डिनर में बनाए नीलगिरी चिकन कोरमा की टेस्टी रेसिपी: Nilgiri Chicken Korma
Nilgiri Chicken Korma

डिनर में बनाए नीलगिरी चिकन कोरमा की टेस्टी रेसिपी: Nilgiri Chicken Korma

साउथ इंडिया में बनने वाली निलगिरी चिकन कोरमा की रेसिपी लोगों को काफी ज्यादा पसंद आती है।

Nilgiri Chicken Korma : चिकन से बनी रेसिपीज का स्वाद ठंड के मौसम में खाने से और भी ज्यादा बढ़ जाता है। खास तौर पर साउथ इंडिया में बनने वाली निलगिरी चिकन कोरमा की रेसिपी लोगों को काफी ज्यादा पसंद आती है। इसे मसाले और नारियल के उपयोग से बनाया जाता है, जो खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है। इस बार आप डिनर में अपने परिवार वालों के लिए चिकन कि इस रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं। इसे घर पर बनाना बेहद आसान है और इसे बनाने के लिए अधिक सामग्रियों की भी आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

Also Read: मेहमानों के लिए बनाएं आलू और बूंदी की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें रेसिपी: Aloo Boondi Recipe

Nilgiri Chicken Korma
Nilgiri Chicken Korma ingredients

500 ग्राम चिकन
2 बड़े चम्मच तेल
1 चम्मच नमक
1 चम्मच हल्दी पाउडर
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 चम्मच गरम मसाला
2 कटा हुआ प्याज
1 बड़ा टमाटर
2 हरी मिर्च
अदरक का टुकड़ा
4-5 लहसुन की कलियां
1 कप ताजा कद्दूकस नारियल
1 चम्मच धनिया पाउडर
1 चम्मच जीरा पाउडर
1 चम्मच दही
1 चम्मच शहद
1 कप मलाई
2-3 लौंग
2 तेज पत्ता
1 चम्मच काजू पेस्ट

Nilgiri Chicken Korma Recie
Nilgiri Chicken Korma
  • चिकन को अच्छे से धोकर साफ कर लें और फिर उसमें नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला लगा कर 15-20 मिनट के लिए मैरिनेट होने के लिए रख दें।
  • एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें तेज पत्ता, दालचीनी, लौंग डालें और 1-2 मिनट तक भूनें। अब इसमें बारीक कटे प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें।
  • फिर अदरक और लहसुन का पेस्ट डालें और कुछ सेकंड्स तक भूनें। अब टमाटर और हरी मिर्च डालकर अच्छे से पकने दें, ताकि टमाटर नरम हो जाएं।
  • इसके बाद नारियल, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, और पुदीने के पत्ते डालकर अच्छे से मिला लें।
  • फिर इसमें दही और काजू पेस्ट डालकर मिक्स करें और ग्रेवी को 5-7 मिनट तक पकने दें, ताकि मसाले अच्छे से पक जाएं।
  • अब चिकन के टुकड़े डालकर अच्छे से मिला लें और 10-12 मिनट तक मध्यम आंच पर पकने दें।
  • जब चिकन अच्छे से पक जाए, तो इसमें ताजा मलाई डालकर मिलाएं और 5 मिनट तक और पकाएं।
  • अब इसमें गरम मसाला, कसूरी मेथी, और शहद डालकर मिला लें और 10 मिनट बाद गैस बंद कर दें।
  • नीलगिरी चिकन को रोटी, नान या चावल के साथ सर्व करें।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...