Fruits for High BP

Fruits for High BP: ब्लड प्रेशर आज के समय में लोगों के बीच तेजी से बढ़ने वाली एक आम समस्या है। इस समस्या से पीड़ित लोगों की धमनियों में खून का दबाव बढ़ जाता है, जिसके कारण दिल को सामान्य से ज्यादा काम करना पड़ता है। लोगों के बीच यह समस्या ज्यादातर अधिक तला-भुना, चिकनाई युक्त भोजन करने और शारीरिक श्रम न करने की वजह से होती है। अगर आप भी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से पीड़ित हैं तो अपनी डाइट में इन फलों को शामिल करना बिल्कुल न भूलें। आइये जानते हैं कौन से हैं वो फल-

कीवी

हाई ब्लड प्रेशर के मरीज को कीवी के फल को अपने आहार में शामिल करना चाहिए। कीवी का फल ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में बहुत मदद करता है। कीवी में मैग्नीशियम और पोटेशियम पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने का काम करता है। कीवी का जूस बनाकर रोजाना पीने से हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक का भी खतरा कम होता है।

तरबूज

ब्लड प्रेशर के रोगी के लिए तरबूज के फल के भी बहुत फायदे है क्योंकि, इसमें अमीनो एसिड, पोटेशियम, विटामिन सी, विटामिन ए, लाइकोपीन जैसे तत्व पाए जाते हैं। ये सभी ब्लड प्रेशर के स्तर को बनाए रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा हर रोज व्यायाम भी आपको स्वस्थ बनाए रखने में सहायक होता है। यह फल स्वाद और स्वास्थ्य दोनों देता है। इसके सेवन से भी ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है।

केला

केला पोटैशियम से भरपूर होता है और सोडियम की मात्रा भी इसमें बेहद कम होती है। ऐसे में केला हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग और स्ट्रोक के खतरे को कम करता है। हाइपरटेंशन के मरीजों के लिए केला एक हेल्दी विकल्प साबित होगा। साथ ही, केला पाचन को बढ़ावा देकर वजन कम करने में भी सहायक है।

बेरीज

ब्लड प्रेशर की परेशानियों को दूर करने के लिए बेरीज को आप अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं। हार्ट की परेशानियों को दूर करने के लिए यह एक सुपरफूड्स के रूप में कार्य करता है। इसमें पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर रूप से होता है, जो ब्लड को पंप करता है। इसके अलावा यह एंथोसायनिन नामक तत्व होता है, जो धमनियों को चौड़ा और लचीला बनाए रखने में आपकी मदद कर सकता है। यानि अगर आप हाई ब्लड प्रेशर से जूझ रहे हैं, तो बेरीज आपके लिए बेस्ट फ्रूट्स हो सकता है।

संतरा

संतरे में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। इसके सेवन से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है। इसके साथ ही संतरे में फाइबर और विटामिन-सी भी पाया जाता है, जो सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाता है।

एवोकेडो

हाई ब्लड प्रेशर में एवोकेडो फल चमत्कार की तरह काम करता है। इस फल को खाने से ब्लड प्रेशर तो नॉर्मल रहता ही है साथ ही शरीर में कोलेस्ट्रोल का स्तर भी कम होता है। एवोकेडो में भारी मात्रा में पोटैशियम और फोलेट पाया जाता है. ये दोनों ही दिल के लिए फायदेमंद होते हैं।

मेरा नाम श्वेता गोयल है। मैंने वाणिज्य (Commerce) में स्नातक किया है और पिछले तीन वर्षों से गृहलक्ष्मी डिजिटल प्लेटफॉर्म से बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हूं। यहां मैं महिलाओं से जुड़े विषयों जैसे गृहस्थ जीवन, फैमिली वेलनेस, किचन से लेकर करियर...