Friday OTT Release
Friday OTT Release

Friday OTT Release : इस सप्ताह का शुक्रवार या फ्राइडे एंटरटेनमेंट के लिए बेहद खास होने वाला है। जी हां इस सप्ताह शुक्रवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म्स(OTT Platforms) पर एंटरटेनमेंट का नॉन स्टॉप डोज मिलने वाला है। यानी इस सप्ताह ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कई बेहतरीन फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं। जिनका इंतजार लंबे समय से फैंस कर रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने पसंदीदा स्टार्स की मूवीज और वेब सीरीज(Web Series) को घर बैठे एंजॉय करना चाहते हैं। तो हम आपके लिए इस शुक्रवार यानी 21 फरवरी 2025 को रिलीज होने वाली। लेटेस्ट वेब सीरीज और फिल्मों की डिटेल्ड लिस्ट लेकर आए हैं। जिसमें रोमांस, ड्रामा, एक्शन और थ्रिलर सभी मौजूद हैं। आइए शुक्रवार को ओटीटी पर रिलीज होने वाली मूवीज और वेब सीरीज की लिस्ट देखें।

स्काई फोर्स

YouTube video

बॉलीवुड सुपर स्टार अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया अभिनीत स्काई फोर्स। इस शुक्रवार ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही है। ये कहानी विंग कमांडर के.ओ आहूजा और स्क्वाड्रन लीडर टी विजय के साहस की है। जो सरगोधा एअरबेस पाकिस्तान में हमला करते हैं। स्काई फोर्स वीर पहाड़िया की डेब्यू फिल्म है। जिसमें वे अक्षय और सारा अली खान के साथ नजर आने वाले हैं।

निर्देशक – वीरज राव और संदीप केवलानी

अभिनीत – अक्षय कुमार, सारा अली खान, वीर पहाड़िया, राहुल देव, शारिक पटेल

IMDB Rating – 7.0/10

Grehlakshmi Rating

Rating: 3 out of 5.

कहाँ देखें – अमेजॉन प्राइम वीडियो

रिवेलशन्स

YouTube video

इस शुक्रवार ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर कोरियन मूवी रिवेलशन्स रिलीज होने वाली है। जिसमें मिन चान एक पादरी की कहानी को दर्शाया गया है। जो एक जासूस के साथ मिलकर एक अंजान लापता व्यक्ति को ढूंढ रहा है। कहानी में ये दोनों जांच के दौरान अलग अलग परिस्थितियों का सामना करने के साथ खतरनाक रास्तों को पर करते हैं। ऐसे में आप भी कोरियन ड्रामा पसंद करते हैं। तो रिवेलशन्स को नेटफ्लिक्स पर एंजॉय कर सकते हैं।

निर्देशक – यॉन सांग-हो

अभिनीत – मिन चान जो, यांग रे, जो योन ही

कहाँ देखें – नेटफ्लिक्स

क्राइम बीट

YouTube video

इस फ्राइडे वेब सीरीज ‘क्राइम बीट’ ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज होने जा रही है। जिसमें सई ताम्हणकर, शबा आजाद, राहुल भट्ट जैसे बेहतरीन एक्टर्स के साथ एक्टर साकिब सलीम मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। ये वेब सीरीज एक जर्नलिस्ट की कहानी है जो दुनिया के सामने जुर्म का पर्दाफाश करता है। वेब सीरीज में साकिब सलीम ने जर्नलिस्ट के किरदार को बखूबी निभाया है। आप भी इस सीरीज को वीकेंड पर एंजॉय कर सकते हैं।

निर्देशक – सुधीर मिश्रा और संजीव कौल

अभिनीत – साकिब सलीम, सबा आजाद, राहुल भट्ट, राजेश तैलंग, तन्मय धननिया, दानिश हुसैन, रणवीर शौरी

IMDB Rating – 6.2

Grehlakshmi Rating

Rating: 3 out of 5.

कहाँ देखें – जी5

ड्रैगन

YouTube video

अश्वथ मरिमुथु द्वारा निर्देशित तमिल फिल्म ड्रैगन में मुख्य भूमिका प्रदीप रंगनाथन ने निभाई है। ड्रैगन एक स्मार्ट प्रतिभाशाली कंप्यूटर साइंस स्टूडेंट की है। जिसमें प्रदीप रंगनाथन ने कमाल का काम किया है। इसलिए आपको बता दें तमिल फिल्म ड्रैगन शुक्रवार के दिन नेटफ्लिक्स पर अलग अलग भाषाओं में स्ट्रीम की जाएगी। ऐसे में आप ड्रैगन को हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में एंजॉय कर सकते हैं।

निर्देशक – अश्वथ मारीमुथु

अभिनीत – प्रदीप रंगनाथन, कायदु लोहार, अनुपमा परमेश्वरन

IMDB Rating – 8.2/10

Grehlakshmi Rating

Rating: 4 out of 5.

कहाँ देखें – नेटफ्लिक्स

लिटिल साइबेरिया

YouTube video

लिटिल साइबेरिया कहानी एक धर्मनिष्ठ पादरी की है। जो एक छोटे से शहर पर उल्कापिंड गिरने से अपने धर्म और विश्वास से सवाल करने लगता है। ऐसे में आपको बता दें धर्म और विश्वास पर आधारित लिटिल साइबेरिया नेटफ्लिक्स की पहली फीचर फिल्म है। जिसे आप इस वीकेंड अपने दोस्तों और परिवार के साथ ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर एंजॉय कर सकते हैं।

निर्देशक – डोम कारुकोस्की

अभिनीत – रून टेम्टे, टोमी कोरपेला, मार्ती सुओसालो, मल्ला मल्मिवाारा

कहाँ देखें – नेटफ्लिक्स

अन्क्रेडिटेड – द स्टोरी ऑफ पासिन्हो

अन्क्रेडिटेड – द स्टोरी ऑफ पासिन्हो इस शुक्रवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने के लिए पूरी तरह तैयार है। अन्क्रेडिटेड ब्राजील के लोकप्रिय संगीतकार की लाइफ स्टोरी है। जिसे नेटफ्लिक्स एक डॉक्यूमेंट्री के रूप में दर्शकों के बीच लेकर आने वाला है। अभी रियल स्टोरी बेस्ड डॉक्यूमेंट्री देखना पसंद करते हैं। तो अन्क्रेडिटेड – द स्टोरी ऑफ पासिन्हो को नेटफ्लिक्स पर जरूर ट्राई कर सकते हैं।

निर्देशक – जोआओ कोरेआ

अभिनीत – जेफरसन डी अल्मेडा, जूलियाना रोड्रिग्स, क्लाउडियो जारडिम, लियोनार्डो मेडिरोस

कहाँ देखें – नेटफ्लिक्स

कन्नेड़ा

YouTube video

इस शुक्रवार वेब सीरीज कन्नेड़ा ओटीटी प्लेटफॉर्म जिओ हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने जा रही है। जिसमें परमिश वर्मा मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। कन्नेड़ा 1984 में सिख समाज के साथ होने वाली क्रूरता और विरोधी दंगों की कहानी है। जिसमें निम्मा इस क्रूरता से निकलकर एक अच्छी जिंदगी की उम्मीद लिए अपने देश से कनाडा चला जाता है। सीरीज में परमिश वर्मा ने अच्छा काम किया है। जिसे आप इस वीकेंड जियो हॉटस्टार पर फैमिली के साथ एंजॉय कर सकते हैं।

निर्देशक – चंदन अरोड़ा

अभिनीत – परमिश वर्मा, मोहम्मद जीशान अयूब, रणवीर शौरी, अरुणोदय सिंह, आदर मलिक, जैस्मीन बाजवा

कहाँ देखें – जियो हॉटस्टार

रिलीज़ डेटटाइटलप्लेटफार्मजेनर
मार्च 21, 2025स्काई फोर्स प्राइम वीडियोक्राइम, ड्रामा
मार्च 21, 2025रिवेलेशन्सनेटफ्लिक्सडॉक्यूमेंट्री
मार्च 21, 2025क्राइम बीटज़ी 5क्राइम, ड्रामा
मार्च 21, 2025ड्रैगननेटफ्लिक्सकॉमेडी, ड्रामा
मार्च 21, 2025लिटिल साइबेरियानेटफ्लिक्सक्राइम, थ्रिलर
मार्च 21, 2025अन्क्रेडिटेडनेटफ्लिक्सक्राइम, मिस्ट्री, थ्रिलर
मार्च 21, 2025कन्नेड़ाजियो हॉटस्टारएक्शन, ड्रामा

FAQ | क्या आप जानते हैं

स्काई फोर्स किस बारे में है?

स्काई फोर्स एक एक्शन से भरपूर फिल्म है जो भारतीय वायु सेना के नायकों की वीरता और बलिदान की कहानी बताती है।

ड्रैगन की कहानी क्या है?

ड्रैगन एक काल्पनिक कहानी है जिसमें एक्शन और रोमांच का मिश्रण है।

कन्नेड़ा किस भाषा की फिल्म है?

पंजाबी गायक-अभिनेता परमिश वर्मा की वेब सीरीज कन्नेड़ा हिंदी और पंजाबी भाषा में है।

नेटफ्लिक्स फिल्म लिटिल साइबेरिया की कहानी कैसी है?

लिटिल साइबेरिया एक भावनात्मक और दिल को छू लेने वाली कहानी है। 

क्या स्काई फोर्स मूवी सच्ची घटना पर आधारित है?

अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की फिल्म ‘स्काई फोर्स’ स्क्वाड्रन लीडर देवय्या और भारतीय वायु सेना के अन्य सदस्यों की सच्ची कहानी पर आधारित है।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पूर्व में मैंने दैनिक...