Geo Tv Show Update: जिओ टीवी पर आने वाले पाकिस्तानी शोज दर्शेकों को खूब पसद आ रहे हैं। इन शोज में ‘सुन मेरे दिल’ और ‘दिल ए नादान’ की पॉपुलैरिटी काफी है। लेकिन इन शोज के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। ये दोनों शोज जल्द ही बंद होने जा रहे हैं। ‘सुन मेरे दिल’ की कहानी में आ रहे मोड अभी तो दर्शकों को पसंद आना शुरू हुई थी। अब उनके लिए ये खबर काफी निराश करने वाली है। हालांकि मेकर्स शोज को जिस मोड पर बंद कर रहे हैं, उससे ये अंदाजा लग रहा है कि शायद शोज के अगला सीजन आ सकता है।
सुन मेरे दिल में बिलाल और सदफ की कहानी रह जाएगी अधूरी
सुन मेरे दिल में हाल ही में बिलाल और सदफ की कहानी एक नए सिरे से शुरू हुई है। अमार से तलाक के बाद सदफ का बिलाल की तरफ झुकाव देखने को मिला। हालांकि पहले तो बिलाल उसे खुद से दूर रखने की कोशिश करता है। लेकिन बाद में अपने दिल से हार कर वो सदफ की तरफ कदम बढाता है। इस सबके बीच अमार अपनी गलती को सुधारने की कोशिश करता है। लेकिन नाकामयाब रहता है।
शो के आने वाले एपिसोड में एक तरफ तो बिलाल और सदफ को करीब आते दिखाया जा रहा है। हम्जा के ये बताने के बाद की सदफ ने जब शादी की थी तब भी वो बिलाल को चाहती थी, अमार टूट जाता है। वो अपनी जान लेने की कोशिश करता है। ये सुन सदफ बदहवास हो अस्पताल पहुंचती है। बिलाल भी उसके पीछे जाता है। अब देखना है कि बिलाल और सदफ की कहानी शुरू होती भी है या नहीं। या मेकर्स अगले सीजन के लिए कहानी को ओपन एंड पर खत्म करने की प्लानिंग कर रहे हैं।
‘दिल ए नादान’ पहुंचा आखिरी पड़ाव पर
‘दिल ए नादान’ की कहानी भी अब आखिरी पडाव पर पहुंच चुकी है। तानिया की हरकतों के बाद जावियार उससे अगल हो चुका है। वहीं नायाब भी अपनी जिंदगी संवारने की कोशिश कर रही है। जुनैद पाकिस्तान छोड कर चला गया है। अब इसेक आगे कहानी में सब कुछ ठीक होने की उम्मीद लगाए दर्शकों को निराशा हाथ लगने वाली है। शो के प्रोमो में देखने को मिल रहा है। तानिया अकेले रह रही है। जावियार उससे मिलने जाता है। तानिया को लगता है कि जावियार उसे लेने आया है। वो उससे कहती है कि उसे उम्मीद थी कि जावियार उसका साथ नहीं छोडेगा। वहीं नायाब भी अपनी जिंदगी में एक मुकाम बनाने में कामयाब होने वाली है। प्रोमो में दिखाया जा रहा है कि उसकी फोटो अखबार में छपी है और घरवाले उसकी बात कर रहे हैं। शो का सेकंड लास्ट ऐपिसोड आ चुका है। अब आखिरी एपिसोड जल्द ही जिओ टीवी के यूट्यूब चैनल पर देखने को मिलेगा।


