Overview: शिवरात्रि पर ट्राई करें रुपाली गांगुली के देसी आउटफिट्स
महाशिवरात्रि 26 फरवरी को है। इस खास मौके भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए श्रृंगार का खास महत्व है। अगर इस बार शिवरात्रि पर आप सबसे अलग और खूबसूरत दिखने के बारे में सोच रही हैं और अब तक आउटफिट सिलेक्ट नहीं कर पाईं हैं, तो आपको अपनी फेवरेट एक्ट्रेस से इंस्पिरेशन लेनी चाहिए। रुपाली गांगुली के क्लासी और लेटेस्ट एथनिक आउटफिट्स को देखकर आपका भी उस पर दिल आ जाएगा। अगर आप भी देसी आउटफिट मे कहर मचाना चाहते हैं, तो आपको शिवरात्रि के मौके पर रुपाली गांगुली के देसी आउटफिट्स जरूर पहनने चाहिए। आइए देखें, शिवरात्रि के अनुपमा के आउटफिट्स...
Shivratri Outfit Idea: महाशिवरात्रि 26 फरवरी को है। इस खास मौके भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए श्रृंगार का खास महत्व है। अगर इस बार शिवरात्रि पर आप सबसे अलग और खूबसूरत दिखने के बारे में सोच रही हैं और अब तक आउटफिट सिलेक्ट नहीं कर पाईं हैं, तो आपको अपनी फेवरेट एक्ट्रेस से इंस्पिरेशन लेनी चाहिए। रुपाली गांगुली के क्लासी और लेटेस्ट एथनिक आउटफिट्स को देखकर आपका भी उस पर दिल आ जाएगा। अगर आप भी देसी आउटफिट मे कहर मचाना चाहते हैं, तो आपको शिवरात्रि के मौके पर रुपाली गांगुली के देसी आउटफिट्स जरूर पहनने चाहिए। आइए देखें, शिवरात्रि के अनुपमा के आउटफिट्स…
ग्रीन बांधनी साड़ी
रुपाली की ये ग्रीन बांधनी साड़ी शिवरात्रि के त्योहार के लिए बेस्ट है। इस पर व्हाइट प्रिंट बहुत ही शानदार लग रहा है। साड़ी में बॉर्डर वर्क भी बहुत ही प्यारा है। शिवरात्रि पर ऐसी साड़ी पहनकर भोलेनाथ की पूजा करने जाएंगी, तो हर कोई बस आपको ही निहारेगा। इसे आपको अपने कलेक्शन में जरूर शामिल करना चाहिए। इस साड़ी के साथ सिल्वर डिजाइनर ब्लाउज बहुत ही शानदार लग रहा है। आप इसे अपनी पसंद के किसी भी ब्लाउज के साथ पेयर कर सकते हैं।
लाइट ग्रे फ्लोरल साड़ी
अगर आप साड़ी पहनकर इस बार भोलेनाथ की पूजा करना चाहते हैं, तो आपको रुपाली की इस ग्रे साड़ी को जरूर रिक्रिएट करना चाहिए। इस तरह की सिंपल साड़ी हर ओकेजन पर अच्छी लगती है। इसके साथ आप बाजार में मिलने वाले मिरर वर्क ब्लाउज भी स्टाइल कर सकते हैं। इस साड़ी के साथ रुपाली की वीनेक ब्लाउज बहुत ही प्यारा लग रहा है।
पीच इंब्रायड्री लहंगा
अगर आप एक नई दुल्हन हैं और ये आपकी पहली शिवरात्रि है, तो आपको रुपाली के इस पीच लहंगे को जरूर ट्राई करना चाहिए। इसे पहनकर एक बार फिर आप दुल्हन जैसी ही लगेंगी। भोलेनाथ का भी आपको आशीर्वाद मिलेगा। इसके साथ मैचिंग दुपट्टा और ब्लाउज आपके लुक में चार चांद लगा देगा। इसके साथ आप मिनिमल मेकअप करके बहुत ही प्यारी लगेंगी।
रेड लंहगा विद ब्लेजर
अगर आप इस बार कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं और अपने देसी आउटफिट में विदेशी तड़का लगाने के बारे में सोच रही हैं, तो आपको रेड लहंगे के साथ इस ब्लेजर को जरूर ट्राई करना चाहिए। इसे पहनकर आप हुस्न परी लगेंगी। शिवरात्रि जैसी त्योहार पर लाल रंग पहनने का अपना ही अलग महत्व है। इसके साथ कर्ली हेयर्स और लाइटवेट मेकअप आपको भी किसी हीरोइन जैसा दिखने में मदद कर सकता है।
ऑरेंज ऑरगेंजा साड़ी
अगर आप नई दुल्हन की तरहल सजना चाहती हैं, तो आपको ऑरेंज कलर की इस ऑरगेंजा साड़ी को अपने कलेक्शन में शामिल करना चाहिए। स्टोनवर्क वाली .ये साड़ी बहुत ही प्यारी लग रही है। इसे पहनकर भोलेनाथ की पूजा करने जाएंगी, तो आपको पतिदेव और सासू मां भी आपकी नजर उतारने से पीछे नहीं हटेंगी। इसे पहनकर आप बहुत ही खूबसूरत लगने वाली हैं। इसके साथ आपको ज्यादा हैवी मेकअप करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। मिनिमल जूलरी के साथ आपका लुक कंप्लीट हो जाएगा।
