20+ मालदीव में घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल
Maldives Me Ghumne ki Best Jagah

मालदीव में घूमने के लिए 20 सबसे खूबसूरत जगहें

अगर आप भी इंटरनेशनल ट्रिप पर घूमने जाने की योजना बना रहे हैं तो इस बार मालदीव घूमने के लिए जरूर जाएँ और यहाँ की खूबसूरती को करीब से एक्सप्लोर करेंI

Maldives Me Ghumne ki Best Jagah : हनीमून मनाने के लिए कपल्स मालदीव घूमने जाना काफी पसंद करते हैंI पहले यह स्थान केवल सेलिब्रिटीज के बीच प्रसिद्ध था, लेकिन अब यह हर किसी का एक ड्रीम डेस्टिनेशन बन चूका हैI मालदीव अपनी खूबसूरती और शानदार पर्यटन के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध हैI यहाँ की खूबसूरती पर्यटकों को अपनी ओर खींच लाती हैI अगर आप भी इंटरनेशनल ट्रिप पर घूमने जाने की योजना बना रहे हैं तो इस बार मालदीव घूमने के लिए जरूर जाएँ और यहाँ की खूबसूरती को करीब से एक्सप्लोर करेंI आइए मालदीव के कुछ शानदार और प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के बारे में जानते हैं, जहाँ आप अपने ट्रिप में घूमने जा सकते हैंI

जगहशहर से दूरी/किलोमीटर
माले सिटी (Male City) 113
आर्टिफिशियल बीच (Artificial Beach) 113
नेशनल म्यूजियम (National Museum) 113
अड्डू एटोल (Addu Atoll) 423
माफुशी द्वीप (Maafushi Island) 157
ग्रैंड फ्राइडे मस्जिद (Grand Friday Mosque) 286
मीरू द्वीप (Meeru Island) 149
बारोस आइलैंड (Baros Island) 122
इथा बीच (Ithaa Beach) 82.4
हुकुरू मिस्की (Hukuru Miski) 118
विलिंगिली आईलैंड (Villingili Island)112
सनसेट क्रूज (Sunset Cruise)100
बनाना रीफ (Banana Reef)120
चाइना मालदीव फ्रेंडशिप ब्रिज (China Maldives Friendship Bridge) 113
फुलहाधू द्वीप (Fulhadhoo Island) 190
कोमो कोको आइलैंड (Como Cocoa Island) 84.1
मामिगिली (Mamigi) 1516
गोलिंग बीच (Golling Beach) 140
फ़िहल्होही आइलैंड (Fihalhohi Island) 76.6
सुल्तान पार्क (Sultan Park) 113
20+ मालदीव में घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल
Maldives Me Ghumne ki Best Jagah
Male City

माले सिटी, मालदीव में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक हैI इस शहर को अपनी प्राचीन मस्जिद और खूबसूरत रंगीन इमारतों के लिए जाना जाता हैI यहाँ की ऊंची-ऊंची इमारतें और आईलैंड का नीला साफ पानी हर किसी को अपनी तरफ आकर्षित करता हैI यहाँ की सबसे खास बात है कि यहाँ कि सड़कें डामर की बजाय सफेद रेत से बनी हुई हैंI

मालदीव के इस खूबसूरत शहर को देखने के लिए पर्यटकों को भुगतान नहीं करना पड़ता है, सभी पर्यटक माले सिटी में निशुल्क घूम सकते हैंI

Artificial Beach
Artificial Beach

आर्टिफिशियल बीच, इसके नाम से ही पता चल रहा है कि यह एक मानव निर्मित बीच हैI इस बीच को अपनी सुंदरता के लिए जाना जाता हैI जिन लोगों को समुद्र तट पर घूमना अच्छा लगता है, वे यहाँ आकार काफी आनंदित महसूस करते हैंI यह बीच माले के पूर्वी तट पर स्थित है, जो वेलाना अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से थोड़ी ही दूरी पर हैI यह बीच खास रूप से अपने कैफे, अलग-अलग सांस्कृतिक गतिविधियों और मनमोहक दृश्यों के लिए प्रसिद्ध हैI

यहाँ पर्यटकों को प्रवेश करने के लिए किसी भी किसी तरह का कोई शुल्क भुगतान करने का प्रावधान नहीं हैI

National Museum
National Museum

मालदीव घूमने आने वाले पर्यटकों को नेशनल म्यूजियम काफी ज्यादा पसंद आता हैI यहाँ कलाकृतियों के कई अनूठे और अलग-अलग कलेक्शन देखने को मिलते हैंI यह म्यूजियम राजधानी माले के सुल्तान पार्क में स्थित है और इसमें मालदीव की संस्कृति से जुड़ी कलाकृतियों को सजा कर रखा गया हैI

यह म्यूजियम सुबह 9 से शाम 5 बजे तक खुला रहता हैI यह शुक्रवार और शनिवार को बंद रहता है, इसलिए इस दिन यहाँ ना आएंI यहाँ वयस्कों के लिए 50 मालदीवियन रूफिया यानी मालदीव की मुद्रा और बच्चों के  लिए 15 मालदीवियन रूफिया का भुगतान करना पड़ता हैI

Addu Atoll
Addu Atoll

मालदीव का अड्डू एटोल सबसे लुभावने और समृद्ध द्वीपों में से एक हैI इसे सीनू एटोल के नाम से भी जाना जाता है और यह मालदीव के सबसे अच्छे पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता हैI यह देश की राजधानी माले से तक़रीबन 540 किलोमीटर की दूरी पर दक्षिण दिशा में स्थित हैI

इस द्वीप पर सभी पर्यटक आराम से बिलकुल निशुल्क घूम सकते हैं और एन्जॉय कर सकते हैंI

Maafushi Island
Maafushi Island

मालदीव में कपल्स के लिए ‘माफुशी द्वीप’ सबसे अच्छी जगह हैI यहाँ ज्यादातर हनीमून कपल्स ही दिखाई देते हैंI यह जगह भीड़ से एकदम दूर है, जहाँ कपल्स  रोमांटिक खूबसूरत पल एकांत में बिता सकते हैंI

माफुशी द्वीप देखने और घूमने के लिए कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

Grand Friday Mosque
Grand Friday Mosque

ग्रैंड फ्राइडे मस्जिद मालदीव में घूमने के लिए शीर्ष स्थानों में से एक हैI  यह मस्जिद न केवल आध्यात्मिकता के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहाँ की खूबसूरत वास्तुकला भी लोगों को काफी ज्यादा लुभाती हैI यहाँ की सादगी और सफेद-संगमरमर की आधुनिक संरचना इस स्थान को और भी ज्यादा आकर्षक बनाती हैI

यहाँ अन्दर प्रवेश करने के लिए कोई शुल्क का भुगतान नहीं करना पड़ता हैI यह स्थान सभी के लिए निशुल्क खुला रहता हैI

Meeru Island
Meeru Island

मीरू द्वीप मालदीव के उत्तरी माले एटोल के सबसे पूर्वी सिरे पर एक खूबसूरत आइलैंड हैI यह द्वीप श्रीलंका के दक्षिण पश्चिम में भूमध्य रेखा पर स्थित है, जो राजधानी माले से तक़रीबन 50 किलोमीटर की दूरी पर हैI यह द्वीप लगभग 32 हेक्टेयर यानी 80 एकड़ में फैला हुआ हैI

यह द्वीप सभी पर्यटकों के लिए बिलकुल निशुल्क हैI सभी देश के पर्यटक यहाँ आराम से घूम सकते हैं और मौज-मस्ती  कर सकते हैंI

Baros Island
Baros Island

बारोस आइलैंड, मालदीव का एक प्राइवेट आइलैंड है, जहाँ खूबसूरत और आरामदायक कई लक्जरी रिसॉर्ट बनाए गए हैंI मालदीव के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से स्पीडबोट की सवारी से लगभग 25 मिनट का सफर तय करके इस आइलैंड पर पहुंचा जा सकता हैI बारोस आइलैंड पर 75 विला हैं, जिनमें से कई में प्राइवेट पूल भी हैं और इनसे सीधे लैगून तक भी पहुंचा जा सकता हैI

इस आइलैंड पर आपको कोई प्रवेश शुल्क नहीं देना पड़ता है, लेकिन यहाँ के रिसोर्ट में रखने के लिए आपको भुगतान करना पड़ता हैI

Ithaa Beach
Ithaa Beach

मालदीव का इथा बीच  राजधानी माले शहर से लगभग 31 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैI स्थानीय भाषा में इथा का अर्थ होता है ‘मोतियों की माँ’I इस बीच पर दुनिया का पहला पानी के अंदर बना रेस्टोरेंट है, जिसमें आप समुद्र तल से लगभग 5 मीटर नीचे रेस्टोरेंट में बैठकर आराम से खाना खाने का लुत्फ उठा सकते हैंI

इस बीच पर घूमने और यहाँ के रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए आपको भुगतान करना पड़ता है, तभी आप यहाँ अन्दर प्रवेश कर पाते हैंI

Hukuru Miski
Hukuru Miski

हुकुरु मिस्की, मालदीव की बहुत ही शानदार और सबसे पुरानी मस्जिदों में से एक हैI यह हमेशा से ही पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रहती हैI इसका निर्माण 1658 ईस्वी में किया गया थाI यह हुकूरू मिस्की मस्जिद माले शहर में स्थित हैI इस जगह पर लोग सांस्कृतिक और ऐतिहासिक रूप से पूजा करते हैंI इस मस्जिद की संरचना को कोरल नक्काशी,  ब्लॉक लकड़ी की नक्काशी से सजाया गया हैI

यह मस्जिद सुबह 9:30 से सुबह के 11:15 बजे तक और फिर दोपहर 2 बजे से शाम के 5:30 बजे तक ही खुला रहता हैI यहाँ समय का बहुत ज्यादा ध्यान रखा जाता हैI यहाँ कभी कोई प्रवेश शुल्क नहीं देना पड़ता हैI  

Villingili Island
Villingili Island

विलिंग्ली आइलैंड की खूबसूरती देखते ही बनती हैI यहाँ की खूबसूरती एक अलग ही सुख और चैन देने वाली होती हैI यहाँ आने पर आपको कई बड़े-बड़े नारियल के पेड़ दिखाई देंगेI प्राकृतिक सुंदरता में डूबा यह आइलैंड शहर से बस एक फेरी की सवारी दूर हैI  यहाँ के समुद्र का नीला और साफ पानी मन मोहने वाला होता हैI

इस आइलैंड पर घूमने जाने पर प्रवेश शुल्क का भुगतान नहीं करना पड़ता हैI सभी पर्यटक यहाँ निशुल्क घूम सकते हैंI

Vaadhoo Island
Vaadhoo Island

वाधू आईलैंड, मालदीव की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक हैI यहाँ की आबादी लगभग 500 हैI इस आइलैंड की खूबसूरती, हरे-भरे पेड़ और समुद्र के किनारों पर समय बिताने से अच्छा कुछ भी नहीं हैI वाधू आईलैंड पर घूमने के लिए रात का समय सबसे अच्छा होता हैI रात में आप इस चमकते समुद्र की अविश्वसनीय खूबसूरती  को अपनी आंखों से देखते हैं तो आपका दिल ख़ुशी से झूम उठता हैI

वाधू आईलैंड की खूबसूरती देखने के लिए और यहाँ समय बिताने के लिए कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

Sunset Cruise
Sunset Cruise

मालदीव का सनसेट क्रूज सूर्यास्त के समय अद्भुत नजारा प्रदान करता हैI यहाँ क्रुज पर सवारी करते समय आप डॉल्फिन और ह्वेल  दोनों ही प्रजातियों को देख सकते हैंI जब आप मालदीव घूमने जाएँ तो इस जगह पर घूमने के लिए जरूर जाएँ और यहाँ की अद्भुत दृश्यों को अनुभव करेंI

मालदीव का सनसेट क्रूज शाम 4:30 बजे से शुरू होता है और शाम 6:30 बजे खत्म हो जाता हैI इस पर सवारी करने के लिए आपको प्रवेश शुल्क का भुगतान करना पड़ता हैI

Banana Reef
Banana Reef

मालदीव में बनाना रीफ स्कुवा डाइविंग के लिए सबसे अच्छी जगहें में से एक है, क्योंकि यहाँ आप पानी की सतह तक जाकर यहाँ की खूबसूरत दुनिया को अपनी आंखों से देख सकते हैंI शक्तिशाली ओवरहैंग्स, रंगीन प्रवाल भित्तियों, राजसी चट्टानों और खूबसूरत गुफाओं से सजा, बनाना रीफ की गिनती मालदीव की सबसे प्राचीन चट्टानों में की जाती हैI बनाना रीफ में शार्क, बाराकुडा और ग्रुपर्स भी रहते हैं, जिससे बनाना रीफ दुनिया के सबसे लोकप्रिय डाइविंग स्पॉट में से एक हैI

बनाना रीफ में पर्यटकों को प्रवेश शुल्क देना पड़ता है, तभी वे पानी के अन्दर की खूबसूरत दुनिया हो देख सकते हैंI यहाँ पर्यटकों को लगभग 4600 रूपए का भुगतान करना पड़ता हैI

China Maldives Friendship Bridge maldives
China Maldives Friendship Bridge maldives

चाइना मालदीव फ्रेंडशिप ब्रिज को ‘सिनामाले ब्रिज’ के रूप में भी जाना जाता हैI  यह माले शहर को हुलहुले द्वीप से जोड़ने वाला 2 किलोमीटर का लंबा ब्रिज हैI इस लोकप्रिय ब्रिज का निर्माण चाइना और मालदीव के बीच के संबंध को और ज्यादा मजबूत करने के लिए किया गया थाI

इस ब्रिज को देखने के लिए कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

Fulhadhoo Island
Fulhadhoo Island

यह द्वीप खास रूप से सफेद रेत के लिए जानी जाती हैI इस द्वीप की सबसे खास बात यह भी है कि यहाँ बहुत ज्यादा भीड़ नहीं होती है, जिसकी वजह से आप यहाँ शांति से एन्जॉय कर सकते हैंI यहाँ आप स्नॉर्कलिंग, डाइविंग और कछुए व डॉल्फिन स्पॉटिंग करने का भी आनंद ले सकते हैंI 

यहाँ पहुँचने के लिए आपको बोट का सहारा लेना पड़ता है, जिसके लिए आपको भुगतान करना पड़ता हैI

Como Cocoa Island
Como Cocoa Island

कोमो कोको आइलैंड को भव्य द्वीप का गौरव प्राप्त हैI यह आइलैंड मालदीव  के लोकप्रिय आइलैंड में से एक हैंI कोमो कोको आइलैंड कपल्स के लिए सबसे खास आइलैंड है, यहाँ का पूरा माहौल ही रोमांटिक होता है, जिसकी वजह से कपल्स यहाँ आने पर काफी खुश होते हैंI

यहाँ पर्यटकों को एक घंटा समय बिताने के लिए लगभग 5500 रूपए का भुगतान करना पड़ता हैI

Mamigi
Mamigi

मामिगिली व्हेल शार्क द्वीप के नाम से जाना जाता हैI यह एक बड़ा द्वीप है, जो 2300 से अधिक लोगों को एकसाथ आश्रय प्रदान करता हैI इस द्वीप की खूबी यही है कि यहाँ दो बड़े-बड़े बंदरगाह हैं और यहाँ मछली पकड़ने में बहुत मजा आता हैI यह द्वीप एशिया में गोताखोरी और स्नॉर्कलिंग के लिए दूसरा सबसे अद्भुत स्थान माना जाता हैI

यहाँ आप आराम फ्री में एन्जॉय कर सकते हैं,  यहाँ कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

Golling Beach
Golling Beach

मालदीव का गोलिंग बीच मुधधू द्वीप पर स्थित हैI इस द्वीप मालदीव में सबसे अधिक देखे जाने वाले पर्यटन स्थलों में से एक हैI इस बीच की खूबसूरती यहाँ आने वाले पर्यटकों का मन मोह लेती है और उन्हें कई खूबसूरत दृश्य प्रदान करती हैI

यह एक सार्वजनिक बीच है, इसलिए यहाँ कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

Fihalhohi Island
Fihalhohi Island

फ़िहल्होही आइलैंड, मालदीव में  नए शादीशुदा जोड़ों के हनीमून के लिए बहुत ही खूबसूरत जगह हैI यहाँ स्थित रिजॉर्ट और आसपास के वातावरण कपल्स के लिए रोमांटिक माहौल बनाते हैंI साथ ही यहाँ कपल्स के रहने के लिए कई ओवरवॉटर बंगले भी हैI यहाँ आने के लिए जनवरी का महीना सबसे अच्छा माना जाता हैI

इस आइलैंड पर आने और यहाँ रुकने के लिए आपको भुगतान करना पड़ता हैI

Sultan Park
Sultan Park

मालदीव में घूमने के लिए सुल्तान पार्क एक सुंदर पार्क हैI इसका निर्माण 16वीं शताब्दी के अंत में किया गया थाI इस पार्क का इतिहास काफी पुराना हैI यह पार्क अपनी हरी-भरी वनस्पतियों, बेहतरीन रख-रखाव और शांत वातावरण के लिए प्रसिद्ध हैI

यह पार्क स्थानीय लोगों के लिए निशुल्क है, लेकिन यहाँ पर्यटकों को भुगतान करना पड़ता हैI

मालदीव घूमने जाने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर के महीने से लेकर दिसंबर तक का महीना माना जाता है, क्योंकि दिसंबर से लेकर मार्च के महीने तक मालदीव घूमने आने वाले पर्यटकों की संख्या काफी ज्यादा बढ़ जाती है, जिसकी वजह से यहाँ भीड़ होने पर आप अच्छे से नहीं घूम पाते हैं, भीड़ होने के कारण चीजें भी महँगी हो जाती हैंI

मालदीव पहुँचने के लिए आपको हवाई मार्ग का ही इस्तेमाल करना होगा, इसके लिए आपको इंटरनेशनल एयरपोर्ट से फ्लाइट लेना होगाI आप दिल्ली, मुंबई, कोलकाता आदि शहरों से मालदीव के लिए आराम से फ्लाइट ले सकते हैंI यहाँ से आपको बड़ी आसानी से रोजाना फ्लाइट मिल जाएँगीI जब आप मालदीव जाने की योजना बनाएं तो इसके लिए पहले से ही टिकट बुक कर लें, ताकि आपको सही दाम पर टिकट मिल जाए, अगर आप आखिरी समय पर प्लानिंग करेंगे तो आपको यहाँ के लिए काफी महँगी टिकट्स मिलेंगीI

सेंट रेजिस मालदीव वोमुली रिज़ॉर्ट

वोमुली आइलैंड धालू एटोल, मालदीव

सेंटारा ग्रैंड आइलैंड रिज़ॉर्ट और स्पा मालदीव

सेंटारा ग्रैंड आइलैंड, मालदीव

अयादा मालदीव

गाफू धालू एटोल मगुधुवा आइलैंड, मालदीव

FAQ | मालदीव में पर्यटन स्थलों के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मालदीव घूमने में कितना दिन लगता है?

मालदीव आप 3 से 4 दिन में अच्छे से घूम सकते हैंI

मालदीव घूमने के लिए कितना पैसा चाहिए?

मालदीव घूमने जाना, यानी की एक इंटरनेशनल टूर करनाI इसके के लिए आपको कम से कम 1 लाख रुपयों की आवश्यकता होगी, क्योंकि यहाँ के लिए टिकट्स काफी महँगी होती हैंI

मालदीव घूमने के लिए सबसे अच्छा समय कौन सा है?

मालदीव घूमने जाने के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से लेकर दिसंबर तक का महीना होता हैI इस दौरान यहाँ बहुत ज्यादा भीड़ नहीं होती है, जिसकी वजह से आप यहाँ बड़े आराम से घूम सकते हैंI 

मुझे मालदीव में कहाँ रहना चाहिए?

मालदीव में रहने के लिए आपको कई अच्छे-अच्छे रिसॉर्ट्स मिल जायेंगे, जहाँ आप सुकून से अपनी छुट्टियाँ बिता सकते हैं और यहाँ के रिसोर्ट में रूकने का एक अद्भुत व अलग अनुभव प्राप्त कर सकते हैंI

रात के समय मालदीव  में घूमने के लिए कौन सी जगह हैं?

मालदीव में आप रात के समय वाधू आइलैंड पर घूमने के लिए जा सकते हैंI रात के समय इस आइलैंड की खूबसूरती देखते ही बनती हैI

हम रात में मालदीव में क्या कर सकते हैं?

मालदीव में आप यहाँ के प्रसिद्ध आइलैंड पर घूमने के लिए जा सकते हैंI आप यहाँ के प्रसिद्ध व्यंजनों का भी लुफ्त उठा सकते हैंI

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...