Shafaq Naaz Journey Story: शफ़क़ नाज़ टेलीविजन इंडस्ट्री की चर्चित एक्ट्रेस है लेकिन उनकी पर्सनल जिंदगी काफी उतार-चढ़ाव भरी रही है। एक समय उन्होंने मुंबई में सर्वाइवल के लिए बहुत मेहनत की और इस दौरान उनकी बहन फलक नाज भी उनके साथ थी।
स्ट्रगल भरी रही जिंदगी
शफक ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि उन्होंने अपनी बहनों के साथ बहुत संघर्ष भरे दिन देखे हैं। साथ ही यह भी कहा कि अगर बहने नहीं होती तो उन्हें नहीं लगता कि वह मुंबई में सरवाइव कर पाती। एक्ट्रेस ने बताया कि हम लोग मास्टर जी के पास जाते थे और पोहा बना कर ले जाते थे और जब भी भूख लगती थी पोहा खा लिया करते थे। उसने बताया कि वह ऑडिशन के लिए भी जाया करती थी और उस समय उनका भाई शीजान बहुत छोटा था।
शफाक ने इंडस्ट्री के कई देशों में बेहतरीन काम किया है। 2010 में उन्होंने अपना करियर शुरू किया था लेकिन उन्हें ब्रेकथ्रू महाभारत से मिला। इस शो में 19-20 साल की उम्र में उन्होंने कुंती का किरदार निभाया था।
बनी 6 बच्चों की मां
महाभारत के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि बहुत से लोगों ने उनसे पूछा था कि उन्होंने 6 बच्चों की मां बनने का किरदार कैसे निभा लिया। लोग इतना रिस्क बिल्कुल भी नहीं लेते हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि कुंती के रोल को मैं जब भी देखती हूं तो मैंने कभी इस तरह से महसूस नहीं किया। महाभारत मेरे लिए एक इमोशन है। शफक अपनी नानी और मामा के बीच बड़ी हुई हैं और नानी के जाने का उन्हें गहरा सदमा लगा था।