Oil Massage Benefits: तेल की मालिश करने से हमारा मूड तरोताजा बना रहता है साथ ही आत्मा और मन को शांति मिलती है। तेल से मालिश करना हेल्थ ट्रीटमेंट के लिए एक बढ़िया तकनीक मानी जाती है, जिसका उपयोग कई सौ वर्षों से किया जा रहा है। ऑयल मसाज से शरीर के हिस्सों और मांसपेशियों को रिलैक्स महसूस होता है और बॉडी पार्ट्स की एक्सरसाइज भी हो जाती है। तेल से मसाज करने पर रक्त संचार बेहतर होता है और स्किन चिकनी, हाइड्रेटेड और कोमल नजर आती है। शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने में भी तेल की मालिश काफी असरदार होती है। वहीं, जो लोग अनिद्रा की शिकायत से जूझ रहे हैं उनके लिए ऑयल मसाज बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है।
तिल के तेल से करें तलवों की मालिश

तिल के तेल से पैरों की मालिश करना आपके स्वास्थ्य को काफी लाभ दे सकता है। अगर आप शारीरिक थकान से परेशान हैं तो रोजाना नियमित रूप से तिल के तेल से अपने पैरों की मालिश जरूर करें। इस तेल से मसाज करने पर आंखों की रोशनी बेहतर होता है, चिड़चिड़ापन की समस्या दूर होती है, शरीर की सूजन में आराम मिलता है और पेट की चर्बी को कम करने में भी इसकी मसाज फादेमंद साबित हो सकती है।
लेमन ग्रास ऑयल

लेमन ग्रास थकान दूर करने के लिए बेहद फायदेमंद बताया जाता है। इस तेल को बनाने के लिए लेमन ग्रास की पत्तियों को सुखाया जाता है और इनसे तेल तैयार होता है। इस तेल की मालिश करने से तंत्रिकाओं से जुड़ी समस्या और सिर दर्द के अलावा शरीर की कई परेशानियों से छुटकारा मिलता है। यह मांसपेशियों में तनाव को कम करता है और शरीर में ऐठन की समस्या को भी दूर करने में मदद करता है।
नारियल का तेल
इस तेल की मालिश से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। वहीं नारियल का तेल त्वचा और बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह हमारी स्किन को कई हानिकारक रोगाणुओं और फंगल इंफेक्शन से बचाव करने में मदद करता है। इसमें विटामिन ई भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। ये स्ट्रेस को दूर करने के साथ ही त्वचा में नमी और फ्रेशनेस बनाए रखता है।
सरसों का तेल

सरसों के तेल का इस्तेमाल प्राचीन काल से होता रहा है। यह सर्दी-जुकाम, सांस संबंधी बीमारियों और खासी के अलावा एलर्जी को दूर करने के लिए उपयोग में लाया जाता है। मालिश करने के लिए सरसों का तेल सबसे बढ़िया माना जाता है। यह दर्द और सूजन को कम करने में सहायक है और इसकी मालिश से स्किन की ड्राइनेस को भी दूर किया जा सकता है।
जोजोबा ऑयल
जोजोबा ऑयल के कई सेहत लाभ है। इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं। इस तेल को हमारी स्किन बहुत ही जल्दी सोख लेती है और अरोमा थेरेपी मसाज के लिए यह तेल सबसे बढ़िया ऑप्शन है। जोजोबा ऑयल का ज्यादातर पीठ और पैरों के तलवों की मसाज के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह कई समस्याओं को दूर करने में मददगार होता है।
जैतून का तेल या ऑलिव ऑयल
जैतून का तेल हमारी त्वचा के लिए बेहद लाभदायक होता है। इसमें मॉइश्चराइजिंग गुण होता है। त्वचा संबंधी परेशानियां दूर करने के अलावा यह तनाव को भी कम करने में सहायता करता है। अगर इस तेल से पैरों की मालिश की जाए तो दर्द, ऐंठन और मांसपेशियों में दर्द से निजात मिल सकती है।
