सर्दियों की शाम वाली चाय के साथ बनाएं ये मज़ेदार मटर स्नैक
मटर में घुलने वाला फाइबर शामिल होता है, जो कोलेस्ट्रॉल को काफी हद तक कम कर देता है
Crispy Matar Snacks: सर्दियां और खाने का जैसे गहरा नाता है। जिस तरह गर्मियों में कुछ ठंड पीने की इच्छा बनी रहती है ठीक वैसे ही सर्दियों में कुछ क्रिस्पी, चटपटा, मसालेदार और गरमा गरम खाने की इच्छा दिन पर दिन बढ़ती चली जाती है। ऐसी चीजें अक्सर शाम के समाय याद आने लगती है, जब हमरा चाय कॉफ़ी पीने का समय होता है। चाय कॉफ़ी के साथ मज़ेदार नाश्ता मिल जाए तो सर्दियों की शाम सुहानी लगने लगती है। बेशक चटपटा खाने का मन तो होता है लेकिन साथ में ये फ़िक्र भी रहती है की ज्यादा तेल वाली चीजें खा कर हम अपनी हेल्थ ख़राब ना कर लें, तो चलिए आज हम आपको हरे मटर से बनी एक ऐसी रेसिपी सिखाएंगे जो खाने में तो बेहद स्वादिष्ट होगी लेकिन तेल होगा उसमे ना के बराबर,
आपकी हेल्थ भी बनी रहेगी और सर्दियों का मज़ा भी दोगुना हो जाएगा।
Also read: लंच में मटर के छिलके से बनाएं टेस्टी सब्जी और साथ में सर्व करें शलजम के छिलके का सूप
हरी मटर के फायदे
मटर में कैल्शियम, विटामिन सी मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे पोषक तत्त्व मौजूद होते हैं, ये हमारे दिल की सेहत का ख़ास ख्याल रखते हैं।
मटर में घुलने वाला फाइबर शामिल होता है, जो कोलेस्ट्रॉल को काफी हद तक कम कर देता है, साथ ही दिल की बीमारियों से भी बचाता है।

हरी मटर में पाए जाने वाले फाइबर से हमारा पाचन तंत्र अच्छी तरह से काम करता है, इस तरह हमारे पेट का स्वास्थ अच्छा बना रहता है और जिन लोगों को अक्सर कब्ज की परेशानी रहती है उन्हें ये खाने से काफी फायदा होता है।
क्रिस्पी मटर सामग्री
मटर – दो कटोरी
मूंगफली – 2 बड़े चम्मच
रोस्टेड चना – 1 बड़ा चम्मच
चावल का आटा – 1 चम्मच
अमचूर पाउडर – आधा चम्मच
चाट मसाला – आधा चम्मच

कश्मीरी लाल मिर्च – एक चौथाई चम्मच
काला नमक – स्वादानुसार
मक्खन – 1 चम्मच
हरा धनिया – बारीक कटा हुआ दो बड़े चम्मच
तेल – 1 चम्मच
कुरकुरे मटर की विधि
ताज़े मटर धो लें और पानी निथारने रख दें।ताज़े मटर का इस्तेमाल करें, फ्रोजेन मटर से इस रेसिपी का कुरकुरापन खत्म हो जाएगा।
पानी निथरने के बाद, मटर को हल्का सा उबाल लें और एक साफ़ सूती कपडे में फैला कर सुखाने के लिए रख दें।
इस बीच कच्ची मूंगफली को तवे या किसी पैन में ड्राई रोस्ट कर लें।
अब एक गहरे तले वाले पैन में तेल गरम करें, तेल गरम होने पर धीरे धीरे उसमें मक्खन मिलाते जाएं, इस तरह मक्खन जलेगा नहीं और मटर में काफी अच्छी खुशबु और स्वाद आएगा।

गरम तेल में मूंगफली, चना, मटर और चावल का आटा डाल कर हलकी आंच कर के इसे अच्छी तरह मिलाएं और इसी बीच सभी मसाले डाल दें।
हल्का सा पक जाने के बाद आंच माध्यम कर दें और इसी आंच पर अच्छी तरह इस मिश्रण को भून लें।
अपनी पसंद के अनुसार इसे काम या ज्यादा क्रिस्पी करें।
परोसने से ठीक पहले इसमें कटा हुआ धनिया मिला कर साथ में थोड़ा स्वाद बढ़ाने के लिए नीबू का रस डालें।
चाहें तो हरी मिर्च बारीक क़तर कर अपनी पसंद के अनुसार सर्व करें।
डीप फ्राई
अगर आप कभी कभी तेल मसाले की चीजें खाते हैं तो इस रेसिपी को डीप फ्राई कर के भी बना सकते हैं।
इसके लिए आपको उबले हुए मटर में चावल का आटा मिला कर दस मिनट के लिए रख देना है और इसके बाद एयर फ्रायर में इसे डीप फ्राई कर लें।
एयर फ्रायर से निकालने के बाद गरम गरम मटर में सारे मसाले मिला लें और ऊपर से थोड़ा मख्हन डाल कर गरम गरम सर्व करें।
