mahakumbh 2025 sangam ghat
mahakumbh 2025 sangam ghat

Overview:

महाकुंभ में करीब 40 करोड़ यात्रियों के आने की संभावना है। ऐसे में दिग्गज कंपनियों की नजरें महाकुंभ पर हैं। उनके लिए यह बड़ा मार्केट है, जहां उन्हें प्रचार की अपार संभावनाएं नजर आ रही हैं। यही कारण है कि ये कंपनियां महाकुंभ के लिए एक्टिविटी कर रही हैं।

brand promotion at mahakumbh : प्रयागराज में 13 जनवरी 2025 से 26 फरवरी 2025 तक होने वाला महाकुंभ श्रद्धालुओं के लिए इस समय आस्था का सबसे बड़ा केंद्र बना हुआ है। करीब 45 दिन के इस महा आयोजन में 40 करोड़ यात्रियों के आने की संभावना है। ऐसे में दिग्गज कंपनियों की नजरें महाकुंभ पर हैं। उनके लिए यह बड़ा मार्केट है, जहां उन्हें प्रचार की अपार संभावनाएं नजर आ रही हैं। यही कारण है कि ये कंपनियां महाकुंभ के लिए एक्टिविटी कर रही हैं। जिसमें सबसे आगे है फास्ट-मूविंग कंज्यूमर गुड्स से जुड़ी कंपनियां। उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी का अनुमान है कि महाकुंभ 2025 से करीब दो लाख करोंड़ रुपए से ज्यादा का राजस्व प्राप्त होगा।

ब्रांडिंग पर खर्च होंगे 3600 करोड़ रुपए

महाकुंभ को दिग्गज कंपनियां एक बड़े मौके की तरह मान रही हैं।
Big companies are considering Maha Kumbh as a big opportunity.

महाकुंभ को दिग्गज कंपनियां एक बड़े मौके की तरह मान रही हैं। यही कारण है कि पेप्सिको, आईटीसी, कोका कोला, डाबर, डेटॉल, रिलायंस जैसी कंपनियां यहां कई एक्टिविटी कर रही हैं। विज्ञापनों से लेकर वितरण तक, निशुल्क शिविरों से लेकर सैंपल्स तक पर करीब 3600 करोड़ रुपए ये कंपनियां खर्च कर सकती हैं।

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बनाए ‘आराम स्थल’

रिलायंस इंडस्ट्रीज की एफएमसीजी शाखा रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड ने महाकुंभ में आए तीर्थ यात्रियों के लिए ‘आराम स्थल’ स्थापित किए हैं। यहां यात्रियों के लिए आराम और जलपान आदि की व्यवस्था है। इसी के साथ महाकुंभ में कंपनी की ओर से साइनेज और दिशा निर्देश बोर्ड लगाए गए हैं, जिस पर कंपनी की ब्रांडिंग भी है।

डेटॉल ने शुरू किया अभियान

प्रतिष्ठित स्वच्छता ब्रांड डेटॉल ने महाकुंभ के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया है। जिसके अंतर्गत कुंभ में लगभग 15,000 सफाई कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही उन्हें साबुन उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। कंपनी ने महाकुंभ के सभी 25 क्षेत्रों में स्वच्छता स्वयंसेवकों को भी तैनात किया है।

कोका कोला का ‘मैदान साफ’ अभियान

देश की प्रतिष्ठित कंपनियों में से एक कोका कोला ने महाकुंभ के लिए अभियान ‘मैदान साफ’ शुरू किया है। इसके तहत ​रीसाइक्लिंग करके बनाई गई 21,500 जैकेट्स सफाई कर्मचारियों, वेस्ट मैनेजमेंट कर्मियों और नाविकों को बांटी गई हैं। साथ ही विभिन्न घाटों पर 1000 महिला चेंजिंग रूम स्थापित किए गए हैं। ये भी पूरी तरह से रीसाइक्लिंग प्लास्टिक से बने हैं।

पेप्सिको ने लगाए चार्जिंग स्टेशन

पेप्सिको कंपनी महाकुंभ मेले में अपने ब्रांड माउंटेन ड्यू और स्टिंग को प्रमोट कर रही है। कंपनी ने जगह जगह इलेक्ट्रिक नेविगेशन लगाए हैं। साथ ही विभिन्न स्थानों पर 30 फीट ऊंची माउंटेन ड्यू और स्टिंग की बोतल स्थापित की हैं। इसमें 500 से ज्यादा चार्जिंग पॉइंट लगाए गए हैं।

एवरेडी ने दिए सायरन टॉर्च

एवरेडी इंडस्ट्रीज महाकुंभ में तैनात पुलिसकर्मियों की मदद के लिए शक्तिशाली सुरक्षा अलार्म के साथ 5,000 सायरन टॉर्च और अल्टिमा बैटरी उपलब्ध करवा रही है। ये टॉर्च न केवल रास्ता रोशन करती हैं, बल्कि लाखों लोगों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने में भी मदद करती हैं। इसी के साथ कंपनी ने विशाल मैदान में 250 वाट की फ्लड लाइट, 150 वाट की स्ट्रीट लाइट और 13 हजार एलईडी लाइट्स भी लगवाई हैं।

अमेजन ने बनाए पोर्टेबल बेड

दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन इंडिया ने महाकुंभ में आए यात्रियों के लिए पोर्टेबल बेड बनाए हैं। खास बात यह है कि ये बैड्स कार्डबोर्ड से बने हैं। ये इको-फ्रेंडली बेड लोगों को निशुल्क दिए जा रहे हैं। इन्हें यात्री अपनी सुविधा के अनुसार कहीं भी उपयोग में ले सकते हैं।

डाबर ने बनाए बेबी केयर रूम

‘डाबर’ शहर और हाईवे के ढाबों व रेस्टोरेंट्स के साथ मिलकर उपभोक्ताओं तक हाजमोला के फ्री सैंपल पहुंचा रहा है। साथ ही कंपनी ने घाटों पर महिला श्रद्धालुओं के लिए चेंजिंग रूम स्थापित किए हैं। कंपनी ने बेबी केयर रूम भी बनाएं हैं, जहां बेबी केयर और हेयर केयर उत्पाद भी उपलब्ध हैं।

आईटीसी बना हवन-भजन में भागीदार

महाकुंभ मेले में आईटीसी अपने उत्पाद मंगलदीप, बिंगो टेढ़-मेढ़े को प्रमोट कर रही है। मंगलदीप की ओर से हवन, अनुष्ठानों और भजनों आदि की मेजबानी की जा रही है। वहीं बिंगो की ओर से बूथ स्थापित किए गए हैं, जहां यात्री उत्तर प्रदेश के फ्यूजन का आनंद ले सकते हैं। इसी के साथ इन बूथों पर कई अन्य गतिविधियां भी आयोजित की जा रही हैं।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...