Dhanteras
Dhanteras

सोने-चांदी के अलावा धनतेरस पर खरीद सकते हैं ये चीजें, माता लक्ष्मी रहेंगी खुश

Dhanteras 2024 : धनतेरस पर आप कुछ खास चीजों की खरीददारी कर सकते हैं। आइए जानते हैं धनतेरस के मौके पर क्या-क्या खरीद सकते हैं?

Dhanteras 2024 Shopping Guide: दिवाली का सप्ताह काफी उत्साह भरा होता है, क्योंकि इस पूरे सप्ताह में हर घर में कुछ न कुछ सेलेब्रेट जरूर हो रहा होता है। दिवाली से करीब 2 दिन पहले धनतेरस मनाई जाती है। इस साल 29 अक्टूबर को धनतेरस मनाई जाएगी। इस मौके पर लोग खरीददारी करते हैं। अगर आप भी दिवाली पर खरीददारी करने जा रहे हैं, तो सोना-चांदी खरीदने के अलावा कुछ और चीजों पर भी ध्यान दे सकते हैं। इस मौके पर सोने-चांदी के अलावा कई ऐसी चीजें खरीद सकते हैं, जिन्हें खरीदने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में समृद्धि आती है। आइए जानें, धनतेरस पर सोने-चांदी के अलावा किन चीजों को खरीद सकते हैं-

Also read: सुबह की इन आदतों से बच्चों के दिमाग को करें दुरुस्त

धनतेरस पर बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। आप चांदी, पीतल, तांबा, या स्टील के बर्तन खरीद सकते हैं। इसे सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। वहीं, धनतेरस पर झाड़ू खरीदने का धार्मिक महत्व है। ऐसा माना जाता है कि इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और लक्ष्मीजी का वास होता है।

Bartan
Bartan

अगर आप अपने घर में मां लक्ष्मी का वास करना चाहते हैं, तो इस खास अवसर पर आप लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीद सकते हैं। धनतेरस पर लक्ष्मी और गणेश की मूर्ति खरीदकर दीपावली पर इनकी पूजा की जाती है। इससे घर में धन-धान्य की प्राप्ति होती है।

यदि आप धनतेरस के दिन कोई नया इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते हैं, तो यह भी शुभ माना जाता है। इसका मतलब होता है कि आप नई तकनीक और उन्नति के रास्ते पर चल रहे हैं।

Electronic Items
Electronic Items

धन तेरस पर आप धन का प्रतीक जैसे- तिजोरी या अलमारी, पर्स इत्यादि खरीद सकते हैं। इस तरह की चीजें धनतेरस के दिन खरीदना बहुत शुभ होता है। यह घर की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करता है।

घर की सुख-समृद्धि और आराम के लिए आप धनतेरस के दिन नया फर्नीचर भी खरीद सकते हैं, जैसे कि डाइनिंग टेबल, सोफा आदि। इसके अलावा आजकल प्लेटिनम, डायमंड और अन्य मेटल के गहने खरीदना भी अच्छा माना जाता है।

Jewellery
Jewellery

अगर आप बड़ी खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं, तो धनतेरस पर जमीन, फ्लैट या नया वाहन खरीदना शुभ हो सकता है।
धनतेरस के मौके पर आप इन खास चीजों को खरीद सकते हैं। इन चीजों को खरीदने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में संपन्नता का वास होता है।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...