Tom Cruise to Receive Oscars
Tom Cruise to Receive Oscars

Summary: टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर

हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज़ को इस साल गवर्नर्स अवॉर्ड्स में ऑस्कर से सम्मानित किया जाएगा। उनके साथ कोरियोग्राफर डेबी एलन, प्रोडक्शन डिजाइनर व्यान थॉमस और गायिका डॉली पार्टन को भी विशेष पुरस्कार मिलेंगे। समारोह 16 नवंबर 2025 को होगा।

Honorary Oscars 2025: हॉलीवुड के एक्शन लीजेंड और प्रोड्यूसर टॉम क्रूज़ को ऑस्कर अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने मंगलवार को यह घोषणा की है। यह घोषणा उनकी लेटेस्ट फिल्म “मिशन: इम्पॉसिबल – द फाइनल रेकनिंग” की रिलीज के करीब एक महीने बाद की गई है। यह फिल्म जासूसी एक्शन फ्रेंचाईजी की 8वीं फिल्म है। कोरियोग्राफर और अभिनेता डेबी एलन और प्रोडक्शन डिजाइनर व्यान थॉमस को भी एकेडमी मानद पुरस्कार मिलेगा, जिसे गवर्नर्स अवार्ड के रूप में लोग जानते हैं। 

इस समय टॉम क्रूज़ की उम्र 62 साल है। हॉलीवुड के इतिहास में सबसे ज़्यादा बैंकेबल स्टार्स में से एक टॉम क्रूज़ लंबे समय से थिएटर के हिमायती रहे हैं। अपने स्टंट खुद करने के लिए फ़ेमस टॉम क्रूज़ को अब तक चार बार नामांकित किया जा चुका है। “बॉर्न ऑन द फ़ोर्थ ऑफ जुलाई” और “जेरी मैगुइरे” के लिए दो बार बेस्ट एक्टर के ऑस्कर के लिए नामांकित किया गया है। “’मैगनोलिया” के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर और “टॉप गन: मेवरिक” के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर बेस्ट फिल्म के लिए नामांकित किया जा चुका है। उनके क्रेडिट में “रिस्की बिजनेस”, “ए फ़्यू गुड मेन”, “इंटरव्यू विद द वैम्पायर”, “आइज़ वाइड शट”, “वनीला स्काई” और लंबे समय से चल रही “मिशन: इम्पॉसिबल फ्रेंचाइजी” भी शामिल हैं। टॉम क्रूज़ को थिएटर, स्टंट और फिल्म निर्माण में योगदान के लिए यह सम्मान दिया जा रहा है।

म्यूजिक आइकन और फिलैंथ्रोपिस्ट डॉली पार्टन को जीन हर्शोल्ट ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। सभी चार ऑस्कर स्टेच्यू को 16वें सालाना गवर्नर्स अवार्ड्स में प्रेजेंट किया जाएगा, जो 16 नवंबर, 2025 को आयोजित होने वाले हैं। ऑफ़िशियल ऑस्कर वेबसाइट के अनुसार, यह सेरेमनी ओवेशन हॉलीवुड के रे डॉल्बी बॉलरूम में होने वाला है। अकादमी के प्रेसीडेंट जेनेट यांग ने वेबसाइट पर शेयर किए गए एक बयान में कहा, “इस साल के गवर्नर्स अवार्ड्स में चार लीजेंड लोगों को सम्मानित किया जाएगा, जिनके शानदार करियर और हमारी फिल्म मेकिंग कम्यूनिटी के प्रति कमिटमेंट ने स्थायी प्रभाव छोड़ा है।” जेनेट यांग ने कहा कि अकादमी के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स को इन शानदार आर्टिस्ट को ऑनर करने पर गर्व है। 

जेनेट यांग ने आगे कहा कि डेबी एलन गजब की कोरियोग्राफर और एक्टर हैं, जिनका काम सालों से लोगों को प्रभावित करता आया है। हमारी फिल्म मेकिंग कम्यूनिटी, थिएटर से संबंधित अनुभव और स्टंट कम्यूनिटी के प्रति टॉम क्रूज़ के कमिटमेंट ने हम सभी को इंस्पायर किया है। डॉली पार्टन धर्मार्थ प्रयासों के प्रति अपने अटूट समर्पण के माध्यम से जीन हर्शोल्ट ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड के लिए परफेक्ट हैं। प्रोडक्शन डिजाइनर व्यान थॉमस ने दूरदर्शी नजर और अपने क्राफ्ट की महारत के जरिए कुछ शानदार फ़िल्मों को जीवंत किया है। डेबी एलन की उम्र इस समय 75 साल है लेकिन इन्हें पहले कभी भी ऑस्कर के लिए नामांकित नहीं किया गया है। व्यान थॉमस को भी अब तक कभी ऑस्कर के लिए कभी नामांकित नहीं किया गया है। 

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...