High Blood Pressure Remedy
High Blood Pressure Remedy

Summary: हाई ब्लड प्रेशर को नेचुरली करें कंट्रोल: सद्गुरु ने बताए 6 आसान उपाय

आजकल हाई ब्लड प्रेशर हर उम्र के लोगों को प्रभावित कर रहा है, लेकिन इसे दवाइयों के बिना भी नियंत्रित किया जा सकता है। सद्गुरु ने काली मिर्च, फल, अंकुरित अनाज, काला चावल, योग और रुद्राक्ष जैसे प्राकृतिक उपाय सुझाए हैं।

High Blood Pressure Remedy: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या आम हो गई है। पहले यह 50 या 60 की उम्र के बाद ही देखी जाती थी, लेकिन अब युवा भी इससे परेशान रहने लगे हैं। बीपी एक क्रॉनिक बीमारी है, जो धीरे-धीरे शरीर  को नुकसान पहुंचाती है। इसलिए बीपी को नियंत्रित रखना बेहद जरूरी हो जाता है। ईशा फाउंडेशन के संस्थापक और आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के कुछ आसान और प्राकृतिक उपाय बताए हैं, जिनकी मदद से बिना दवाइयों के भी ब्लड प्रेशर को संतुलित रखा जा सकता है। आइए जानते हैं उनके सुझाव—

काली मिर्च

काली मिर्च हर रसोई में मौजूद होती है। सद्गुरू के मुताबिक इसके सेवन से धमनियों को साफ करने में मदद मिलती है, जिससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। लेकिन इसका ज़्यादा सेवन करने पर खून में हीमोग्लोबिन की कमी हो सकती है। इसलिए इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिये। काली मिर्च का शहद के साथ सेवन सबसे ज्यादा फ़ायदेमंद होता है। 

हर दिन खायें फल 

Fruits for Summer
Fruits for Summer

विटामिन और मिनरल से युक्त फल  शरीर के लिए बेहद फ़ायदेमंद हैं। यदि हम अपने भोजन में 30% हिस्सेदारी फल को दें, तो न केवल ब्लड प्रेशर, बल्कि डायबिटीज, लिवर और किडनी संबंधी समस्याओं से भी बचाव हो सकता है। फल शरीर का बैलेंस बनाए रखते हैं और इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं। कोशिश करें कि मौसमी फलों का ज्यादा सेवन करें।

अंकुरित मेथी और मूंग

Sprouts Chaat
Sprouts Chaat

अंकुरित मेथी और हरी मूंग ब्लड प्रेशर नियंत्रित करने में बेहद असरदार हैं। यह खून को साफ करते हैं। इससे शरीर को पर्याप्त प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स मिलते हैं। खासतौर पर 50 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों को इसे रोज़ाना अपने आहार में शामिल करना चाहिये।। इससे ब्लड प्रेशर भी ठीक रहता है और पेट से संबंधित दूसरी बीमारियां भी नहीं होती हैं।

काला कावुनी चावल

काला कावुनी चावल ब्लड प्रेशर के रोगियों के लिए रामबाण है। इसमें प्रोटीन, फाइबर और आयरन प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। साथ ही इसमें मौजूद 23 तरह के एंटीऑक्सीडेंट हृदय को स्वस्थ रखते हैं। इसके सेवन से शरीर की सूजन कम होती है और बीपी संतुलित बना रहता है।यह कैंसर कोशिकाओं की ग्रोथ को भी रोकता है। ख़ासतौर, पर ब्रेस्ट कैंसर के मरीज़ों के लिए यह बेहद फ़ायदेमंद होता है।

शांभवी महामुद्रा क्रिया

ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में योग से भी मदद मिलती है। आप हर दिन 21 मिनट की शांभवी महामुद्रा क्रिया करें, इससे आपका बीपी नहीं बढ़ेगा। इससे आपकी शरीर की एनर्जी बढ़ती है और आप अच्छा महसूस करते हैं। 

रुद्राक्ष धारण करना

Rudraksha Mala
Rudraksha Mala

खानपान के अलावा सद्गुरु एक और उपाय बताते हैं – पांच मुखी रुद्राक्ष पहनना। इसमें विशेष प्रकार की कंपन होती है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में सहायक है। इसके अलावा यह पाँच मुखी रुद्राक्ष मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है।

तो, अगर आप भी अपने ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखकर बहुत सी दूसरी बीमारियों से बचकर फिट एंड हेल्दी रहना चाहते हैं तो सद्गुरू के बताये ये तरीक़े आज़माकर देखें। 

अभिलाषा सक्सेना चक्रवर्ती पिछले 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में दक्षता रखने वाली अभिलाषा ने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान टाइम्स, भोपाल से की थी। डीएनए, नईदुनिया, फर्स्ट इंडिया,...