Mahakumbh Viral Video
Mahakumbh Viral Video

मालिक के साथ तोते ने भी महाकुंभ में लगाई डुबकी, देखते रह गए लोग

: संगम नगरी प्रयागराज में चल रहा महाकुंभ अब अपने समापन की तरफ बढ़ रहा है। महाशिवरात्रि के साथ ही 26 फरवरी को कुंभ का अंत हो जाएगा। अभी तक महाकुंभ में साठ करोड़ से अधिक लोग डुबकी लगाने पहुंच चुके हैं। वैसे तो कुंभ के कई वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए हैं।

Mahakumbh Viral Video: संगम नगरी प्रयागराज में चल रहा महाकुंभ अब अपने समापन की तरफ बढ़ रहा है। महाशिवरात्रि के साथ ही 26 फरवरी को कुंभ का अंत हो जाएगा। अभी तक महाकुंभ में साठ करोड़ से अधिक लोग डुबकी लगाने पहुंच चुके हैं। वैसे तो कुंभ के कई वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए हैं। लेकिन अब एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है। जिससे देखकर हर कोई हैरान गया। एक शख्स द्वारा अपने पालतू तोतों को संगम में डुबकी लगवाता वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स द्वारा अपने पालतू तोतों को संगम में डुबकी लगवाता वीडियो खूब वायरल हो रहा है। शख्स अपने साथ पालतू तोतों को लेकर संगम तट पर आया था। यहां खुद डुबकी लगवाने से पहले उसने अपने तोतों को श्रद्धा की डुबकी लगवा दी। तोते पिंजरे के अंदर थे और आराम से डुबकी लगा रहे थे। इस दौरान दूसरे श्रद्धालु ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जहां से ये वायरल हो गया। लोगों का दिल इस वीडियो ने जीत लिया। लोग इस वीडियो को काफी पसंद भी कर रहे हैं।

इससे पहले भी कई लोग अपने पालतू जानवरों को लेकर भी संगम आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो शेयर किए गए। इसमें एक युवक अपने डॉग को डुबकी लगवाता नजर आया था। अब ताजा वीडियो में एक शख्स अपने दो तोते को संगम में डुबकी लगवाता नजर आया। तोते पिंजरे के अंदर थे और शख्स ने संगम में उन्हें डुबकी लगवा दी।

महाकुंभ अपने अंतिम चरण की तरफ बढ़ रहा है। लेकिन भीड़ अभी भी कम नहीं हुई है। अभी भी हर दिन एक करोड़ श्रद्धालु यहां डुबकी लगाने आ रहे हैं। भीड़ कम होने की आस में कई लोग आखिरी में प्रयागराज जाने की प्लानिंग करके बैठे थे लेकिन हालात देख उन्हें भी अब चिंता होने लगी है। महाशिवरात्रि को आखिरी शाही स्नान के लिए अभी से लोग आने लगे हैं। ऐसे में अगर आप अभी भी इंतजार कर रहे हैं तो वक्त काफी कम ही बचा है।

जब से महाकुंभ की शुरुआत हुई है, तभी से रोजाना ही कोई न कोई सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कई दिनों से हर्षा रिछारिया और आईआईटी वाले बाबा को लेकर चर्चा हो रही है। मोनालिसा के महाकुंभ में कई वीडियो वायरल हुए। मोनालिसा तो इतनी ज्यादा वायरल हो गई हैं कि उन्हें अब फिल्मों में काम करने का ऑफर भी मिला है। ऐसे कई लोग हैं जो अब खूब फेमस हो गए हैं। अब नया वीडियो एक बाबा का है, जो इस समय सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसे देख हर कोई नाचने को मजबूर हो जा रहा है।

कुंभ मेले का मुख्य उद्देश्य आत्म शुद्धि और मोक्ष प्राप्ति से जुड़ा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, कुंभ के दौरान पवित्र नदियों में स्नान करने से व्यक्ति को समस्त पापों से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा यह साधू-संतों और गुरुओ और महात्माओं के साथ भक्तों के मिलन का एक बड़ा केंद्र भी है।

मेरा नाम नमिता दीक्षित है। मैं एक पत्रकार हूँ और मुझे कंटेंट राइटिंग में 3 साल का अनुभव है। मुझे एंकरिंग का भी कुछ अनुभव है। वैसे तो मैं हर विषय पर कंटेंट लिख सकती हूँ लेकिन मुझे बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल के बारे में लिखना ज़्यादा पसंद...