Overview: Mikey Madison को मिला Anora के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड
Oscars 2025 Winners List: इस सीजन की सबसे बड़ी अवॉर्ड नाइट आ गई है। 97वें एकेडमी अवॉर्ड्स लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में चल रहे हैं। इस साल कॉनन ओ'ब्रायन इसे होस्ट कर रहे हैं। कॉनन ओ'ब्रायन को पहली बार एकेडमी अवॉर्ड्स के लिए होस्ट के तौर पर चुना गया है। हर साल सभी स्टार्स को इस अवॉर्ड शो का इंतजार रहता है। इस बार ऑस्कर 2025 में द ब्रूटलिस्ट को बेस्ट पिक्चर, बेस्ट एक्टर, बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर, बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस श्रेणियों सहित 10 नामांकन मिले हैं।
Oscar 2025 Best Actress: इस सीजन की सबसे बड़ी अवॉर्ड नाइट आ गई है। 97वें एकेडमी अवॉर्ड्स लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में चल रहे हैं। इस साल कॉनन ओ’ब्रायन इसे होस्ट कर रहे हैं। कॉनन ओ’ब्रायन को पहली बार एकेडमी अवॉर्ड्स के लिए होस्ट के तौर पर चुना गया है। हर साल सभी स्टार्स को इस अवॉर्ड शो का इंतजार रहता है। इस बार ऑस्कर 2025 में द ब्रूटलिस्ट को बेस्ट पिक्चर, बेस्ट एक्टर, बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर, बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस श्रेणियों सहित 10 नामांकन मिले हैं।
विकेड का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। बॉब डिलन की बायोपिक ए कम्प्लीट अननोन और कॉन्क्लेव भी इस लिस्ट में हैं। दोनों के बीच कांटे की टक्कर है। एकेडमी अवॉर्ड्स मिलने शुरू हो चुके हैं। बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी दिया जा चुका है। आइए जानें, किस एक्ट्रेस को ऑस्कर 2025 का बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड मिला।
इस इंडियन फिल्म को किया शॉर्ट लिस्ट
अनुजा इंडिया से ऑस्कर की शॉर्टलिस्ट में शामिल एकमात्र लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म है। हालांकि, यह फिल्म आई एम नॉट रोबोट से हार गई , जिससे इस साल भारत की उम्मीदें टूट गईं। एकमात्र भारतीय एंट्री अनुजा को ‘आई एम नॉट ए रोबोट’ से हार का सामना करना पड़ा। यह सर्वश्रेष्ठ लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म का ऑस्कर जीत रही है। इस साल के ऑस्कर में कई शानदार प्रस्तुतकर्ता शामिल होंगे। डेव ब्यूटिस्टा, गैल गैडोट, एंड्रयू गारफील्ड, सैमुअल एल जैक्सन, मार्गरेट क्वाली, अल्बा रोहरवाचर, जो सलदाना और रेचल जेग्लर जैसे सितारे मंच पर प्रस्तुति देंगे।
बेस्ट एक्ट्रेस का मिला अवॉर्ड
Best Actress winner Mikey Madison at the 97th #Oscars
— The Academy (@TheAcademy) March 3, 2025
Photo Credit: Roger Kisby pic.twitter.com/jxmC7UH1fF
अनोरा ने इस साल सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का ऑस्कर जीता है। इसी फिल्म की एक्ट्रेस मिकी मैडिसन ने एनोरा में अपने प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अकादमी पुरस्कार जीता। ट्रॉफी एम्मा स्टोन द्वारा प्रस्तुत की गई थी। अपने तीसरे ऑस्कर पुरस्कार के साथ, सीन बेकर ने अपनी रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा अनोरा के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का अकादमी पुरस्कार जीता। इससे पहले दिन में, फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म संपादन और सर्वश्रेष्ठ मूल पटकथा के लिए भी ऑस्कर जीता था।
अनोरा ने जीते कई अवॉर्ड्स
ऑस्कर अवॉर्ड्स में अनोरा ने धूम मचा दी। इस साल अनोरा ने कई कैटेगरीज में अवॉर्ड हासिल किए। अनोरा ने 2025 के लिए सर्वश्रेष्ठ फिल्म का ऑस्कर जीता। वहीं, सीन बेकर ने अनोरा के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार जीता।
बेस्ट एक्टर ऑस्कर 2025 विनर
The Oscar for Best Actor goes to Adrien Brody! #Oscars pic.twitter.com/O95NtIsleQ
— The Academy (@TheAcademy) March 3, 2025
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार द ब्रूटलिस्ट के लिए एड्रियन ब्रॉडी को दिया गया। अपनी शानदार एक्टिंग और काम के लिए एड्रियन ब्रॉडी को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया। वहीं, डैनियल ब्लमबर्ग को द ब्रूटलिस्ट के लिए इस वर्ष का सर्वश्रेष्ठ मूल स्कोर का पुरस्कार मिला है। द ब्रूटलिस्ट ने सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी का भी पुरस्कार जीता।
इन्हें भी मिला ऑस्कर अवॉर्ड
As written! DUNE: PART TWO wins the Oscar for Best Sound. #Oscars pic.twitter.com/1E72Xjn6PF
— The Academy (@TheAcademy) March 3, 2025
इसके अलावा, कई अन्य फिल्मों और एक्टर्स को भी ऑस्कर अवॉर्ड से नवाजा गया। ब्राजील की फिल्म ‘आई एम स्टिल हियर’ को सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला। ड्यून: पार्ट टू ने सर्वश्रेष्ठ ध्वनि के लिए ऑस्कर जीता।
