आजकल ज्यादालोग सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते है और मूवीज देखने से ज्यादा वेब सीरीज देखना पसंद करते है। जिसके चलते OTT एंटरटेनमेंट पूरी तैयारी में है इसी कड़ी में इस सप्ताह OTT प्लेटफॉर्म्स पर एक सी एक शानदार वेब सीरीज रिलीज़ होने जा रही है। इस सप्ताह का वीकेंड आपके लिए बेस्ट वीकेंड हो सकता है। अगर आप अपने इस वीकेंड को बेस्ट और हंसी से भरपूर बनाना चाहते है तो आज की यह पोस्ट आपके लिए ही है। आज हम इस पोस्ट के जरिए आपको इस वीक की न्यू रिलीज़ वेब सीरीज के बारे में बताएंगे।
अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज़ हुई ये वेब सीरीज आपका वीकेंड खास बना देगी। वहीं इस लिस्ट में कॉमेडी, क्राइम हर तरह की वेब सीरीज है आप अपनी पसंद के अनुसार वेब सीरीज सेलेक्ट कर सकते है और वीकेंड आराम से घर में बैठकर पॉपकॉर्न हाथ में लेकर स्पेंट कर सकते है। इस लिस्ट में: मिमी, नटखट, लिहाफ जैसी धमाकेदार वेब सीरीज शामिल है। चलिए जानते है इन सभी वेब सीरीज के बारे में पूरी डिटेल:
नटखट

कहां: वूट सिलेक्ट पर लघु फिल्म
कब: 24 जुलाई
कास्ट: विद्या बालन, सनिका पटेल, राजू अर्जुन
निर्देशक: शान व्यास
कहानी : “नटखट” वेब सीरीज की कहानी एक मां के ऊपर आधारित है जो अपने बेटे को लैंगिक समानता (gender equality) के बारे में बताती है। सीरीज के अंदर एक कहानी तैयार की जाती है जहां एक मां अपने स्कूल जाने वाले बेटे सोनू को अपने परिवार के पुरुषों की तरह ही दूसरे लिंग के प्रति गलत व्यवहार और उपेक्षा की ओर देखती है। यह वेब सीरीज आपके देखने के नजरिए को बदल देगी यह सीरीज उन लोगो के लिए काफी अच्छी होगी जो आज लड़की-लड़के में भेद समझते है।
लव इन द टाइम ऑफ कोरोना

कब : जुलाई 27
कहां: वूट सिलेक्ट
कास्ट : दीपानिता शर्मा, आदिल हुसैन, शिबानी दांडेकर
निर्देशक: इंद्राणी राय
कहानी: दुनियाभर में फैली महामारी कोरोना वायरस के एक छोटे से कांसेप्ट पर बनी है “लव इन द टाइम ऑफ कोरोना” इस सीरीज में कुछ लव स्टोरीज के बारे में बताया है जो इस महामारी के दौर में भी पनप रहा है। सीरीज में अभी भी परिस्थितियों को बखूबी दिखाया गया है। एक ओर जहां दुनिया महामारी से जुंज रही है वहीं दूसरी ओर कुछ योंग्सटर्स प्यार में पड़ रहे है।
छत्रसाल

कब : 29 जुलाई
कहां : एमएक्स प्लेयर
कास्ट : आशुतोष राणा, नीना गुप्ता, जितिन गुलाटी
डायरेक्टर : अनादि चतुवेर्दी
कहानी: “छत्रसाल” वेब सीरीज 1649 में स्थापित, राजा छत्रसाल की कहानी पर आधारित है। आपको बता दें कि, राजा छत्रसाल ने बुंदेलखंड को मुक्त कराने के लिए मुगल सम्राट औरंगजेब के खिलाफ युद्ध शुरू किया था। अगर आपको हिस्ट्री में इंटरेस्ट है तो आप इस वेब सीरीज को जरूर देखें।
सिटी ऑफ ड्रीम्स सीजन 2

कब : 30 जुलाई
कहां : डिज्नी+ हॉटस्टार
कास्ट: अतुल कुलकर्णी, प्रिया बापट, एज खान, सचिन पिलगांवकर, दिव्या सेठ
डायरेक्शन: नागेश कुकुनूर
कहानी : आप यह तो जानते ही होंगे कि मुंबई को “सपनों का शहर” कहा जाता है। वहीं, “सिटी ऑफ ड्रीम्स सीजन 2” भी मुंबई शहर से ही जुडी हुई है। इस सीरीज का एक पार्ट पहले ही रिलीज़ हो चूका है जिसके बाद अब यह दूसरा सीजन है। सीरीज की कहानी में एक प्रमुख राजनीतिक राजवंश गायकवाड़ के हत्या के प्रयास ने कई दरारें खोल दी हैं। दूसरा सीजन पूर्णिमा राव गायकवाड़ के साथ कहानी आगे बढ़ाता दिखेगा गया है।
लिहाफ

कब : जुलाई 31
कहां : वूट सेलेक्ट
कास्ट : तनिष्ठा चटर्जी, सोनल सहगल, वीरेंद्र सक्सेना
डायरेक्टर : राहत काजमी
कहानी: यह सीरीज लेखक इस्मत चुगताई लिहाफ की सबसे प्रसिद्ध कृतियों में से एक पर आधारित है। “लिहाफ” सीरीज पुरुष-प्रधान समाज में समान-लिंग प्रेम और महिलाओं के लिए बोलने की स्वतंत्रता पर प्रकाश डालेगी। यह सीरीज भी आपकी सोच में बदलाव ला सकती है।
लाइन्स

कब : 29 जुलाई
कहां : वूट सिलेक्ट
कास्ट : हिना खान, फरीदा जलाल, राहत काजमी
डायरेक्टर : हुसैन खान
कहानी: “लाइन्स” वेब सीरीज आपको 90 के दशक की याद दिलाएगी। सीरीज में 1999 के समय की है सीरीज एक युवा लड़की के इर्द-गिर्द घूमती रहती है। एक ऐसी लड़की जो अपने पति से दूर देश की सीमाओं में बंधी है और वह उसके पास वापस जाना चाहती है। अब वो वापस कैसे लौटती है यहाँ तक की कहानी इस सीरीज में बताया गया है।
मिमी

कब : 30 जुलाई
कहां : नेटफ्लिक्स
कास्ट : कृति सेनन, पंकज त्रिपाठी, सुप्रिया पाठक
डायरेक्टर : लक्ष्मण उटेका
कहानी : अभी सबसे ज्यादा चर्चा में जो सीरीज शुमार है वो है “मिमी।” यह सीरीज एक कॉमेडी-ड्रामा सीरीज है जो एक युवा महिला के बारे में है जो एक अमेरिकी जोड़े के लिए सरोगेट मदर बनने का फैसला लेती है। इसके लिए महिला को समाज के विरोध का सामना करना पड़ता है। आपको बता दें कि, यह फिल्म राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मराठी फिल्म ‘माला आई व्हायची’ की रीमेक है।
शुरुआत का ट्विस्ट

कब : जुलाई 25
कहां : वूट सेलेक्ट पर शॉर्ट फिल्म
कास्ट : नीना गुप्ता, चंकी पांडे, ललित बहली
डायरेक्टर : हीना डिसूजा, अवलोकिता दत्त, प्रवीण फर्नांडीस
कहानी : “शुरुआत का ट्विस्ट” सीरीज 6 शॉर्ट फिल्मों का एक कलेक्शन है। 6 शॉर्ट फिल्म्स एक दूसरे से कनेक्ट है और हमेशा ही उलझी हुई बनी रहती है। इस सीरीज में आपको इमोशन और हंसी दोनों का कॉम्बो एक साथ मिलेगा।
Celebrity Fitness - श्रद्धा कपूर ने खुल कर बताया अपनी फिट बॉडी का राज
