कॉटन साड़ी में स्लिम दिखने के लिए इस तरह से करें साड़ी को स्टाइल : Cotton saree
कॉटन साड़ी पहनने में बहुत ही ज्यादा अच्छी लगती है लेकिन समस्या सबसे बड़ी यही आती है जब हमें इसको बांधनी होती है क्योंकि इसे पहनने में बहुत ही ज्यादा दिक्कत होती है, और यह फूली फूली दिखाई देती है।
Cotton Saree Styling: अगर आपको कॉटन साड़ी पहनना बहुत ही ज्यादा पसंद है लेकिन कॉटन की साड़ी में मोटी दिखाई देती है तो आज के आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं जिसकी वजह से आप कॉटन साड़ी में स्लिम दिखेंगी। कॉटन साड़ी पहनने में बहुत ही ज्यादा अच्छी लगती है लेकिन समस्या सबसे बड़ी यही आती है जब हमें इसको बांधनी होती है क्योंकि इसे पहनने में बहुत ही ज्यादा दिक्कत होती है, और यह फूली फूली दिखाई देती है।
ऐसे में इसे बांधने पर हम कभी भी पतले नजर नहीं आते हैं। अगर ऐसे में आपको भी यही दिक्कत आती है तो हम आपको बताते हैं अगर आप कॉटन की साड़ी में स्लिम दिखना चाहते हैं तो इन टिप्स को जरूर करे फॉलो।
Also read : जींस में स्लिम लुक पाने के लिए इन 8 टिप्स को करें फॉलो
कॉटन साड़ी में हमेशा बनाए पतली प्लीट्स

कॉटन साड़ी बांधने में बहुत ही ज्यादा फूली फूली दिखाई देती है। ऐसे में अगर आप बड़ी-बड़ी प्लीट्स बनाएंगे तो यह और भी ज्यादा फूली हुई दिखाई देगी, इसीलिए अगर आप कॉटन की साड़ी में पतली दिखाई देना चाहती है तो इसके लिए साड़ी की छोटी-छोटी प्लीट्स बनानी चाहिए, क्योंकि इसे टक करने के बाद आपका पेट फूला फूला नहीं नजर आता है। इसके साथ ही प्लीट्स बनाने के बाद इसमें पिन जरूर लगाए ताकि वह सेट रहे। अगर आप ऐसे टक करते हैं तो आप कॉटन की साड़ी में स्लिम दिख सकते हैं।
कॉटन साड़ी के लिए ट्राई करें ए लाइन पेटीकोट

जब आप कॉटन की साड़ी पहनते हैं और उसमें पतला दिखाना चाहते हैं तो ऐसे में आप ए लाइन पेटीकोट का इस्तेमाल करें, क्योंकि इस पेटीकोट के जरिए आपकी साड़ी बहुत ही ज्यादा स्लिम दिखाई देती है। इसके लिए आप साड़ी के कलर के हिसाब का चुनाव करें। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपका लुक बहुत ही ज्यादा अच्छा लगता है। इसी के साथ अगर आप ए लाइन पेटीकोट पर साड़ी बांधते हैं तो उसकी शेप बिल्कुल परफेक्ट लगती है। इस तरह के पेटीकोट आपको मार्केट में भी मिल जाते हैं। अगर आप इस तरह के मार्केट से पेटीकोट खरीदते हैं तो यह आपको ₹250 से लेकर ₹500 तक आसानी से मिल जाते हैं।
जरूर करें प्रेस

जब आप कॉटन की साड़ी पहनते हैं तो इससे पहले कॉटन की साड़ी को प्रेस जरूर करना चाहिए। ऐसा इसीलिए क्योंकि जब आप कॉटन की साड़ी को प्रेस करते हैं तो इसे बांधने में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आती है। इसी के साथ-साथ आप साड़ी में पतली भी नजर आते हैं। इसके जरिए शेप बिल्कुल परफेक्ट आता है। कॉटन की साड़ी के साथ आप अन्य एक्ससेरीज जैसे की बेल्ट इन सब चीजों को भी इस्तेमाल में ले सकते हैं।
इन बातों का भी रखें ध्यान
- कॉटन साड़ी जब खरीदते हैं तो उससे पहले प्रिंट का खास ध्यान रखना चाहिए। उसके जरिए ही आपका लुक अच्छा लगता है।
- कॉटन साड़ी को पहनने से पहले एक बार चरक जरूर करवा लेनी चाहिए इससे फैब्रिक में शाइन आ जाती है।
- कॉटन साड़ी के साथ ज्वेलरी जरूर पहननी चाहिए। इससे लुक बहुत ही ज्यादा अच्छा लगता है।
- कॉटन साड़ी के साथ हिल्स नहीं पहननी चाहिए। यह आपके लुक को खराब कर सकती है।
इन बातों को ध्यान रखना चाहिए, तभी आप कॉटन की साड़ी में खूबसूरत लग सकते हैं और इससे आपका लुक भी एकदम परफेक्ट नजर आता है आप इसके जरिए पतली भी दिखाई देते हैं।
