Beach Vacation: हमारा ग्रह समुद्र तटों से भरा पड़ा है जो प्राकृतिक सुंदरता से जगमगा रहे हैं। इसलिए, अगर आप समुद्र तट की यात्रा की तलाश में हैं, और उन जगहों की खोज करना चाहते हैं, तो हमारे पास मालदीव से भी बेहतर विकल्प हैं। कुछ एकांत में हैं, कुछ अधिक किफ़ायती हैं, और कुछ बिल्कुल मालदीव जैसे हैं। तो आज हम आपको उन जगह के बारे में बताएंगे जो मालदीव की खूबसूरती को टक्कर देती हैं-
सेशेल्स
सेशेल्स हिंद महासागर में स्थित 115 द्वीपों वाला एक द्वीपसमूह राष्ट्र है। यह अफ्रीका से लगभग 1500 किलोमीटर दूर पूर्व दिशा में और मेडागास्कर के उत्तर पूर्व में स्थित है। सेशेल्स एक रोमांटिक द्वीप समूह के अलावा एक खूबसूरत देश भी है। यहां की पाउडर की तरह सॉफ्ट रेत और नीला समुद्र आपकी छुट्टियों को मजेदार बना सकता है। यहां पर आने के बाद आपको मालदीव जैसा नजारा देखने को मिलता है।
मॉरीशस
हिंद महासागर के तट पर अफ्रीका महाद्वीप में मौजूद मॉरीशस एक बहुत ही पॉपुलर बीच डेस्टिनेशन है, जिसके बारे में मार्क ट्वेन ने कहा था ‘पहले मॉरीशस को बनाया गया और उसके बाद स्वर्ग को। हालांकि, ऐसा हो भी क्यों न यहां के हरे-भरे लैंडस्केप, ऊंची-ऊंची पहाड़ियां, पहाड़ियों से टकराती समुद्री लहरें, सफेद चमकते हुए बालू वाले तट और लहलहाते हुए नीले रंग के पानी का एक खूबसूरत कंट्रास्ट न चाहते हुए भी पर्यटकों को अपनी तरफ खींच ही लेता है।
फुकेत
थाईलैंड का एक बड़ा द्वीप और मशहूर पर्यटन स्थल है। यह अपनी खूबसूरत समुद्र तटों, एडवेंचर स्पोर्ट्स, और नाइटलाइफ़ के लिए जाना जाता है। यहां घूमने के लिए कई बेहतरीन जगहें हैं। फुकेत में अच्छा खाना, अनोखी संस्कृति, और रोमांचक गतिविधियां भी हैं। फुकेत के बीच दुनिया के सबसे खूबसूरत बीचेस में से एक है। साफ नीला पानी, सफेद रेत और उसपर अपने पार्टनर के साथ टहलना, इससे ज्यादा रोमांटिक जगह और क्या हो सकती है।
ज़ांज़ीबार
ज़ांज़ीबार, तंजानिया के हिंद महासागर में स्थित एक द्वीपसमूह है। यहां के समुद्र तट, पूर्वी अफ़्रीका के बेहतरीन समुद्र तटों में से एक हैं। इसको लौंग के द्वीप के नाम से भी जाना जाता है। यह द्वीपसमूह, मुख्य भूमि तंजानिया से 15 मिनट की उड़ान की दूरी पर है। ज़ांज़ीबार के समुद्र तट, विशाल ताड़ के पेड़ों से घिरे हुए हैं। यहां के समुद्र तटों के आस-पास मूंगा चट्टानें हैं।
बाली
इंडोनेशिया का स्वर्ग द्वीप बाली समुद्र तट प्रेमियों के लिए दुनिया के सबसे आकर्षक पर्यटन स्थलों में से एक है और यदि आप सोच रहे हैं कि यहां कब जाएँ, तो इस स्वर्ग की यात्रा के लिए दिसंबर एक बेहतरीन महीना है। शानदार समुद्र तट रिसॉर्ट्स और रोमांटिक विला इसे एक आदर्श हनीमून गंतव्य भी बनाते हैं। आराम और रोमांच दोनों के लिए बाली द्वीप अपने आप में एक संपूर्ण पैकेज है और दिसंबर में घूमने के लिए शीर्ष स्थलों में से एक है।
लक्षद्वीप
अगर आप मालदीव की वही प्राकृतिक सुंदरता चाहते हैं तो लक्षद्वीप सबसे अच्छा विकल्प है। यह भारत के पश्चिमी तट से कुछ ही दूर एक सुदूर द्वीपसमूह है जो अपनी अछूती सुंदरता के लिए जाना जाता है। झिलमिलाता फ़िरोज़ा पानी, सफ़ेद रेत, हरे-भरे परिदृश्य, धूप से नहाए और आकर्षक समुद्र तट पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।
