Rockstar Shooting
Rockstar Shooting

Rockstar Shooting: बॉलीवुड के सितारे और फिल्में हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी किसी सितारे के फैशन सेंस तो कभी फिल्मों की चर्चा होती है। कभी किसी की लाइफस्टाइल तो कभी कोई कंट्रोवर्सी चर्चित होती है। इसी तरह से फिल्में और कहानियां भी किसी ना किसी वजह से चर्चा में आ ही जाती हैं।

बॉलीवुड की फिल्मों को अक्सर कहानियों, किरदारों, डायरेक्शन और कलाकारों की एक्टिंग की वजह से पहचाना जाता है। कुछ फिल्में ऐसी हैं जो किसी ना किसी अलग वजह से भी प्रसिद्ध है। आज हम आपको रणबीर कपूर की फिल्म रॉकस्टार के बारे में बताते हैं। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि इस फिल्म की शूटिंग उल्टी हुई थी।

रणबीर कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के चर्चित कलाकार हैं। साल 2007 में फिल्म ‘सांवरिया’ से उन्होंने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। पिछले साल उनकी फिल्म ‘एनिमल’ रिलीज हुई थी। जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। आज हम आपको रणबीर कपूर की फिल्म ‘रॉकस्टार’ के बारे में बताते हैं। इस फिल्म से जुड़ा एक ऐसा किस्सा है, जिसके बारे में आपने कभी नहीं सुना होगा।

रणबीर कपूर ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। कुछ फिल्में ऐसी हैं, जो बहुत सफल हुई है और कुछ फिल्मों को फ्लॉप का सामना भी करना पड़ा है। साल 2011 में फिल्म ‘रॉकस्टार’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म को इम्तियाज अली के डायरेक्शन में तैयार किया गया था। ये रणबीर कपूर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है। यह एक ऐसी फिल्म है जिसने उन्हें अलग मुकाम दिया। इसमें रणबीर के किरदार ने लोगों का दिल जीत लिया था। इस फिल्म से जुड़ी हैरान कर देने वाली बात यह है कि इसकी शूटिंग उल्टी हुई थी।

Rockstar Shooting
Rockstar Shooting

फिल्म ‘रॉकस्टार’ में रणबीर कपूर ने एक ऐसे सिंगर की भूमिका निभाई थी, जिसका दिल टूटा हुआ था। इसमें रणबीर ने अपनी जोरदार एक्टिंग से लोगों को दीवाना बना दिया था। इस फिल्म से नरगिस फाखरी ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म की शूटिंग उल्टी हुई थी। दरअसल, इसका क्लाइमेक्स पहले शूट कर लिया गया था। इसे उल्टा शूट करने की वजह रणबीर के लंबे बाल थे क्योंकि क्लाइमेक्स में उनके बड़े-बड़े बाल दिखाए गए हैं बाकी पूरी फिल्म में उनके बाल छोटे रखे गए थे। यह बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी और रणवीर की एक्टिंग ने लोगों को दीवाना बना दिया था। केवल फिल्म की कहानी और किरदारों की एक्टिंग ही नहीं बल्कि इसके गाने भी बहुत फेमस हुए थे।

‘रॉकस्टार’ की शूटिंग तो उल्टी हुई ही थी लेकिन इसके गाने भी बहुत हिट हुए थे। एक से बढ़कर एक गानों ने लोगों का दिल जीत लिया था और आज भी ये लोगों की जुबां पर छाए हुए हैं। गाने ए आर रहमान ने कंपोज किए थे। इनके बोल इरशाद कामिल ने लिखे थे। फिल्म में दो चार नहीं बल्कि पूरे 15 गाने थे। फिल्म की आगे बढ़ती हुई कहानी के साथ गानों को बहुत अच्छे से मिक्स किया गया था।

मैं एक बहुमुखी मीडिया पेशेवर हूं, जिसे कंटेंट लेखन में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। मेरा लक्ष्य ऐसी सामग्री पर ध्यान केंद्रित करना है जो सूचित, शिक्षित और प्रेरित करती है। चाहे लेख, ब्लॉग या मल्टीमीडिया सामग्री बनाना हो, मेरा लक्ष्य...