Mahakumbh Viral Boy Breakup
Mahakumbh Viral Boy Breakup

महाकुंभ में दांतुन वाले की गर्लफ्रेंड उसे छोड़कर भागी, लड़के का रो दो कर बुरा हाल

भले ही महाकुंभ खत्म हो गया, लेकिन उसकी स्मृतियां आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं। महाकुंभ की वजह से कई लोगों की किस्मत बदल गई। इस दौरान सोशल मीडिया पर भी कई लोग खूब वायरल भी हुए। महाकुंभ में दातुन बेचने वाला लड़का तो आपको याद है ना? वहीं, लड़का जो अपनी गर्लफ्रेंड के कहने पर महाकुंभ में दातुन बेचने पहुंचा था और ऐसा कर पूरे देश में अपनी पहचान बना ली थी।

Mahakumbh Viral Boy Breakup: भले ही महाकुंभ खत्म हो गया, लेकिन उसकी स्मृतियां आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं। महाकुंभ की वजह से कई लोगों की किस्मत बदल गई। सोशल मीडिया पर भी कई लोग खूब वायरल भी हुए। महाकुंभ में दातुन बेचने वाला लड़का तो आपको याद है ना? वहीं, लड़का जो अपनी गर्लफ्रेंड के कहने पर महाकुंभ में दातुन बेचने पहुंचा था और ऐसा कर पूरे देश में अपनी पहचान बना ली थी। इस बार अपने ब्रेकअप के कारण सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं, जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

दरअसल, इन दिनों दांतुन वाले इस लड़के का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद यह पता चला कि इस लड़के का उसकी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप हो गया है और उसकी प्रेमिका अब उसे छोड़कर चली गई है।

The boy who sells toothbrushes broke up
The boy who sells toothbrushes broke up

इतना ही नहीं बेचारे की प्रेमिका अब अपने घरवालों की मर्जी से एक सरकारी नौकरी वाले लड़के से शादी कर रही है। दातुन बेचने वाले आकाश से पीछा छुड़ाने के लिए उसकी गर्लफ्रेंड ने उसे ब्लॉक भी कर दिया है। लड़के से यह बात बर्दाश्त नहीं हो पा रही और वह अपनी प्रेमिका को मनाने के लिए अपने दोस्त के फोन से कॉल कर उससे बात करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन लड़की उसकी एक बात नहीं सुन रही और उससे खुद को भूल जाने को कह रही है।

लड़का उसे बार-बार मनाने की कोशिश कर रहा है और बोल रहा है कि एक बार वह फिर से इस रिश्ते के बारे में सोचे। वह उसे ना छोड़े, उसके अलावा इस दुनिया में उसका कोई नहीं है, लेकिन लड़की है कि मान ही नहीं रही। आकाश बार-बार उससे यह बोलता है कि उसे सबसे ज्यादा उस पर ही भरोसा था लेकिन उसी ने उसे धोखा दे दिया। इतना सुनने के बाद भी उसके प्रेमिका को उस पर कोई दया नहीं आ रही और वह बोल रही है कि अपना ये ड्रामा बंद करे और उसे भूल जाए और दोबार उसे कॉल करने की कोशिश ना करे।

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @akashdatunboy नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वहीं, तमाम लोगों ने लड़के के ब्रेकअप पर गहरा दुख व्यक्त किया है। आकाश का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है और लोग उसकी भावनाओं से जुड़कर उसे सहानुभूति दे रहे हैं।

आकाश यादव को लोग उस वक्त से जानते हैं जब उन्होंने महाकुंभ में दातुन बेचने का फैसला लिया था। उन्होंने कई यूट्यूब चैनलों पर बताया था कि यह आइडिया उनकी गर्लफ्रेंड का था,

What is the whole matter?
What is the whole matter?

जिसके कारण उन्हें अच्छा खासा मुनाफा हुआ और उनकी पहचान देशभर में फैल गई। उनकी सफलता के बाद उन्हें एक रिएलिटी शो में भी बुलाया गया था। जिससे उसने महाकुंभ में खूब पैसा कमाया। उस लड़के का नाम आकाश यादव है और इस घटना के बाद से वह देश भर में इतना फेमस हुआ कि उसे एक रियलिटी शो में बुला लिया गया।

मेरा नाम नमिता दीक्षित है। मैं एक पत्रकार हूँ और मुझे कंटेंट राइटिंग में 3 साल का अनुभव है। मुझे एंकरिंग का भी कुछ अनुभव है। वैसे तो मैं हर विषय पर कंटेंट लिख सकती हूँ लेकिन मुझे बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल के बारे में लिखना ज़्यादा पसंद...