Lunch for Weight Loss: आजकल की भागदौड़ भरी ज़िन्दगी में अच्छी और सेहतमंद डाइट केवल प्लान करने के बाद ही मिलती है। भागदौड़ की वजह से अक्सर हमें जल्दबाजी में जो मिलता है वो खा लेते है वहीं बाहर का फ़ास्ट फ़ूड खा खाकर शरीर को अच्छा खासा मोटा बना लिया है। लेकिन अब इस मोटापे से परेशान हो चुके है और मोटापे से मुक्ति चाहते है तो अपनी डाइट को प्लान करना जरुरी है। अक्सर हम डाइट प्लान करते हुए ब्रेकफास्ट और डिनर को ही ध्यान में रखते है लेकिन लंच को भूल जाते है। लेकिन अगर हम अपने लंच डाइट पर भी फोकस करते है तो हमारा मोटापा कुछ ही दिनों में गायब होने लगेगा। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएँगे जिसे लंच में खाने से आपको मोटापा कम करने में मदद मिलेगी।
साबुत अनाज
अगर आप अपना मोटापा कम करना चाहते है तो लंच के लिए आपको डाइट प्लान करने की जरूरत है जिसमें आपको साबुत अनाज को शामिल करना चाहिए। ये साबुत अनाज जैसे ब्राउन राइस, ओट्स और दलिया को खाएं। इन अनाजों में फाइबर की मात्रा अधिक होती है जो पेट को लम्बे समय तक भरा रखना में मदद करता है तो वहीं इससे पाचन तंत्र भी अच्छा बना रहता है। आप चाहे तो इन अनाजों में अपने पसंद की सब्जियों के साथ सेवन कर सकते है जिससे आपको प्रोटीन भी मिलेगा।

हरी सब्जियां और फल
हरी सब्जियां और फलों को सबसे ज्यादा हेल्दी फूड्स में गिना जाता है। इनकों खाने से आपको भरपूर पोषण मिलता है। वहीं इनमें कैलोरी की बहुत कम मात्रा पायी जाती है जिससे मोटापे को कम करने में मदद मिलती है।
प्रोटीन वाली चीज़े का करें सेवन
लंच में आप प्रोटीन से भरी चीज़े जैसे मूंग दाल, चना, राजमा, मसूर, अंडे और चिकन का सेवन कर सकते है। इन्हें खाने से आपको एनर्जी मिलती है और इसके साथ साथ आपका पेट भी लम्बे समय तक भरा रहता है।
साउथ इंडियन फूड्स
वजन को कम करने के लिए लंच में आप साउथ इंडियन फूड्स को भी शामिल कर सकते है क्योंकि इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है और तैलीय चीजों का कम इस्तेमाल किया हुआ होता है। हफ्ते में 2 दिन आप घर के बनें इडली, डोसा और सांभर का सेवन कर सकते है।
दही का सेवन
वजन कम करने के लिए दिन के खाने में दही का सेवन जरुर करें। दही खाने से पेट ठंडा रहता है और इससे स्वाद भी बढता है। वहीं रोजाना इसके सेवन से पाचन अच्छा बना रहता है। दही के अलावा आप चाहे तो रायता या फिर छाछ का भी सेवन कर सकते है।
हाइड्रेट रहें
अगर आप मोटापा कम करना चाहते है तो सबसे ज्यादा जरूरी है आपको अपनी बॉडी को हाइड्रेट रखना। एक्सपर्ट भी कहते है कि वेट लोस जर्नी में आपकी बॉडी में पानी की मात्रा का अच्छा बना रहना बेहद जरुरी है। इससे मेटाबोलिज्म मजबूत होता है इसके साथ साथ ये बॉडी को डेटोक्स करने में मदद करता है जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।
