Yami Gautam Latest Looks : बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम पिछले कुछ समय से फिल्मों और लाइमलाइट से ब्रेक लेकर अपनी पर्सनल लाइफ को समय दे रही थी। जिसे वे ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर प्रतीक गांधी के साथ अपने अपकमिंग फिल्म धूम-धाम से खत्म कर सेट्स पर वापसी करने जा रही हैं। यामी गौतम की ड्रामा फिल्म धूम-धाम नेटफ्लिक्स पर 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे के दिन रिलीज होने वाली है। जिसमें यामी ने कोयल और प्रतीक गांधी ने वीर का किरदार निभाया है। और दोनों एक्टर्स आजकल फिल्म को प्रमोट करते नजर आ रहे हैं। जिसमें यामी गौतम के लेटेस्ट लुक्स सोशल मीडिया पर ट्रेंड सेट करने के साथ जमकर तारीफें बटोर रहे हैं। आइए यामी के लेटेस्ट लुक्स पर नजर डालते हैं।
अपकमिंग फिल्म धूम-धाम के इवेंट्स पर जमकर तारीफें बटोर रहे हैं, यामी गौतम के लुक्स
बेहद खूबसूरत साड़ी लुक
बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम ने इस एथेनिक लुक में बेहद खूबसूरत रस्टी पिंक कलर की बनारसी टिश्यू साड़ी को सुपर हॉट स्ट्रैपी ब्लाउज डिजाइन के साथ कैरी किया है। यामी गौतम अपने साड़ी लुक्स को ग्रेसफुली कैरी करना जानती हैं। जिसे उन्होंने सुपर नेचुरल पिंक ग्लोइंग मेकअप और ओपन हेयर स्टाइल के साथ कंप्लीट किया है। आप भी यामी के इस साड़ी लुक को देख इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
मोस्ट पॉपुलर वाइन पेंट-सूट
एक्ट्रेस यामी गौतम का ये सुपर स्टाइलिश बॉसी लुक सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया है। अपने सभी एथेनिक लुक्स से इंस्टाग्राम पर फैंस को तारीफें बटोरने वाली यामी ने इस लुक में भी जमकर तारीफें लूटी हैं। इस लुक में यामी ने वाइन कलर के टू पीस पेंट-सूट को न्यूड मेकअप, कर्ली हेयरस्टाइल और मिनिमल गोल्ड इयररिंग्स के साथ कंप्लीट किया है। आप भी यामी का ये लुक ऑफिस में ट्राई कर सकती हैं।
सुपर फ्रेश ब्लू कुर्ता सेट
बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम के एथेनिक लुक्स हमेशा लाइमलाइट बटोर ले जाते हैं। ऐसे में यामी गौतम के इस लुक की बात करें तो उन्होंने फ्रेश ब्लू कलर के एथेनिक सूट को मैचिंग दुपट्टे के साथ कैरी किया है। वी नेक डिजाइन के साथ सूट पर पिंक कलर की डिटेलिंग आउटफिट को खूबसूरती से हाइलाइट कर रही है। यामी ने इस आउटफिट को हैवी सिल्वर ऑक्सिडाइज्ड झुमको और नेचुरल मेकअप के साथ कैरी किया है।
फुल स्लीव्स अनारकली
बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम का ये लुक काफी खास है। क्योंकि इसे उन्होंने बेटे के जन्म के बाद पहले बार काम पर लौटते हुए कैरी किया है। ऐसे में यामी के इस लुक की बात करें तो उन्होंने बेहद खूबसूरत, एलिगेंट और सुपर ट्रेंडी अनारकली सूट को कंट्रास्ट कलर ऑर्गेंजा दुपट्टे के साथ कैरी किया है। यामी ने इस खूबसूरत आउटफिट को नेचुरल मेकअप लुक और मिनिमल इयरिंग्स के साथ कंप्लीट किया है।
थ्री पीस सूट सेट
एक्ट्रेस यामी गौतम ने इस लुक में सुपर ट्रेंडी और फैशनेबल थ्री पीस सूट सेट को एलिगेंटली कैरी किया है। यामी इस लुक में हॉट बॉसी वाइब्स दे रही हैं। ऐसे में यामी के ओवरऑल लुक की बात करें तो उन्होंने इसमें
सॉफ्ट क्रीम कलर के ब्लेजर सेट को न्यूड मैट मेकअप के साथ कैरी किया है। इसके अलावा आउटफिट के साथ मेसी पोनीटेल हेयर स्टाइल और मिनिमल ज्वेलरी लुक को बखूबी कॉम्प्लीमेंट कर रही हैं।
