Fake Healthy Foods
Fake Healthy Foods

जागो ग्राहक: कैसे पहचानें नकली 'हेल्दी फूड्स' जो असल में जंक हैं: Fake Healthy Foods

आइए इन फेक हेल्दी फूड्स के बारे में सच्चाई जानें ताकि आप अपने स्वास्थ्य के लिए बेहतर विकल्प चुन सकें और किसी धोखे में न रहें।

Fake Health Foods: दिल और दिमाग से खेलना आज के समय में मार्केटिंग का हिस्सा है। मार्केटिंग ट्रिक्स से भरी इस दुनिया में, कोई बड़ी बात नहीं है अगर आप उन फूड्स की तरह रूख कर लेते हैं जो ‘हेल्दी’ होने का दावा करते हैं लेकिन वास्तव में नहीं है। लो फैट, नैचुरल या ग्लूटेन-फ्री जैसे शब्दों को पढ़कर लोग खुश हो जाते हैं कि चलो कुछ हेल्दी खरीद रहे हैं, लेकिन इन लेबल्स के पीछे, इनमें से कई प्रोडक्ट एडेड शुगर, अनहेल्दी फैट्स और कैलोरी से भरे होते हैं। आइए इन फेक हेल्दी फूड्स के बारे में सच्चाई जानें ताकि आप अपने स्वास्थ्य के लिए बेहतर विकल्प चुन सकें और किसी धोखे में न रहें।

Also read: फेस्टिवल सीजन में करें स्मार्ट स्नैकिंग: Smart Snacking Idea

लो फैट या फैट फ्री के रूप में लेबल किए गए प्रोड्क्ट अक्सर फैट से मिलने वाले स्वाद के नुकसान की भरपाई के लिए एडेड शुगर के साथ पैक किए जाते हैं। यह चीनी ब्लड शुगर के स्तर में बढ़ोतरी का कारण बन सकती है और खाने के तुरंत बाद आपको भूख लगने लगती है।

इस ट्रिक में न फंसे। होल या मिनिमम प्रोसेस्ड फूड घर लेकर आए। जैसे आप लो फैट के लिए ग्रीक योगर्ट अच्छी च्वाइस है जो कि चीनी से भरपूर वाले फ्लेवर्ड दही की तुलना में बेहतर विकल्प है।

केवल इसलिए कि कोई चीज ऑर्गेनिक या नैचुरल लेबल की गई है इसका मतलब यह नहीं है कि वह स्वस्थ है। ऑर्गेनिक कुकीज़, चिप्स या स्नैक्स में भी चीनी, नमक और अस्वास्थ्यकर तेल की मात्रा अधिक हो सकती है।

इसलिए इंग्रेडिएंट्स की लिस्ट और न्यूट्रीशियन संबंधी फैक्ट्स जांच लें। ऑर्गेनिक प्रोडक्ट्स के साथ भी, ऐसे स्नैक्स लें जो कि होल इंग्रेडिएट्स, लो शुगर और हेल्दी फैट्स वाले हों।

Added Augar in products

कई बोतलबंद जूस और स्मूदी में एडेड शुगर होती है या फ्रूट कॉन्सन्ट्रेट से बनाई जाती है, जो फाइबर को हटा देती है और केवल चीनी इसमें रह जाती है। अब आप यह सोचकर इनका सेवन कर रहे हैं कि कितना हेल्दी है!, तो आप खुद को धोखा दे रहे हैं। यहां तक ​​कि सौ प्रतिशत फलों के रस में भी नैचुरल शुगर की मात्रा अधिक होती है जो ब्लड शुगर के लेवल को बढ़ा सकती है।

बेहतर होगी कि आप साबूत फलों को घर लेकर आएं, जो विटामिन के साथ-साथ फाइबर भी देंगे। आप अगर स्मूदी बना रहे हैं, तो नैचुरल शुगर को संतुलित करने के लिए ताजे या फ्रोज़न होल फ्रूट्स का इस्तेमाल करें और पालक या केल जैसी सब्जियां मिला लें।

केवल इसलिए कि किसी प्रोडक्ट पर ग्लूटेन-मुक्त लेबल है इसका मतलब यह नहीं है कि वह पौष्टिक है। कई ग्लूटेन-फ्रू प्रोडक्ट रिफाइंड स्टार्च से बने होते हैं और उनमें फाइबर, विटामिन और प्रोटीन की कमी होती है, जिससे ब्लड शुगर बढ़ सकता है।

जंक फूड के प्रोसेस्ड ग्लूटेन-मुक्त वर्जन की बजाय प्राकृतिक रूप से ग्लूटेन-मुक्त होल फूड्स जैसे कि क्विनोआ, शकरकंद या ब्राउन चावल का सेवन करें।

सोनल शर्मा एक अनुभवी कंटेंट राइटर और पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया, प्रिंट और पीआर में 20 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने दैनिक भास्कर, पत्रिका, नईदुनिया-जागरण, टाइम्स ऑफ इंडिया और द हितवाद जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया...