फिजिकल रिलेशन के बाद होती है वेजाइना में जलन? जान लें इसकी वजह: Vaginal Infections after Intimacy
Vaginal Infections after Intimacy

Vaginal Infections after Intimacy: अक्सर फिजिकल रिलेशन बनाने के बाद लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कुछ लोगों को इसके बाद जलन और खुजली की समस्या होने लगती है। फिजिकल रिलेशन के बाद कुछ समस्याएं होना आम है। ऐसे में अपनी हाइजीन का ख्याल रखना बहुत ही जरूरी हो जाता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आखिर क्यों फिजिकल रिलेशन बनाने के बाद वेजाइना में जलन होने लगती है।

लैप सर्जन और गायनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर गरिमा श्रीवास्तव एमडी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की है, जिसमें उन्होंने फिजिकल रिलेशन के बाद वेजाइना में जलन होने के बारे में विस्तार से बताया है। 

क्यों होती है वेजाइनल बर्निंग?

फिजिकल रिलेशन बनाने के बाद अगर किसी तरह की जलन या खुजली होती है, तो लोग इसे बीमारी समझ लेते हैं। इसे मेडिकल टर्म में डिस्पार्यूनिया कहा जाता है। अक्सर ये समस्या फिजिकल एक्सपीरियंस में कमी के कारण भी होती है। वहीं कई मामलों में ये समस्या गंभीर भी हो जाती है। अगर आंकड़े देखे जाए, तो ये पुरुषों की तुलना में महिलाओं में ज्यादा होता है। यह समस्या ज्यादातर मेनोपॉज और पोस्ट पार्टम पीरियड के दौरान देखने को मिलती है। 

वेजाइनल ड्राईनेस क्यों होती है

Vaginal Infections after Intimacy
Why does vaginal dryness happen?

अगर आपके वेजाइना में ल्यूब्रिकेशन सही मात्रा में नहीं होगा, तो इससे फिजिकल रिलेशन के बाद आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। बहुत सी महिलाओं की वेजाइना नेचुरली ड्राई होती है। वहीं बहुत सी महिलाओं में ये दवाओं के ओवरडोज, स्ट्रेस और कई अन्य बीमारियों की वजह से हो जाती है। 

कैसे पाएं निजात

वेजाइनल ड्राईनेस की समस्या से निजात पाने के लिए आपको सही ल्यूब्रिकेशन रखना होगा। इसके लिए आप एक्सटर्नल ल्यूब्रिकेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपको ड्राईनेस की समस्या से काफी हद तक राहत मिल सकती है।

वेजाइनल इन्फेक्शन से करें बचें

avoid vaginal infection
avoid vaginal infection

अगर आपको वेजाइना में किसी तरह की दिक्कत हो रही है, तो सबसे पहले इस बात का पता लगाएं कि आपको किस तरह का इंफेक्शन है। वेजाइना में कई तरह के इंफेक्शन हो सकते हैं। इंफेक्शन की वजह से जलन और दर्द की समस्या हो सकती है। महिलाओं में वेजाइना से संबंधित यूटीआई, यीस्ट इन्फेक्शन सबसे ज्यादा कॉमन हैं। कई बार ये इंफेक्शन ना होकर केवल एलर्जी या स्किन इरिटेशन हो सकती है। 

कैसे पाएं निजात

इस समस्या से निजात पाने के लिए आपको सबसे पहले जानना होगा कि कौन सा इंफेक्शन है। इसके बाद अपने डॉक्टर से सलाह लें। खुद से किसी तरह का  ट्रिटमेंट लेने की गलती ना करें। 

रफ सेक्सुअल एक्सपीरियंस क्यों होता है

बहुत से लोगों को फिजिकल रिलेशन बनाने के बाद जलन की समस्या होती है। दरअसल ये रफ सेक्सुअल एक्सपीरियंस की वजह से होता है। ऐसे में आपको और आपके पार्टनर को बहुत ध्यान देना चाहिए। इसके लिए आपको ल्यूब्रिकेशन का इस्तेमाल करना चाहिए। 

यह भी देखें-महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद है यह चाय, डिनर में करें सेवन: Shatavari Tea Benefits

कंडोम से एलर्जी

condoms
condoms

लेटेक्स एलर्जी महिलाओं में एक कॉमन समस्या नहीं है। ऐसे में आपको अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। ऐसे में आपको कंडोम के इस्तेमाल से बचना चाहिए। ये आपकी सेहत के लिए भी बहुत ही जरूरी है।