मुंबई में खुला पहला पैराडॉक्स म्यूजियम, ले सकेंगे मायावी दुनिया का आनंद
‘पैराडॉक्स म्यूजियम’ में दर्शक इंटरेक्टिव डिस्प्ले की दुनिया को करीब से देख सकेंगे और यहाँ नज़र आने वाले भ्रमों के पीछे के बेहद दिलचस्प विज्ञान के बारे में जान सकेंगेI
India’s First Paradox Museum Mumbai:‘पैराडॉक्स म्यूजियम’ अपने रोमांचकारी प्रदर्शन के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैI अब इस म्यूजियम का अधिकारिक तौर पर भारत के मुंबई शहर में शुभारंभ किया गया हैI इस म्यूजियम में अनोखी पैराडॉक्स थीम पर आधारित 55 से भी ज्यादा प्रदर्शनियों के साथ-साथ 15 इमेर्सिव रूम भी बनाए गए हैं, जो देखने वालों को बेहद नया और अनोखा अनुभव प्रदान करते हैंI यहाँ आनेवाले दर्शक इंटरेक्टिव डिस्प्ले की दुनिया को करीब से देखने और नज़र आने वाले इन भ्रमों के पीछे के बेहद दिलचस्प विज्ञान के बारे में जान सकते हैंI
Also read: बच्चों को कराएं म्यूजियम की सैर
पैराडॉक्स की अनोखी दुनिया को करीब से देखने का मिलेगा मौका

यह म्यूजियम दक्षिणी मुंबई के फोर्ट इलाके में चर्च गेट और सीएसटी स्टेशन से थोड़ी ही दूरी पर स्थित हैI यहाँ आने वाले दर्शकों को वास्तविकता से परे 60 मिनट के लिए पैराडॉक्स की दुनिया को करीब से देखने का मौका मिलता हैI यहाँ की प्रदर्शनी में रिवर्स रूम का शानदार अनुभव शामिल है, जो आपको वास्तविकता से परे भ्रम का अनुभव प्रदान करता हैI यहाँ का पैराडॉक्स सोफा बड़े ही दिलचस्प तरीके से भ्रम पैदा करता हैI साथ ही यहाँ एक जीरो ग्रेविटी रूम भी है, जहाँ जाने पर हकीकत के प्रति आपका नजरिया बिलकुल बदल जाएगाI
मनोरंजन के लिए है बेहतरीन जगह

‘पैराडॉक्स म्यूजियम’ विज्ञान, कला और मनोविज्ञान को कलात्मक रूप से एक साथ जोड़ता है, ताकि दर्शकों को बड़े आकर्षक तरीके से नया सीखने का अनुभव मिल सकेI यह म्यूजियम परिवार व बच्चों को कुछ नया व अनोखा जानने के लिए प्रोत्साहित करता हैI साथ ही यह देश व विदेश के पर्यटकों के मनोरंजन के लिए बेहद उपयुक्त जगह भी हैI यह कॉर्पोरेट कंपनियों की टीम निर्माण गतिविधियों के लिए एक अच्छी जगह हैI साथ ही यह कंटेंट क्रिएटर्स के लिए एक बेस्ट जगह है जहाँ वे अलग-अलग तरीके से अनोखे रील्स बना सकते हैंI
भारत का पैराडॉक्स म्यूजियम है खास

इस म्यूजियम के लॉन्च के बारे में बात करते हुए पैराडॉक्स म्यूजियम ब्रांड के संस्थापक मिल्टोस काम्बोराइड्स कहते हैं कि भारत के मुंबई शहर में हमें पहले पैराडॉक्स म्यूजियम की शुरुआत करते हुए हमें बेहद ख़ुशी महसूस हो रही हैI मुंबई शहर का जिंदादिल माहौल इस म्यूजियम के लिए सबसे उपयुक्त हैI इस म्यूजियम में दिल-दिमाग को झकझोर देनेवाली कई तरह की प्रदर्शनियां मौजूद हैं, जो धारणाओं को चुनौती देंगी और सच्चाई के बारे में आपके नजरिए को बदल कर रख देगीI इस बारे में पैराडॉक्स म्यूजियम के सीईओ हैरिस डोरेस ने कहा कि भारत का पैराडॉक्स म्यूजियम कई तरीकों से खास हैI यह देखने वालों की आँखों को चुनौती देने के साथ-साथ सच्चाई के बारे में एक नया अनुभव प्रदान करता हैI
4 अक्टूबर से यह म्यूजियम आम लोगों के लिए खुल गया हैI पैराडॉक्स म्यूजियम मुंबई के लिए टिकट वेबसाइट https://paradoxmuseummumbai.com/ पर उपलब्ध है।यह म्यूजियम सोमवार से रविवार सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक खुला रहेगाI इसका टिकट म्यूजियम की वेबसाइट के साथ-साथ प्रमुख टिकट बुकिंग प्लेटफार्म पर भी उपलब्ध है, जिसकी कीमत इस प्रकार है-
बच्चे (3-12 वर्ष) – 550 रूपए + जीएसटी
वयस्क (12 वर्ष के ऊपर) – 590 + जीएसटी
वरिष्ठ नागरिक (60+ वर्ष) – 550 + जीएसटी
विदेशी नागरिक – 890 + जीएसटी
