Vaginal Dryness
Vaginal Problem Credit: Istock

Vaginal Dryness: सर्दी के मौसम में सिर्फ स्किन और स्‍कैल्‍प ही नहीं बल्कि कई महिलाओं को वेजाइनल ड्राइनेस की समस्‍या का भी सामना करना पड़ता है। वेजाइनल ड्राइनेस की वजह से योनी में सूखापन, खुजली और जलन महसूस हो सकती है। गंभीर स्थिति में सेक्‍स के दौरान ब्‍लीडिंग और दर्द की समस्‍या भी हो सकती है। इसलिए इस मौसम में विशेष तौर पर वेजाइनल हेल्‍थ की ओर ध्‍यान देना चाहिए। हालांकि वेजाइनल ड्राइनेस कोई गंभीर समस्‍या नहीं है लेकिन यदि ये समस्‍या बार-बार उभरती है तो चिकित्‍सक की सलाह ली जा सकती है। वेजाइनल ड्राइनेस की समस्‍या से निजात पाने के कुछ घरेलू उपाय भी हैं जिन्‍हें अपनाकर आप कुछ ही दिनों में इस समस्‍या से छुटकारा पा सकते हैं। चलिए जानते हैं इसके बारे में।

वेजाइनल ड्राइनेस के संभावित कारण

Vaginal Dryness-वेजाइनल ड्राइनेस की समस्‍या
Possible causes of vaginal dryness

मेडिकेशन: एंटीथिस्‍टेमाइंस और एंटीडिपेंटेंट्स सहित कुछ दवाओं के सेवन से वेजाइनल ड्राइनेस की समस्‍या हो सकती है।
स्‍ट्रैस: अधिक स्‍ट्रैस होने पर भी इस समस्‍या को बढ़ावा मिल सकता है। पर्याप्‍त नींद और रेस्‍ट न लेने से भी ड्राइनेस बढ़ सकती है।
लाइफस्‍टाइल: खराब डाइट और लाइफस्‍टाइल से भी वेजाइनल ड्राइनेस बढ़ सकती है। पोषक तत्‍वों की कमी और अनएक्टिव लाइफस्‍टाइल भी इसका एक कारण हो सकती है।
हार्मोनल चेंज: वेजाइनल ड्राइनेस मेनोपॉज, डिलीवरी और ब्रेस्‍टफीडिंग जैसे हार्मोनल चेंज जैसे कारकों के परिणामस्‍वरूप हो सकता है। इसके लिए उम्र भी जिम्‍मेदार हो सकती है।

वेजाइनल ड्राइनेस के लक्षण

– खुजली और जलन: लगातार खुजली और जलन वेजाइनल ड्राइनेस का संकेत दे सकती है।
– सेक्‍स के दौरान दर्द: सेक्‍स के दौरान असुविधा या दर्द अक्‍सर वेजाइनल ड्राइनेस का कारण हो सकता है।
– अधिक यूरिन आना: बार-बार यूरिन आना भी इसके लक्षणों में से एक है।

वेजाइनल ड्राइनेस को ऐसे करें कम

वेजाइनल ड्राइनेस की समस्‍या
How to reduce vaginal dryness

तेल का उपयोग

वेजाइनल ड्राइनेस को दूर करने के लिए नारियल, ऑलिव ऑयल और बादाम के तेल का उपयोग कर सकते हैं। ये तेल प्राकृतिक होते हैं और त्‍वचा की नमी को बरकरार रखने में मदद कर सकते हैं। रात में सोते समय किसी भी तेल से योनी में मसाज कर नमी को लॉक किया जा सकता है।

हाइड्रेटेड रहें

पर्याप्‍त मात्रा में पानी पीना आपकी ओवरऑल हेल्‍थ के लिए लाभदायक माना जाता है लेकिन वेजाइनल ड्राइनेस को भी महत्‍वपूर्ण रूप से प्रभावित कर सकता है। इसलिए प्रतिदिन कम से कम 8 गिलास पानी पीने का लक्ष्‍य निर्धारित करें।

ओमेगा-3 फैटी एसिड

अपनी डाइट में ओमेगा-3 फैटी एसिड शामिल करने से वेजाइनल हेल्‍थ पर सकारात्‍मक प्रभाव पड़ सकता है। मछली का तेल, सनफ्लॉवर सीड्स और अखरोट में पाए जाने वाले फैट वेजाइनल हेल्‍थ को सुधारने में मदद कर सकते हैं।

सेक्‍स एक्टिविटी बढ़ाएं

नियमित रूप से सेक्‍स एक्टिविटी में संलग्‍न रहने से नेचुरल ल्‍यूब्रीकेशन और ओवरऑल वेजाइनल हेल्‍थ में सुधार करने में मदद मिल सकती है। यौन उत्‍तेजना के कारण वेजाइनल ड्राइनेस को कम किया जा सकता है।

एलोवेरा जेल अप्‍लाई करें

वेजाइनल ड्राइनेस को कम करने में प्‍योर एलोवेरा जेल भी मदद कर सकता है। एलोवेरा में मौजूद विटामिन और अमीनो एसिड वेजाइनल टिशूज की नमी को बनाए रखने में मदद कर सकता है। साथ ही ये इरिटेशन और इंफ्लीमेशन को भी कम करने में मदद कर सकता है।