Ivanka Trump Fitness: डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप अपने फिजिक्स को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। यह बिजनेस वुमन, फैशन आइकन के साथ-साथ एक लेखक भी हैं। इवांका तीन बच्चों की मां होने के बावजूद उन्होंने अपने शरीर को फिट रखने में काफी मेहनत की है। इवांका की टोंड बॉडी और ग्लोइंग स्किन का राज उनके फिटनेस रूटीन और डाइट में शामिल है। इवांका की फिटनेस जर्नी में स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, प्रोटीन युक्त डाइट और वेटलिफ्टिंग जैसी कई बातें शामिल हैं। इवांका अपने पॉलिटिकल कैरियर के लिए भी चर्चा में रह चुकी हैं। इवांका को देखकर शायद ही पता लगाया जा सके कि वह 43 साल की हैं। अपनी बॉडी को फिट एंड फाइन रखने के लिए वह बहुत ही मेहनत करती हैं। वह बताती है कि वह हमेशा से ऐसी नहीं थी लेकिन मां बनने के बाद से उनके जीवन में काफी बदलाव आया और वह फिटनेस की तरफ मुड़ गईं। आईए जानते हैं इवांका के डाइट और फिटनेस सिक्रेट के बारे में।
इवांका ट्रंप का डाइट प्लान
इवांका अपने शरीर को हेल्दी और फिट रखने के लिए अपने डाइट पर बहुत भरोसा रखती हैं। वह अपने डाइट में ऐसे खाद्य पदार्थ शामिल करते हैं, जो काफी पौष्टिक हो और जंक फूड (junk Food) से वह दूरी बनाकर रखती हैं ।
सुबह का नाश्ता
अपने दिन की शुरुआत वह काफी हेल्दी नाश्ते से करती हैं। उनके ब्रेकफास्ट में फाइबर और हाई प्रोटीन फूड आइटम्स मौजूद होते हैं, जिससे उन्हें दिन भर एनर्जेटिक महसूस होता है। इवांका अपने ब्रेकफास्ट में ग्रीन स्मूदी पीती है, जो पालक, एवोकाडो, चिया सीड्स और केला से बना होता है। अक्सर वह एग व्हाइट आमलेट खाना पसंद करती हैं क्योंकि यह प्रोटीन का अच्छा माध्यम है। नाश्ते में ओटमील (Oatmeal) और फ्रूट्स भी इवांका प्रेफर करती हैं। फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट दोनों ही ओटमील में मौजूद होते हैं। नाश्ते में वह ग्रीन टी या हर्बल टी (herbal Tea) पीना पसंद करती हैं।
इवांका ट्रंप का लंच
इवांका लंच में भी हेल्दी खाना पसंद करती हैं। उनके लंच में कार्बोहाइड्रेट हेल्दी फैट और प्रोटीन पर्याप्त मात्रा में मौजूद होता है। प्रोटीन के लिए इवांका ग्रिल्ड चिकन या सैलमन फिश खाती हैं। कार्बोहाइड्रेट के लिए वह क्विनोआ या ब्राउन राइस खाना प्रेफर करती हैं। वह ब्रोकली, पालक,एवोकाडो जैसी हरी सब्जियां अपने लंच में शामिल करतr हैं।
इवांका ट्रंप का डिनर
रात के खाने को ही इवांका बिल्कुल हेल्दी और साधारण रखती हैं। वह स्टिम्ड वेजिटेबल और सूप पीना पसंद करती हैं क्योंकि यह काफी हल्का होता है और आसानी से बच सकता है। वहीं रात में वह लाइट प्रोटीन वाले फूड आइटम्स जैसे टोफू या दाल खाती हैं। सोने से पहले कभी-कभी बादाम दूध पीना भी पसंद करती हैं, जिससे उन्हें काफी अच्छी नींद आती है।
इवांका ट्रंप का वर्कआउट रूटीन
इवांका ट्रंप फिट रहने के लिए कड़ी मेहनत करती है। वह रेगुलरली एक्सरसाइज करती हैं और वर्कआउट को मिस करना बिल्कुल भी पसंद नहीं करती। सुबह-सुबह इवांका योग और स्ट्रेचिंग करती हैं। यह उनके शरीर को फ्लैक्सिबल बनाने के लिए जरूरी है मानसिक शांति के लिए वह मेडिटेशन का सहारा लेती हैं।
कार्डियो एक्सरसाइज
कार्डियो के लिए वह रोजाना आधे घंटे जॉगिंग या रनिंग करती है। इससे काफी मात्रा में कैलोरीज बर्न होती हैं। फिटनेस के लिए इवांका हफ्ते में 2 से 3 दिन साइकलिंग भी करती हैं। यह उनके कोर को स्ट्रांग करता है। कई बार इवांका डांस वर्कआउट भी करती हैं। डांस वर्कआउट उन्हें काफी इंटरेस्टिंग लगता है।
स्ट्रैंथ ट्रेनिंग
इवांका को टोंड और स्ट्रांग बॉडी पसंद है। इसलिए वह स्ट्रेंथ ट्रेनिंग के लिए वेट ट्रेनिंग स्क्वाट्स और लंचेज और कोर वर्कआउट करना पसंद करती हैं। स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करने से उनकी मसल्स मजबूत होती है। वहीं पैरों और ब्लूटूथ को टोन करने के लिए वह लंजेस तथा स्क्वाट्स करना प्रेफर करती हैं। एब्स को मजबूत बनाए रखने के लिए वह कोर वर्कआउट जैसे प्लैक्स लेग रेस और क्रंचेज भी करती हैं।
योग और पिलेट्स
योग और पिलेट्स इवांका को बेहद पसंद है। योगा करने से उनका शरीर काफी फ्लैक्सिबल बनता है और तनाव भी दूर होता है। पिलेट्स करने से इवांका की बॉडी स्ट्रांग और टोंड बनी रहती है।
हेल्दी लाइफ़स्टाइल
इवांका डाइट और वर्कआउट के साथ-साथ अपने लाइफस्टाइल को भी हेल्दी रखती हैं। वह रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद पूरी करती हैं। रीडिंग और मेडिटेशन का सहारा लेकर वह किसी भी प्रकार के स्ट्रेस को खुद से दूर रखती हैं। वह पॉजिटिव एटीट्यूड में बिलीव करती हैं। उनका मानना है कि पॉजिटिव सोच किसी भी कार्य को करने की शक्ति देता है, जिससे उनका आत्मविश्वास काफी बूस्ट होता है।
