर अपने नाम किया है। फिल्म में मिकी एनी के रोल में नजर आई हैं, जो एक स्ट्रिप क्लब गिग में डांसर है। इस दौरान मिली ने पोल डांसिंग के साथ ही कई शानदार डांस फॉर्म निभाई हैं, जिससे उनकी फिटनेस का अंदाजा लगाया जा सकता है। ऐसेे में साफ है कि मिकी मैडिसन जितनी खूबसूरत हैं, उतनी ही फिट भी हैं। वह अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान देती हैं।

बचपन से फिटनेस पर फोकस

बहुत कम लोग जानते हैं कि लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया में पली-बढ़ी यह अमेरिकी एक्ट्रेस कभी एक पेशेवर घुड़सवार थी। उन्हें फुटबॉल के साथ ही अन्य गेम्स खेलना भी पसंद है। 15 साल की उम्र में मिकी ने पेशेवर घुड़सवारी छोड़कर एक्टिंग की राह चुनी। वर्कआउट मिकी की जिंदगी का एक हिस्सा है। वह खुद को फिट रखने के लिए एक्सरसाइज पर पूरा फोकस करती हैं। सप्ताह में कम से कम 3 दिन वह वर्कआउट शेड्यूल रखती हैं। साथ ही पूरे दिन एक्टिव रहने की भी कोशिश करती हैं। वह ट्रेंड ट्रेनर्स की देखरेख में स्ट्रेंथ और स्टेमिना ट्रेनिंग करती हैं। इसी के साथ कार्डियो, हाई इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग करती हैं।

देखें पूरे सप्ताह की फिटनेस रूटीन

मिकी जिम में घंटों पसीना बहाने के साथ ही वॉकिंग और हाइकिंग करना भी पसंद करती हैं। सप्ताह में एक बार वह साइकिलिंग के लिए भी जाती हैं। इसके लिए वह सोमवार का दिन चुनती हैं। इससे उनकी कार्डियोवैस्कुलर फिटनेस और मसल स्ट्रेंथ बढ़ती है। बुधवार के दिन वह वर्कआउट से आराम लेती हैं। रेस्ट के अगले दिन को वह ट्रेडमिल पर कम से कम 3 से 4 मील की वॉकिंग करती हैं। साथ ही हल्की वेटलिफ्टिंग करती हैं। इसके बाद वह फिर से रेस्ट लेती हैं। शनिवार के दिन योग और स्ट्रेचिंग पर फोकस करती हैं। मिकी का मानना है कि योग से मांसपेशियों की जकड़न दूर होती है। रविवार के दिन एक्ट्रेस फिर से खुद को रिलेक्स रखती हैं। और अगले सप्ताह के लिए खुद को और शरीर को तैयार करती हैं। यह दिन वह अपने परिवार और दोस्तों के साथ बितती हैं।

डाइट पर भी देती हैं ध्यान

अपने कई इंटरव्यू में मिकी ने बताया कि टोंड बॉडी उन्हें अनुवांशिकता में मिली है। उनके माता-पिता ने यह उन्हें गिफ्ट की है। वह बिना चिंता के ​कुछ भी खा सकती हैं। लेकिन फिर भी वह हमेशा ताजा खाने पर फोकस करती हैं। वह नाश्ते में अंडे, कॉर्नफ्लेक्स, ओट्स, ताजे फल और पीनट बटर के साथ टोस्ट लेना पसंद करती हैं। लंच में वह ज्यादातर तुर्कि रेप, शक्करगंदी के फ्राइज और गार्डन सलाद खाती हैं। डिनर में चिकन या फिश के साथ ब्राउन राइस लेती हैं। इसी के साथ उन्हें बेक्ड आलू, उबली हुई सब्जियां खाना भी पसंद है।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...