Dil E Nadan: मनोरंजन के लिए कोई सीमा कोई भाषा मायने नहीं रहती। ये बात पाकिस्तानी शोज के मामले में काफी हद तक सच साबित होती है। पाकिस्तानी शोज भारतीय दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर रहे हैं। इन शोज ने कई पाकिस्तानी स्टार्स को यहां इतना मशहूर किया कि वे बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आए। आज भी इन शोज को चाहने वालों की कमी नहीं है। तो अगर आप भी पाकिस्तानी शोज देखते रहे हैं या कुछ नया देखना चाहते हैं। तो हम आपको ऐसे शो के बारे में बताते हैं जो इन दिनों हिट है। जिया(Geo tv) टीवी पर आने वाले फैमिली ड्रामा शो ‘दिल ए नादान’ में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल सकता है। आइए आपको बताते हैं इस शो के बारे में
Also read: ‘बरज़ख’ के साथ 8 साल बाद फिर लौट रहे हैं फवाद और सनम: Barzakh
सास, बहू और साजिश का भरपूर तडका है ‘दिल ए नादान’
ये शो एक साधारण लड़की नायाब के इर्द गिर्द घूमता है। नायाब माता-पिता को खोने के बाद अपनी दादी और भाई के साथ रहती है। भाभी उसकी सादगी का फ़ायदा उठाकर उससे नौकरों की तरह घर के सारे कामों का बोझ उस पर डालती है। यही नहीं वो नायाब को काफी डॉमिनेट करती है और उसे जिंदगी में कुछ करने और आगे बढने का मौका नहीं देती। नायाब की जिंदगी में कुछ खुशियां तो आती हैं लेकिन साथ मुसीबतें भी लाती हैं। उसकी शादी एक अमीर खानदान के बडे बेटे ज़ावियार के साथ हो जाती है। जावियार एक सफल व्यक्ति है और वो अपनी दादी के कहने पर भोली-भाली नायाब से शादी करता है।
जावियार को उसकी चचेरी बहन तान्या पसंद करती थी। जावियार के ठुकरा देने पर वो उसके छोटे भाई से शादी कर उस घर में आ जाती है। जावियार जिसे नायाब की सादगी भाई थी जल्द ही उसकी शिक्षा और उसके तौर तरीकों निराश होता है। इन दोनों के बीच की परेशानी को बढाने का काम करती हैं जावियार की मां और कजिन तान्या। ज़ावियार के तान्या से शादी के लिए इनकार से आहत तानिया नायाब और ज़ावियार के बीच दरार बढ़ाती है। जिससे उनकी शादी में तनाव और संघर्ष होता है।
नायाब के भोलेपन का फायदा उठा उसे लोगों के बीच नीचा दिखाने को कोई मौका नहीं छोड़ती। हालांकि जावियार की दादी और उसका छोटा भाई नायाब को सपोर्ट करते हैं। इस फैमिली ड्रामा की नायाब आपको यहां के मयाहूर शो ‘साथिया’ की गोपी बहू की याद दिला सकती है। तो सास बहू और साजिश के पाकिस्तानी अंदाज को देख अपने मनोरंजन के फ्लेवर को थोड़ा बदल सकते हैं।
कहां देखें
इस पाकिस्तानी शो के लिए न तो आपको किसी मंहगे प्लेटफॉर्म के सबस्क्रिप्शन की जरूरत है और न ही किसी केबल टीवी सबस्क्रिप्शन की। इस शो को आप यूट्यूब पर जियो टीवी के चैनल पर फ्री में देख सकते हैं। फैमिली ड्रामा पसंद करने वाले कभी भी कहीं भी अपने मोबाइल पर इस शो को देख सकते हैं।
