Health
Old Age Exercise Credit: Istock

Joint Pain in Winter: दीवाली के बाद हल्‍की गुलाबी ठंड दस्‍तक देने लगेगी। हालांकि ये मौसम बेहद खुशनुमा और आरामदायक होता है। लेकिन जिन लोगों के घुटने और जोड़ों में दर्द रहता है उनके लिए ये मौसम बेहद कष्‍टकारी हो जाता है। जोड़ों के दर्द की वजह से उठने-बैठने और चलने फ‍िरने में काफी परेशानी होती है। साथ ही कई बार अकड़न और सूजन का भी सामना करना पड़ सकता है। ये समस्‍या अक्‍सर 45 की उम्र के बाद शुरू होती है लेकिन आजकल ज्‍वॉइंट्स पेन की समस्‍या बच्‍चों में भी आम हो गई है। यदि आप सर्दियां आने से पहले कुछ सिंपल सी एक्‍सरसाइज करना शुरू कर दें तो जोड़ों के दर्द से काफी हद तक छुटकारा मिल सकता है। साथ ही सर्दियों से पहले आपकी बॉडी फिट और तंदरुस्‍त भी हो जाएगी। तो चलिए जानते हैं कौन सी एक्‍सरसाइज अधिक उम्र के व्‍यक्ति आसानी से कर सकते हैं।

Also read: जल्दी वेट लॉस करना है तो जॉगिंग, वॉकिंग की जगह हर दिन करें रकिंग: Rucking for Weight Loss  

साइकलिंग

सर्दियों में करें एक्‍सरसाइज
cycling

साइकलिंग करना न केवल सर्दियों के दौरान आपके दिन की शुरूआत करने का एक शानदार तरीका है, बल्कि ये फिट रहने का भी एक बेहतरीन उपाय हो सकता है। प्रतिदिन 30 मिनट साइकलिंग करके आप जोड़ों के दर्द से छुटकारा पा सकते हैं। साइकलिंग करने से पूरे शरीर की मांसपेशियां काम करती हैं जिससे उनकी फ्लेक्सिबिलिटी बरकरार रहती है। साथ ही नियमित रूप से साइकलिंग करने से आपका वजन भी नियंत्रित रह सकता है।

ब्रिस्‍क वॉकिंग

40 की उम्र के बाद वॉकिंग करना एक्‍सरसाइज करने का एक बेहतरीन तरीका हो सकता है। वॉक करना कम प्रभावशाली तरीका लग सकता है लेकिन इसके कई लॉन्‍ग टर्म हेल्‍थ बेनिफिट्स हो सकते हैं। चलते समय जोड़ों का मूवमेंट ब्‍लड सर्कुलेशन बढ़ाने में मदद करता है जिससे वे अधिक चिकने और स्‍मूथ हो जाते हैं। वॉकिंग कार्डियो एक्‍सरसाइज का ही एक रूप है जिसके माध्‍यम से कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है। इसके अलावा चलने से जोड़ों के दर्द में भी आराम मिलता है।

स्‍ट्रेचिंग

स्‍ट्रेचिंग एक अंडररेटेड एक्टिविटी है लेकिन ये जोड़ों के दर्द में राहत दे सकती है। स्‍ट्रेचिंग आपके शरीर की प्रत्‍येक मांसपेशियों को एक्टिव कर सकती है साथ ही ओवरऑल हेल्‍थ को मेंटेन करने में मदद करती है। हालांकि अधिक उम्र में स्‍ट्रेचिंग करना थोड़ा मुश्किल टास्‍क होता है लेकिन यदि सावधानीपूर्वक किया जाए तो ये बेस्‍ट एक्‍सरसाइज हो सकती है। स्‍ट्रेचिंग करने से पहले वॉर्मअप करना न भूलें। इस एक्‍सरसाइज का अभ्‍यास करने से पहले चिकित्‍सक की सलाह अवश्‍य ले लें। साथ ही किसी एक्‍सपर्ट द्वारा स्‍टेप्‍स सीखें।

Also read:कद्दू से नहीं लेकिन स्वाद और सेहत से गहरा नाता है ‘पंपकिन स्पाइस’ का, जानिए इसके फायदे: Pumpkin Spice Benefits

चेयर एक्‍सरसाइज

सर्दियों में करें एक्‍सरसाइज
chair exercise

जिन लोगों को जोड़ों में दर्द रहता है उन्‍हें सर्दियों के दिनों में जमीन में बैठने और चलने में समस्‍या आ सकती है। ऐसे में आप चेयर एक्‍सरसाइज कर जोड़ों के दर्द से राहत पा सकते हैं। ये एक प्रकार की मोबेलिटी एक्‍सरसाइज है जिससे मांसपेशियों की सूजन और दर्द को कम करने में मदद मिल सकती है। चेयर एक्‍सरसाइज को आप आसानी से घर में ही कर सकते हैं। लेकिन एक्‍सरसाइज करने से पहले चिकित्‍सक से अवश्‍य सलाह कर लें।

सर्दियों में इन बातों का रखें ध्‍यान

– सर्दियों के दिनों में खुद को हमेशा एक्टिव रखें।

– हल्‍की एक्‍सरसाइज करते रहें।

– मांसपेशियों की सूजन को कम करने के लिए गर्म पानी की सेंक लें।

– शरीर को हाइड्रेटिड रखें।

– रात में पर्याप्‍त नींद लें।

– हेल्‍दी और न्‍यूट्रिशियस डाइट लें।