बॉलीवुड के स्टार शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा और लोकप्रिय एक्ट्रेसेस में से एक है। श्रद्धा कपूर भलेही स्टारकिड लेकिन वे इस इंडस्ट्री में उनके टैलेंट की वजह से हैं। श्रद्धा हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती, कभी उनकी एक्टिंग और डांसिंग स्किल्स की वजह से। कभी वे अपने हेयर स्टाइल की वजह से चर्चाओं में शुमार रहती है तो कभी अपने ड्रेसिंग सेंस की वजह से। यंग जनरेशन की मोस्ट ब्यूटीफुल बॉलीवुड एक्ट्रेस में से एक श्रद्धा कपूर के लिए लड़के तो दीवाने है ही साथ में लड़कियां भी इनके लुक्स की फैन है।
तो आज हम आपको श्रद्धा कपूर के कुछ अनोखे और अट्रैक्टिव लुक्स के बारे में बताएंगे। जिसे आप भी घर पर ट्राई कर सकती है श्रद्धा कपूर के जैसे लुक्स के लिए आपको पार्लर नहीं जाना पड़ेगा। आपको बता दें कि श्रद्धा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। असल जिंदगी में तो इनके लाखों करोड़ों दीवाने है ही लेकिन सोशल मीडिया पर भी इनके कम चर्चे नहीं है। सोशल मीडिया पर लाखों लोग उनके फॉलो करते है और श्रद्धा भी अपनी पोस्ट के जरिए सभी को अपने इन लुक्स के बारे में बताती भी है। तो चलिए देखते है श्रद्धा के लुक्स को जिससे सबकी धड़कने थम गई।
विंक लाइनर
View this post on Instagram
फेस का सबसे अट्रैक्टिव पार्ट है अपनी आंखे, अगर आप सिंपल मेकअप करें और बीएस परफेक्ट लाइनर लगा ले तो पूरे लुक में चार चाँद लग जाएंगे। वहीं श्रद्धा की बात की जाए तो उन्हें विंक लाइनर ज्यादा पसंद है। विंक लाइनर से आपकी आंखे और अट्रैक्टिव लगती है। साथ ही श्रद्धा के इस लुक की बात की जाए तो उन्होंने केवल विंक लाइनर और बन के साथ नो मेकअप लुक से कहर ढाया है। आप भी श्रद्धा के इस ट्राई कर सकती है।
मेसी कर्ल्स

श्रद्धा कपूर ज्यादातर अपनी डिफ्रेंस हेयर स्टाइल और नो मेकअप लुक से सबका दिल जीतती है। वहीं अगर श्रद्धा के इस लुक की बात की जाए तो श्रद्धा ने इस लुक में भी नो मेकउप लुक ही अप्लाई किया है इसके साथ ही उन्होंने लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए ऑय लाइनर अप्लाई किया है और हेयर्स को मेस्सी लुक दिया है। इसमें कोई मत नहीं है कि श्रद्धा इस लुक में बहुत प्यारी लग रही है। आप भी श्रद्धा के इस लुक को जरूर ट्राई करें इस लुक में न तो ज्यादा मेकअप होगा और न ही ज्यादा समय लगेगा।
स्मोकी आईज
View this post on Instagram
श्रद्धा ट्रैंड को फॉलो करने वाले लोगों में से एक है। वे हर उस लुक को फॉलो करती है जो ट्रैंडी होता है और कभी कभी उनका जो लुक भी ट्रैंड बन जाता है। वहीं श्रद्धा के इस लुक की बात की जाए तो उन्होंने अपनी आईज को स्मोकी लुक दिया है। उन्होंने ऑय शैडो का इस्तेमाल करके इस लुक को कैरी किया है और साथ में बोल्ड काजल भी लगाया है। आप अगर कहीं पार्टीज में जाने के लिए लुक ढूंढ रही है तो यह लुक पार्टीज के लिए परफेक्ट है आप श्रद्धा के इस लुक को फॉलो कर सकती है।
कलर्ड लाइनर
View this post on Instagram
अगर आप ब्लैक कलर का लाइनर लगा कर बोर हो गई है तो आप श्रद्धा के इस लुक को ट्राई कर सकती है। श्रद्धा ने इस लुक में अपनी आँखों को ब्लू लाइनर से हाईलाइट किया है। श्रद्धा का यह लुक काफी अट्रैक्टिव और ट्रेंडी है। ब्लू लाइनर के साथ श्रद्धा ने बन बनाया है और नो मेकअप लुक अप्लाई किया है। आप भी श्रद्धा के इस लुक को फॉलो कर सकती है आपको इस लुक के लिए सिर्फ ब्लू लाइनर का यूज़ करना होगा जो की आपको आसानी से मिल सकता है। आप ब्लू लाइनर के अलावा भी कोई और कलर का लाइनर यूज़ कर सकती है।
अट्रैक्टिव हेयरस्टाइल
View this post on Instagram
अगर आप नार्मल हेयर स्टाइल से बोर हो गए है तो श्रद्धा के इस लुक को आप ट्राई कर सकती है। श्रद्धा की इस हेयर स्टाइल का नाम है मेसी फिशटेल ब्रेड्स। पहली नज़र में एक सिंपल मेसी फिशटेल ब्रेड लगने वाला ये हेयरस्टाइल दरअसल उससे थोड़ा ज़्यादा कॉम्प्लेक्स है। इसे बनाने के लिए तीन फिशटेल ब्रेड्स को आपस में ट्विस्ट करके एक चोटी बनायी गई है और उसके बाद थोड़ी लटों को लूज़ कर्ल्स में खुला छोड़कर इसे एफर्टलेस लुक दिया गया है। आप श्रद्धा के इस लुक को जरूर ट्राई करें थोड़ा ट्विस्ट है लेकिन बहुत अट्रैक्टिव भी है।
