Britain's 'Hull City Fair' started

शुरू हुआ ब्रिटेन का 746 साल पुराना ‘हल सिटी मेला’

ब्रिटेन का सबसे बड़ा ‘हल सिटी मेला’ 4 अक्टूबर से शुरू हो चूका हैI इस बार मेले में 250 तरह के झूले लगाए गए हैं, जिसे देखने के लिए यहाँ करीब 10 लाख लोग पहुंचे हैंI

Britain’s ‘Hull City Fair’ started: ब्रिटेन का सबसे बड़ा और 746 साल पुराना ‘हल सिटी मेला’ आयोजित किया। यह मेला यूरोप के सबसे बड़े मेलों में से एक हैI यह मेला 8 दिनों तक चलता है और इसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग यहाँ घूमने के लिए आते हैंI आयोजकों का कहना है कि इस बार इस मेले को देखने के लिए यहाँ करीब 10 लाख लोग पहुंचे हैं, जो पिछले साल के 6 लाख लोगों की तुलना में 4 लाख ज्यादा हैंI

Also read: मुंबई में खुला भारत का पहला पैराडॉक्स म्यूजियम, मिलेगा मायावी दुनिया को करीब से देखने का मौका

Hull City Fair started in 1278

किंग्स्टन अपॉन हल सिटी में होने वाला ‘हल सिटी मेला’ यूरोप का सबसे पुराना व बड़ा मेला हैI यह मेला सबसे पहली बार मार्च 1278 में शुरू हुआ थाI उस समय यह मेला 80 झूलों के साथ शुरू किया गया थाI लेकिन कुछ समय के बाद इसका आयोजन अक्टूबर महीने के शुरुआत में किया जाने लगाI

250 types of small and big swings have been installed in the fair

‘हल सिटी मेला’ के आयोजकों ने बताया कि इस मेले में 250 तरह के अलग-अलग छोटे-बड़े झूले लगाए गए, जो इस मेले को सबसे ज्यादा खास बनाते हैंI इस मेले को देखने के लिए यहाँ दुनियाभर के लोग पहुंचते हैंI मेले में यॉर्कशायर शहर के वाल्टन स्ट्रीट के पास 16 एकड़ के विशाल कार पार्क में कई तरह के फेरिस व्हील, हिंडोला और अन्य झूलें शामिल हैंI इस मेले में झूले के अलावा, खाने-पीने के कई स्टॉल्स भी लगाए गए हैं, जहाँ लोग टेस्टी-टेस्टी व्यंजनों का स्वाद भी चख सकते हैंI साथ ही इस मेले में कुछ मजेदार गेम्स भी रखे गए, जिसमें लोग खेल का आनंद लेने के साथ-साथ आकर्षक पुरस्कार भी जीत सकते हैंI इसके अलावा भी यहाँ मनोरंजन की और भी कई चीजें उपलब्ध हैंI शाम के समय इस मेले की खूबसूरती देखते ही बनती हैI यह मेला चारों तरफ से चमकदार लाइट्स की रोशनी से जगमगा उठता है, जिसे मीलों दूर से भी देखा जा सकता हैI यहाँ बच्चों के लिए भी बहुत कुछ खास था, उनके लिए 80 से भी ज़्यादा अलग-अलग तरह के झूलें थे, जिनमें ट्रैम्पोलिन, फ़न हाउस, हेल्टर स्केल्टर, मिनी मियामी, मिनी वाल्टज़र और जंपिंग जैक शामिल हैंI

इस मेले की एक सबसे खास बात यह है कि यह मेला परंपरा के अनुसार रविवार को बंद रहता हैI रविवार को कोई भी इस मेले का लुफ्त नहीं उठा पाता हैI इस साल भी यह मेला 6 अक्टूबर रविवार को बंद थाI इस मेले की शुरुआत 4 अक्टूबर, 2024  को शाम 5 बजे से हुई है और इसका समापन 12 अक्टूबर को हुओ।

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...