कहीं आप भी शॉपिंग की लत का शिकार तो नहीं? Shopping Addiction
हमेशा शॉपिंग करते रहना कोई सामान्य बात नहीं है। यह एक तरह की लत है। एक रिसर्च में सामने आया है कि दुनिया में 40 करोड़ शॉपिंग की लत का शिकार हैं।
Shopping Addiction: तीस साल की दिव्या ने हाल ही में एक बढ़िया म्यूजिक सिस्टम ख़रीदा है। हालांकि, दिव्या के पास पहले भी एक म्यूजिक सिस्टम था। शॉपिंग करने के बाद दिव्या को एक अलग ही तरह का रिलीफ और ख़ुशी मिली। ऐसा दिव्या थोड़े-थोड़े समय के अंतराल पर करती है। दिव्या की तरह ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें शॉपिंग करना बेहद पसंद होता है। ये लोग ऑफलाइन और ऑनलाइन शॉपिंग करते रहते हैं। लेकिन, यह कोई सामान्य बात नहीं है। दरअसल ये लोग शॉपिंग की लत का शिकार होते हैं और इसी वजह से ऐसा करते रहते हैं। एक रिसर्च में सामने आया है कि दुनिया में 40 करोड़ शॉपिंग की लत का शिकार हैं।
एक्सपर्ट्स के अनुसार शॉपिंग की लत एक तरह का बिहेवियरल एडिक्शन है। इसमें व्यक्ति न चाहते हुए भी बिना ज़रूरत की चीजों पर पैसे खर्च करता है। चलिए आज हम शॉपिंग की लत के लक्षण, कारण और इससे बचने के तरीक़े के बारे में बताते हैं।
शॉपिंग की लत के लक्षण

- समय-समय पर कुछ ना कुछ ख़रीदने की इच्छा होना
- शॉपिंग ना कर पाने पर असहज महसूस करना
- शॉपिंग के बाद मन खुश होना और अच्छा लगना
- शॉपिंग के थोड़े समय बाद अपराधबोध महसूस करना
- हमेशा शॉपिंग के बारे में सोचते हैं
- बेकार के ख़र्चों पर कंट्रोल नहीं कर पाना
- शॉपिंग नहीं कर पाने से बैचैनी होना
शॉपिंग की लत के कारण

अकेलापन: कई लोग अकेलेपन के कारण शॉपिंग करते हैं, क्योंकि इससे उनका समय पास होता है और उन्हें ख़ुशी भी मिलती है। हालाँकि, यह ख़ुशी थोड़े समय की ही होती है।
आत्मविश्वास की कमी: ऐसे लोग जिनमें आत्विश्वास की कमी होती है वो शॉपिंग के ज़रिये अपना सेल्फ कॉन्फिडेंस बूस्ट करने का प्रयास करते हैं।
स्ट्रेस-बस्टर: एंग्जाइटी, डिप्रेशन भी शॉपिंग की लत की वजह हो सकती हैं। तनाव में रहने वाले लोगों के लिए यह स्ट्रेस बस्टर का तरीक़ा होता है।
शॉपिंग की लत से बचने के तरीक़े

बजट बनायें: अपनी हर महीने की आमदनी और खर्चों का हिसाब लगायें। इस बजट के हिसाब से ही खर्च करें।
‘नो स्पेंडिंग’ चैलेंज: थोड़े समय के लिए शॉपिंग बंद करने का ख़ुद को चैलेंज दें। क्रेडिट कार्ड का कम से कम इस्तेमाल करें।
शॉपिंग ऐप्स हटायें: स्मार्टफ़ोन में इंस्टॉल्ड शॉपिंग ऐप्स में तरह-तरह के ऑफर आते रहते हैं। कई लोग इनका लाभ लेने के लिए फ़ालतू में ही शॉपिंग करते रहते हैं। इसलिए आप कुछ समय के लिए ये ऐप्स हटा दें।
तो, आप भी देखें की कहीं आप शॉपिंग लत का शिकार तो नहीं है।
