विंटर में जाने के लिए बेस्ट हैं ये 10-वीसा फ्री देश
कुछ देश भारतीय नागरिकों को बिना वीसा ही एंट्री दे रहे हैं तो अब अगर आप भी भारत के बाहर जाने का प्लान बना रहे हैं तो चलिए आपको बताते हैं कि कौन से 10 देश हैं जहां आप बिना वीज़ा के जा सकते हैं।
10-Visa Free Countries : सर्दियों का मौसम ना सिर्फ़ खाने-पीने के लिए सबसे बेस्ट समय है बल्कि ट्रेवलिंग के लिये भी यह समय परफ़ेक्ट है। आजकल देश ही नहीं बल्कि विदेश यात्रा भी बहुत आसान हो गई है क्योंकि अब पासपोर्ट भी जल्दी बन जाता है और वीज़ा की प्रक्रिया भी पहले की तुलना में काफ़ी आसान हो गई है। कुछ देश तो भारतीय नागरिकों को बिना वीसा ही एंट्री दे रहे हैं तो अब अगर आप भी भारत के बाहर जाने का प्लान बना रहे हैं तो चलिए आपको बताते हैं कि कौन से 10 देश हैं जहां आप बिना वीज़ा के जा सकते हैं।
Also read: 2025 में लंबी छुट्टियों का मिलेगा मौका, सही योजना से लें पूरा लाभ
मालदीव

दुनिया के सबसे खूबसूरत देशों में से एक मालदीव विंटर में घूमने के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। यहाँ माले, बनाना रीफ, नेशनल म्यूजियम मालदीव, ग्रैंड फ्राइडे मस्जिद, मालदीव चीन, मालदीव फ्रेंडशिप ब्रिज, वाधू द्वीप देखने लायक़ जगह हैं। नवम्बर से अप्रैल तक यहाँ जाने के लिए उपयुक्त समय है। यहाँ घूमने के लिए कपल का खर्चा ₹75,000 – ₹1,00,000 तक आता है।
थाईलैण्ड

नवम्बर से फ़रवरी का समय थाईलैण्ड जाने के लिए बेस्ट है। ख़ासतौर पर हनीमून मनाने वालों के लिए यह बहुत बढ़िया जगह है। बैंकॉक में कई तीर्थ स्थान, नाईट क्लब, मार्केट देखने लायक़ जगह है। इसके अलावा पटाया, अयुथिया, फ़ुक़ेत, काब्री भी अच्छी जगह हैं। यहाँ दो लोगों के घूमने का खर्चा ₹60,000 – ₹90,000 है।
मॉरीशस

मॉरीशस लंबे समय से लोगों की पसंदीदा जगह है। यहाँ ब्लैक नदी, चामरेल झरना, आइल ऑक्स सेर्फ़्स, पोर्ट लुइस, पैम्पलेमौसेस बॉटनिकल गार्डन और ग्रैंड बेसिन घूमने की प्रमुख जगह हैं। नवम्बर से अप्रैल तक यहाँ जा सकते हैं। यहाँ दो लोगों के घूमने का खर्चा ₹1,20,000 – ₹1,50,000 है।
नेपाल

भारत का पड़ोसी देश हिमालय पर्वतमाला और दूसरे ख़ूबसूरत स्थलों के लिए जाना जाता है। यहाँ नवंबर से फ़रवरी तक कभी भी जाएँगे तो अच्छा लगेगा। राजधानी काठमांडू, पोखरा, पशुपतिनाथ मंदिर, लुम्बिनी आदि यहाँ के प्रमुख पर्यटन स्थल हैं। यहाँ घूमना काफ़ी सस्ता है। मात्र 40,000 से 70,000 में आप बढ़िया घूम सकते हैं।
भूटान

पश्चिम बंगाल की सीमा से जुड़े हुए भूटान जाने के लिए आप अक्टूबर से जनवरी का समय चुन सकते हैं। यहाँ थिम्पू, पारो और पुनाका यहाँ के प्रमुख पर्यटन स्थल हैं। यहाँ घूमने के लिए ₹45,000 – ₹70,000 की ज़रूरत है।
इंडोनेशिया

इंडोनेशिया में प्राचीन समुद्र तट, शानदार पहाड़, बड़े मंदिर, नाइटलाइफ़ का आप आनंद उठा सकते हैं। यहाँ बाली, राजा अम्पैट, पश्चिमी पापुआ, जकार्ता, लाबुआन बाजो, बांडुंग, टोबा झील प्रमुख पर्यटक स्थल हैं। यहाँ ₹70,000 – ₹1,00,000 में दो लोग आराम से घूम सकते हैं।
सेशल्स

हिंद महासागर में स्थित 115 द्वीपों वाला सेशल्स एक द्वीपसमूह राष्ट्र है। यहाँ मोर्ने ब्लैंक है, ताकामाका खाड़ी, प्रेसलिन, विक्टोरिया, ला डिग्यू आदि घूमने की जगह हैं। भी है, जहां आप आइलैंड पर स्थित विभिन्न डिस्टिलरीज में लोकल रम का स्वाद ले सकते हैं। यहाँ जाने का परफ़ेक्ट सामान्य अक्टूबर से जनवरी है। दो लोगों के घूमने का खर्चा यहाँ ₹1,30,000 – ₹1,70,000 है।
जमैका

सफ़ेद रेत वाले समुद्र तटों से युक्त, तेज़ बहती नदियों से घिरा, हरे-भरे हरियाली और गिरते झरनों से घिरा जमैका बहुत ही रोमांचक जगह है। यहाँ डॉक्टर्स केव बीच, मार्था ब्रे नदी, ब्लू माउंटेन, डन्स रिवर फॉल्स और पार्क, बॉब मार्ले संग्रहालय, ट्रेजर बीच, डब क्लब देखने के लिए सबसे अच्छी जगह हैं। यहाँ जाने के लिए उपयुक्त समय नवम्बर से मार्च है। कपल के लिये यहाँ ट्रैवल का कर्चा ₹1,40,000 – ₹1,80,000 है।
बारबाडोस

कैरिबियाई द्वीप बारबाडोस में क्रिकेट लीजेंड्स संग्रहालय से लेकर हैरिसन की गुफा और बॉटम बे के सुरम्य समुद्र तट तक एक से बढ़कर एक आकर्षक स्थल हैं। दिसंबर से अप्रैल यहाँ जाने के लिए सबसे अच्छा समय है। दो लोगों के घूमने के लिए लगभग ₹1,50,000 – ₹2,00,000 का खर्चा आता है।
श्रीलंका

कोलंबो, रावण वाटर फॉल, एडम चोटी, सिगरिया रॉक किला, मिनटेल, गल विहार, मिरिसा बीच यहाँ के प्रमुख दर्शनीय स्थल हैं। नवंबर से फ़रवरी जाने के लिए सबसे उपयुक्त समय है और दो लोगों का खर्चा मात्र ₹50,000 – ₹80,000 है।
