Trendy Pakistani Show : पाकिस्तानी शोज इन दिनों दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं। यही वजह है कि ये शोज यूट्यूब पर छाए हुए हैं। इन शोज की कहानी और कलाकारों की अदाकारी दर्शकों के दिलों को छू रही है। आज आपको कुछ ऐसे पाकिस्तानी शोज के बारे में बताते हैं जिन्हें पिछले हफ्ते यूट्यूब पर काफी अच्छे व्यूज मिले हैं। रोमांस से लेकर रीवेंजे की कहानी पर आधारित शो में दर्शकों को अलग अलग कंटेट देखने को मिल रहा है। इन शोज की मिले व्यूज से पता चलता है कि दुनियाभर में इन शोज को देखने वाले इन्हें कितना पसंद कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं पिछले हफ्ते टॉप करने वाले शोज के बारे में।
Also read: पाकिस्तानी रोमांटिक शो ‘तेरे बिन’ के दूसरे सीजन का दर्शक कर रहे हैं इंतजार: Tere Bin Season 2
सुन मेरे दिल
पाकिस्तानी एक्टर वहाज अली चाहने वालों के दिलों पर राज करते हैं। ‘तेरे बिन’, फितूर, दिल न उम्मीद तो नहीं जैसे पाकिस्तानी शोज में उकनी अदाकारी ने दर्शकों का दिल जीत लिया। अब उनका शो ‘सुन मेरे दिल’ भी टॉप पर है। यूट्यूब और जियो टीवी पर ये दर्शकों की पसंदीदा शो बना हुआ है। प्यार की कहानी जो लोगों को भा रही है वो दो दोस्तों पर आधारित है। सदफ और बिलाल अबदुल्ला की दोस्ती में अचानक तब बदलाव आता है जब बिलाल को सदफ से प्यार हो जाता है। उसके एक तरफा प्यार और समपर्ण उनके रिश्ते में प्यार के साथ एक दर्द को भी दर्शाता है। एक तरफा प्यार की ये कहानी दर्शकों को खूब भा रही है। शो में वहाज के साथ माया अली, अमर खान, उसामा खान और हीरा मणि ने महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं। शो की कहानी खलील उन रहमान ने लिखी है। इसका निर्देशनहसीब हसन ने किया है। सुन मेरे दिल को जियो टीवी के यूट्यूब चैनल पर कई मिलयन व्यूज मिले हैं।
इक्तिदार
इक्तिदार एक लड़की महरूनिसा और उसके जीवन में होने वाली घटनाओं के इर्द गिर्द घूमती है। पिता की मृत्यु के बाद, परिवार के भरण-पोषण का जिम्मा मेहरुनिसा उठाती है। उसकी जिंदगी अप्रत्याशित मोड लेती है। उसके भाई की हत्या एक रसुख वाले पालिटिशियन का बेटा कर देता है। महरूहनिसा भाई की हत्या करने वाले प्रभावशाली लोगों के खिलाफ न्याय की लड़ाई लड़ती है। जिसकी वजह से उसे धोखा और भ्रष्टाचार का सामना करना पड़ता है। जैसे-जैसे वह धोखे और भ्रष्टाचार का सामना करती है। एक लड़की की न्याय की लड़ाई दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। शो में रूबीना अशरफ,, अनमोल बलोच और अली रजा मुख्य किरदारों में नजर आ रहे हैं।
मीम से मोहब्बत
मीम से मोहब्बत हाल ही में स्ट्रीम होना शुरू हुआ है। इस शो ने बहुत कम समय में दर्शकों का दिल जीत लिया है। इस रोमांटिक शो में संयोग और नियति दो एक दूसरे से एकदम अलग लोगों को साथ लाती है। उनके बीच प्यार के पनपने की कहानी दर्शकों को भा रही है। इस शो को यूट्यूब पर आप कभी भी देख सकते हैं।
