वेट लॉस के लिए रोटी बनाने से पहले आटे में मिक्स कर लें ये प्रोटीन से भरपूर चीजें, बिल्कुल भी नहीं बढ़ेगा मोटापा
Weight Loss Roti : वेट लॉस के लिए आप अपने घर पर प्रोटीन युक्त रोटी तैयार करके खा सकते हैं। आइए जानते हैं रोटी कैसे करें तैयार?
Weight Loss Roti: वजन घटाने के लिए रोटी के आटे में कुछ प्रोटीन युक्त चीजें मिलाने से न सिर्फ आपकी रोटी काफी स्वादिष्ट बनती है, बल्कि यह काफी पौष्टिक भी होती है। प्रोटीन युक्त रोटी खाने से आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती है, जिससे आपका वेट लॉस तेजी से हो सकता है। इसलिए आप अपने आटे में कुछ चीजों को मिक्स कर सकते हैं। आइए जानते हैं वेट लॉस के लिए आटे में किन-किन प्रोटीनयुक्त चीजों को मिक्स कर सकते हैं।
Also read: बाज़ार से मिठाई लाने की जगह दिवाली पर बनाएं नट्स से ये टेस्टी लड़ू
सोया आटा
सोया आटा प्रोटीन का अच्छा स्रोत है और वजन घटाने में मदद करता है। इसे अपने गेहूं के आटे में मिलाने से आपकी रोटी में प्रोटीन की मात्रा बढ़ जाएगी। इसके लिए कप गेहूं के आटे में 1/4 कप सोया आटा मिलाएं। इसके बाद इससे रोटी तैयार करके खाएं।

चना आटा या बेसन
चना आटा फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होता है। यह पेट भरने में मदद करता है और मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देता है। रोटी तैयार करने के लिए 1 कप गेहूं के आटे में 1/4 कप चना आटा मिलाएं। इससे रोटी में फाइबर और प्रोटीन की मात्रा बढ़ेगी। इस रोटी को खाने से आपका वजन भी कंट्रोल होगा।
अलसी पाउडर
अलसी के बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड और प्रोटीन से भरपूर होते हैं, जो वजन घटाने के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। इस रोटी को तैयाप करने के लिए 1 कप आटे में 1-2 चम्मच अलसी पाउडर मिलाएं। अलसी आपकी रोटी को अधिक पौष्टिक और पाचन में सहायक बनाएगी।
क्विनोआ का आटा
क्विनोआ आटा ग्लूटेन-फ्री और प्रोटीन से भरपूर होता है, जो वजन घटाने में काफी हद तक सहायक साबित हो सकती है। इस स्वादिष्ट रोटी को बनाने के लिए 1 कप गेहूं के आटे में 1/4 कप क्विनोआ आटा मिलाएं। इससे रोटी में प्रोटीन और फाइबर की मात्रा बढ़ जाएगी।

ओट्स पाउडर
ओट्स में फाइबर और प्रोटीन अधिक होता है और यह धीरे-धीरे ऊर्जा छोड़ता है, जिससे भूख कम लगती है। इसे तैयार करने के लिए 1 कप गेहूं के आटे में 1/4 कप ओट्स पाउडर मिलाएं। ओट्स आपकी रोटी को हेल्दी और संतुलित बनाएंगे।
इन प्रोटीन से भरपूर चीजों को अपने आटे में मिलाकर आप अपनी रोटी को और पौष्टिक बना सकते हैं, जिससे वजन घटाने में मदद मिल सकती है।
