लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए साड़ी को बेल्ट के साथ करें स्टाइल, देखें डिजाइंस: Belt with Saree
Belt with Saree

लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए साड़ी को बेल्ट के साथ करें स्टाइल, देखें डिजाइंस : Belt with saree

आइए जानते हैं कि साड़ी के साथ बेल्ट का लुक कैसा होता है और इसे कैसे स्टाइल किया जा सकता है।

Belt with Saree: साड़ी पहनने का शौक हम सभी को होता है, लेकिन जब परफेक्ट लुक क्रिएट करने की बात आती है, तो अक्सर पार्लर वाली दीदी ही याद आती हैं, क्योंकि वही साड़ी को खूबसूरती से पहनाने में मदद करती हैं। कई बार हम खुद साड़ी उलटी-सीधी बांधकर तैयार हो जाते हैं।

ऐसे में साड़ी के साथ एक बेल्ट का यूज करना बेहद फायदेमंद होता है। यह न केवल आपकी साड़ी को बेहतर तरीके से सेट करता है, बल्कि आपके लुक को भी और ज्यादा खूबसूरत बनाता है। आइए जानते हैं कि साड़ी के साथ बेल्ट का लुक कैसा होता है और इसे कैसे स्टाइल किया जा सकता है।

Also read: कॉटन साड़ी में स्लिम दिखने के लिए इस तरह से करें साड़ी को स्टाइल

गोटा डिजाइन वाली बेल्ट

Belt with Saree
gota design belt

आप प्लेन साड़ी को अट्रैक्टिव बनाने के लिए गोटा डिज़ाइन वाली बेल्ट का यूज कर सकती हैं। इस तरह की बेल्ट न सिर्फ लुक को डिसेंट बनाती हैं, बल्कि उसमें एक खूबसूरत कॉन्ट्रास्ट भी जोड़ देती है। आप इस तरह की साड़ी ऑर्गेंजा या सिंपल साटन फैब्रिक में चूज कर सकती हैं, जो आपके ओवरऑल लुक को और ज्यादा स्टाइलिश बनाएगी। मार्केट में गोटा बेल्ट आसानी से 100 से 200 रुपये के बीच उपलब्ध है, और यह आपके लुक को किफायती तरीके से ट्रेंडी बनाने में मदद करेगी।

मिरर वर्क बेल्ट डिजाइन

Mirror Work Belt Design
Mirror Work Belt Design

साड़ी के साथ मिरर वर्क डिज़ाइन वाली बेल्ट को स्टाइल करना भी एक बेहतरीन आप्शन है। इस तरह की बेल्ट साड़ी लुक को और अधिक अट्रैक्टिव बनाती है। इसे आप रेडी-टू-वियर साड़ी या सिंपल साड़ी के साथ आसानी से पहन सकती हैं। मार्केट में ऐसी बेल्ट 100 से 200 रुपये की सामान्य रेंज में मिल जाएगा। यदि आप चाहें, तो इसे अपने ब्लाउज के साथ अटैच करवाकर एक यूनिक और कस्टम लुक भी क्रिएट कर सकती हैं।

लेदर बेल्ट का यूज करें

use a leather belt
use a leather belt

आप साड़ी लुक को स्टाइलिश और यूनिक बनाने के लिए ब्लैक कलर की बेल्ट का यूज कर सकती हैं। इस तरह की बेल्ट लेदर में आसानी से उपलब्ध है और इसे पहनने से आपका लुक और भी अट्रैक्टिव दिखेगा। ब्लैक बेल्ट को आप किसी भी लाइट कलर की साड़ी के साथ स्टाइल कर सकती हैं, जो आपके लुक में एक शानदार कॉन्ट्रास्ट जोड़ेगी। मार्केट में ऐसी साड़ी बेल्ट आपको 150 से 300 रुपये की रेंज में मिल जाएगी। इसको आप कैरी कर के अपने लुक को सबसे अलग पाएंगे।

रफल साड़ी के साथ

Ruffle Saree
Ruffle Saree

बेल्ट के साथ-साथ आजकल रफल साड़ी पहनना भी काफी ट्रेंड में है। इस तरह की रफल और फ्रिल वाली साड़ी के साथ आप ब्राउन या ब्लैक कलर की चौड़ी स्ट्रैप वाली बेल्ट को स्टाइल कर सकती हैं, जो आपको एक क्लासी और मॉडर्न लुक देगी। अगर आप चाहें, तो साड़ी के कलर से मैच करती हुई प्लेन बेल्ट भी कैरी कर सकती हैं, जो आपके लुक को और भी सुंदर बनाएगी।

लैस वाली बेल्ट

lace belt
lace belt

अगर आपकी साड़ी में थ्रेड या गोटा-पट्टी वर्क है, तो आप उसी के मैचिंग गोटा-पट्टी या थ्रेड वर्क वाली लैस से अपनी बेल्ट बनवा सकती हैं। इसके अलावा, आप गोल्डन कलर की प्लेन बेल्ट भी कैरी कर सकती हैं, जो आपके लुक को और भी एलिगेंट बनाएगी। गोल्डन रेडीमेड बेल्ट को आप केवल प्लेन साटन साड़ी के साथ ही स्टाइल करें। वहीं, गोटा-पट्टी बेल्ट को आप किसी भी तरह की साड़ी के साथ पहन सकती हैं, जो लुक को और भी स्टाइलिश और अट्रैक्टिव बनाएगी।

तो ये हैं कुछ ऐसी बेल्ट्स जो आपके लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए आपकी मदद करेंगे, जिससे आप न सिर्फ सुन्दर लगती हैं, बल्कि आपका लुक सबसे अलग हटकर भी दिखाई देगा।

अंजली मृणाल एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास ब्लॉग, आर्टिकल्स और समाचार लेखन में 7 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। बीते 7 वर्षों में उन्होंने कई...