Increase Body Temperature: सर्दी के मौसम में ठंडी हवाएं बहती हैं। तापमान बहुत कम हो जाता है और कभी-कभी ठीठुरन बहुत ज्यादा होने लगती है। ठंड का मौसम सुहावना तो होता है मगर अधिक ठंड के कारण किसी भी काम को करने का मन नहीं करता। कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें ठंड बहुत ज्यादा परेशान करती है। ऐसे में हम आपको ऐसे पांच उपाय बताने जा रहे हैं, जिनको अपनाने से आपको ठंड से तुरंत आराम मिलेगा। कई लोगों को सर्दी के मौसम में अत्यधिक ठंड लगती है, जो मानसिक और शारीरिक रूप से सुविधा का कारण बनती है। ऐसे में सर्दी से तुरंत राहत पाने और शरीर को गर्म रखने के लिए कुछ आसान और प्रभावित तरीके बताए जा रहे हैं। इन्हें अपने से आपको सर्दी से काफी आराम मिलेगा।
सूप और गर्म पेय पदार्थ का सेवन

सर्दी के मौसम में ठंड से तुरंत आराम पाने के लिए सूप और गर्म पेय पदार्थ को पीना काफी बेहतर साबित हो सकता है। यह हमारे शरीर को अंदर से गर्म रखते हैं। साथ ही हमारी इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाते हैं। ऐसे में निर्भर करता है कि आप कौन सा पेय पदार्थ पी रहे हैं। तुलसी की चाय, अदरक की चाय, हल्दी वाला दूध या हर्बल टी जैसे पेय पदार्थ पीने से सर्दी के मौसम में अत्यधिक ठंड से बचा जा सकता है। ठंड से बचने के लिए गाजर और अदरक का सूप बनाकर पिया जा सकता है। यह काफी स्वादिष्ट होता है। साथ ही साथ शरीर को काफी गर्म रखता है।
लेयर ड्रेसिंग करें और गर्म कपड़े पहनें
ठंड से बचने के लिए सबसे जरूरी है कपड़ों का सही चुनाव। सर्दी के मौसम में शरीर को ठंड से बचाने के लिए हमेशा ऊनी या गर्म कपड़े पहनें। सर्दी से बचने के लिए लेयर ड्रेसिंग करना बहुत प्रभावशाली है। लेयर ड्रेसिंग यानी कई कपड़े पहनना कपड़ों की कई परत होने के कारण गर्म हवा ट्रैप होकर शरीर को गर्म करती है। सबसे पहले थर्मल एनर्जी जरूर पहनें। कान, सिर और गले को स्कॉर्प या मफलर से ढकें। हाथ पैर में दस्ताने और गर्म मोजे पहनें।
पौष्टिक आहार और संतुलित भोजन का सेवन करें
सर्दियों में ठंड से बचने के लिए संतुलित भोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस मौसम में हमारे शरीर को अधिक एनर्जी और गर्मी की जरूरत होती है। संतुलित भोजन और पौष्टिक आहार के माध्यम से हमारे शरीर की आवश्यकता को पूरा किया जा सकता है। आहार में सूखे मेवे जैसे अखरोट, खजूर, बादाम इत्यादि का सेवन करने से शरीर गर्म रहता है। मौसमी सब्जियां जैसे मूली, चुकंदर और गाजर पोषण से भरपूर होते हैं। सर्दी के मौसम में तिल और गुड़ का सेवन बढ़ जाता है क्योंकि हमारे शरीर को अंदर से गर्म करता है और हमारी हड्डियों को मजबूत रखता है।
योग और नियमित व्यायाम

सर्दी के मौसम में ठंड के कारण आलस होना आम बात है लेकिन इस मौसम में भी योग और नियमित व्यायाम जरूरी है क्योंकि इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। ठंड के मौसम में कम मूवमेंट के कारण शरीर में अकड़न भी पैदा हो सकती है। अगर व्यायाम किया जाए तो हमारे शरीर की मांसपेशियां एक्टिव होती हैं और ठंड का प्रभाव कम पड़ता है। ठंड से राहत पाने के लिए सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, जॉगिंग या डांसिंग ब्लड फ्लो सुधारने के लिए हल्का स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज इत्यादि करने से ठंड से बच पाएंगे।
घर को बनाएं गर्म और आरामदायक
सर्दी से बचने के लिए घर को गर्म बनाए रखना भी जरूरी है। अगर आपके पास ब्लोअर या हीटर मौजूद है तो घर को गर्म रखने का प्रयास करें। खिड़कियां, दरवाजों को बंद ही रखें ताकि घर में ठंडी हवाएं ना आए। खिड़कियों पर मोटे पर्दे लगाकर ठंडी हवा आने से रोका जा सकता है। फर्श पर कारपेट का इस्तेमाल करें। हाथ पैर को तुरंत गर्म करने के लिए हॉट बैग का इस्तेमाल कर सकते हैं। सर्दियों के मौसम में भी खुद को हाइड्रेटेड रखना ना भूलें। कोशिश करें कि सोने से पहले अपने हाथ और पैरों पर सरसों के तेल से मालिश करें।
