किसी भी पार्टी में जाने के लिए यामी गौतम के इन लुक्स से लें आइडिया: Yami Gautam Party Looks
यामी ऐसे कपड़ा पहनना पसंद करती हैं, जिसमें वह कंफर्टेबल महसूस करें और स्टाइलिश भी दिखे।
Yami Gautam Party Looks: बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम ने भले ही काफी कम फिल्मों में काम किया है। लेकिन, उनके चाहने वालों की कोई कमी नहीं हैं। यामी स्टाइल के मामले में बाकी अभिनेत्रियों से काफी ज्यादा अलग हैं। यामी ऐसे कपड़ा पहनना पसंद करती हैं, जिसमें वह कंफर्टेबल महसूस करें और स्टाइलिश भी दिखे। आज हम आपको यामी गौतम के कुछ ऐसे आउटफिट्स के बारे में बताने वाले हैं, जिसे आप किसी भी फंक्शन या डिनर डेट के लिए रीक्रिएट कर सकती हैं।
ब्लैक लेदर ट्राउजर के साथ व्हाइट शर्ट

अगर आप ऑफिस पार्टी में जा रही है, तो आप यामी गौतम की तरह ब्लैक लेदर हाई वैस्ट ट्राउजर के साथ ऑफ व्हाइट शर्ट कैरी कर सकती हैं। ऐसे आउटफिट में आप सिंपल दिखने के साथ ही काफी एलिमेंट भी लगेंगी। यह किसी भी फॉर्मल पार्टी के लिए बिल्कुल परफेक्ट लुक है। आप चाहे तो थोड़ा एक्सपेरिमेंट करते हुए इस लुक के साथ ब्लैक हाई हील्स भी कैरी कर सकती हैं।
वन साइड शोल्डर ड्रेस

आजकल किसी भी छोटे-मोटे फंक्शन में वन साइड शोल्डर ड्रेस का चलन चल पड़ा है। आप भी यामी की तरह ऐसे व्हाइट वन साइड शोल्डर ड्रेस को किसी भी फंक्शन के लिए पहन सकती हैं। ऐसे आउटफिट के साथ आप हमेशा न्यूड मेकअप किया करें।
को ऑर्ड सेट
इन तस्वीरों में यामी ने फ्लोरल प्रिंट को-ऑर्ड सेट पहना था, जिसमें क्रॉप टॉप, लॉन्ग स्कर्ट और शीयर श्रग शामिल है। यामी ने जो आउटफिट पहना था, उसे साटन और सिल्क जैसे मिक्स फैब्रिक के इस्तेमाल से बनाया गया था। टॉप पर काले, पीले और गुलाबी रंग के फुल-पत्ती बने नजर आ रहे थे। टॉप में फ्रंट से टाई-नॉट डिटेलिंग दी गई थी।
मिडी ड्रेस में लगीं हसीन
इन तस्वीरों में यामी ने ब्लू ए-लाइन मिडी ड्रेस पहना हैं। ड्रेस पर सफेद धागे से आउटलाइन दी गई, जो उनके लुक को डिफरेंट बना रहा था। ड्रेस में डीप स्वीटहार्ट नेकलाइन दी गई हैं। लुक को परफेक्ट बनाने के लिए यामी ने ऑफ व्हाइट स्टाइलिश क्लच और मैचिंग म्यूल हील्स पेयर की थी।
ब्लू ऑफ शोल्डर ड्रेस
यामी नेवी ब्लू ऑफ शोल्डर ड्रेस में हॉट लग रही थी। ड्रेस में यामी का कर्वी फिगर हाईलाइट कर रहा था। वहीं नेकलाइन से वेस्ट पोर्शन तक ड्रेस में रफल्ड स्ट्राइप्स को वर्टिकल पैटर्न में जोड़ा गया था, जो आउटफिट में स्टाइल बढ़ाने का काम कर रहे थे। वेस्ट पर मैटेलिक पॉलिमर बेल्ट भी जोड़ी गई थी, जो उनके साइड कर्व्स को शो करने का काम कर रही थी। ड्रेस में दोनों तरफ से रफल्स जोड़े गए थे, जो ड्रेस की खूबसूरती बढ़ा रहे थे।
फ्लोरल मैक्सी ड्रेस
यामी पीले रंग के फ्लोरल प्रिंट मैक्सी ड्रेस में खूबसूरत लग रही हैं। ड्रेस में नूडल्स स्ट्रैप दिया गया था। बैकलेस डिज़ाइन और उस पर लगी नॉट ड्रेस की खूबसूरती बढ़ा रही थी। यामी ने इस सनशाइन यलो ड्रेस को मिनिमम एक्सेसरीज के साथ कैरी किया था।
फिटेड ड्रेस
यामी अपनी अदाओं से हर किसी को दीवाना बना देती हैं। वह आए दिन इंस्टाग्राम पर अपनी कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती हैं। इस तस्वीर में यामी ने लेमन शेड की फिटेड स्लीवलेस ड्रेस पहनी है। एक्ट्रेस ने लुक को पीच शेड मेकअप से कंप्लीट किया है। इसके अलावा यामी ने पीच कलर हाई हील्स भी कैरी किया हैं।
थाई हाई स्लिट गाउन

यामी गौतम ने इस तस्वीर में शाइनी स्काई ब्लू कलर का ऑफ शोल्डर ड्रेस पहन रखा है। जिसमें साइड से कट भी दी गई है, जो ड्रेस की खूबसूरती को बढ़ा रहा हैं। इस ड्रेस में लॉन्ग स्लीव्स हैं। ड्रेस के साथ यामी ने न्यूड मेकअप किया हैं।
