Health Tips
Health Tips

Coconut Oil Massage: शरीर की मालिश करने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। यह शरीर को स्वस्थ रखने और गंभीर रोगों से बचाने का एक आसान तरीका है। आप सिर से लेकर पैर तक शरीर के सभी अंगों की मालिश कर सकते हैं। शरीर की मालिश के लिए देसी घी, सरसों का तेल, नारियल तेल आदि का प्रयोग करते हैं। सभी के अपने अलग लाभ हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, कुछ मामलों नारियल तेल से मालिश करना अधिक फायदेमंद होता है? नारियल तेल में कैल्शियम, मैग्नीशियम के साथ ही एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जिससे यह शरीर की कई समस्याओं से छुटकारा दिलाने में बहुत लाभकारी है।

हम में से ज्यादातर लोग खाना पकाने से लेकर, शरीर, बालों और त्वचा की कई समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए नारियल तेल का प्रयोग करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी पैरों में नारियल तेल से मालिश की है? अगर आप पैरों में नारियल तेल से मालिश करते हैं इससे अद्भुत लाभ मिलेंगे। आज हम आपको पैरों में नारियल तेल लगाने के फायदे और लगाने का तरीका बता रहे हैं-

मुलायम पैर

चेहरे की देखभाल तो हम सब करते हैं लेकिन पैरों को भूल जाते हैं। यही वजह है कि हमारी एड़ियां फटने लगती हैं। नारियल तेल में विटामिन ई पाया जाता है, जो डैमेज स्किन सेल्स की मरम्मत करके इसे स्वस्थ बनाए रखता है। इसलिए पैरों पर लगातार नारियल तेल से मालिश करने की सलाह दी जाती है। यह स्किन को ड्राय नहीं होने देता और मॉइश्चर को लॉक करके रखता है। इससे पैर मुलायम होते हैं।

मजबूत पैर

नियमित तौर से नारियल तेल से मालिश करने से पैर की मांसपेशियां मजबूत बनने के साथ फ्लेक्सिबल भी बनती हैं। मालिश की वजह से पैरों में होने वाला दर्द भी कम हो जाता है। इसके साथ ही आपको पैरों में चोट लगने की आशंका भी बहुत हद तक कम हो जाती है।

इंफेक्शन से सुरक्षा

नारियल तेल में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं, तो इसके लगातार मालिश करने से पैरों में किसी भी तरह का बैक्टीरियल या फंगल इंफेक्शन नहीं होता है। नारियल तेल प्रोटेक्टिव बैरियर की तरह काम करता है और एग्जिमा, रिंगवर्म जैसी बीमारियां नहीं होने देता है।

बढ़ाता है ब्लड सर्कुलेशन

घंटों तक लैपटॉप पर बैठकर काम करने से शरीर को हिलने-डुलने का समय कम मिलता है। ऐसे में जब आप रात को सोने से पहले नारियल तेल से पैरों की मालिश करती हैं, तो इससे ब्लड सर्कुलेशन में सुधार आता है। डायबिटीज वाले लोगों के लिए तो रात के समय नारियल तेल से पैरों की मालिश बहुत फायदेमंद है।

स्ट्रेस और एंजायटी कम

दिन भर की स्ट्रेस और अगले दिन के लिए होने वाली एंजायटी को कम करना है तो पैरों पर नारियल तेल से की गई मालिश काम आ सकती है। कई शोध यह बताते हैं कि सिर्फ 5 मिनट की पैरों की मालिश किसी के भी स्ट्रेस लेवल को कम करने में जादुई तौर पर काम करती है।

आती है गहरी नींद

नारियल तेल से पैरों में की गई मालिश यदि रात के समय की जाए, तो इससे नींद की क्वालिटी में सुधार आता है। यदि किसी की नींद हल्की है, तो उसकी नींद भी गहरी हो सकती है। दरअसल, नारियल तेल से पैरों की मालिश से नसें रिलैक्स होती हैं और गहरी नींद आने में मदद मिलती है।

नारियल तेल से पैरों की मालिश कैसे करें

पैरों की मालिश करने के लिए सबसे पहले नारियल तेल को थाड़ा गुनगुना या गर्म कर लें। इससे पैरों में लगाएं और अच्छी तरह तलवों, एड़ियों और टखनों की मालिश करें। 8-10 मिनट तक पैरों की अच्छी तरह मालिश करें। रात को सोने से पहले पैरों की मालिश करना ज्यादा फायदेमंद होता है।

मेरा नाम श्वेता गोयल है। मैंने वाणिज्य (Commerce) में स्नातक किया है और पिछले तीन वर्षों से गृहलक्ष्मी डिजिटल प्लेटफॉर्म से बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हूं। यहां मैं महिलाओं से जुड़े विषयों जैसे गृहस्थ जीवन, फैमिली वेलनेस, किचन से लेकर करियर...