भारत के अलग-अलग राज्यों में ऐसे मनाई जाती है नवरात्रि: Navratri Celebrations in Different States
Navratri Celebrations in Different States

भारत के अलग-अलग राज्यों में ऐसे मनाई जाती है नवरात्रि: Navratri Celebrations in Different States

चलिए जानते हैं कि भारत के किन-किन राज्यों में नवरात्रि को कुछ अलग तरीके से मनाया जाता है।

Navratri Celebrations in Different States : शारदीय नवरात्रि का त्यौहार बेहद धूमधाम तरीके से मनाया जाता है। भारत में कई राज्य हैं और वहां पर नवरात्रि को कुछ अलग-अलग तरीकों से सेलिब्रेट किया जाता है। चलिए जानते हैं कि भारत के किन-किन राज्यों में नवरात्रि को कुछ अलग तरीके से मनाया जाता है।

Navratri Celebrations in Different States
Navratri celebrations in gujarat

गुजरात में नवरात्रि त्योहार भव्य रूप से मनाया जाता है। यहां डांडिया और गरबा आयोजन बड़े स्तर पर होता है। गुजरात के गरबा की पहचान दुनियाभर में हैं। दुनियाभर से लोग विशेष रूप से इस पारंपरिक और धार्मिक त्योहार का आनंद लेने गुजरात आते हैं। पिछले साल यूनेस्को ने लोकप्रिय गुजराती लोक नृत्य गरबा को अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर घोषित किया था।

आंध्र प्रदेश में नवरात्रि में मां गौरी की पूजा की जाती है। वहां की अविवाहित युवतियां अपनी पसंद के जीवनसाथी की तलाश में सांप्रदायिक पूजा में शामिल होती हैं। त्यौहार को तेलुगु भाषा में बथुकम्मा पांडुगा कहते है। महिलाएं देवी मां की पूजा के लिए फूलों का उपयोग करके समय-सम्मानित शैली में फूलों के ढेर बनाती हैं।

west bengal and Jharkhand
navratri celebration in west bengal and Jharkhand

पश्चिम बंगाल और असम जैसे राज्यों में नवरात्रि के दौरान विभिन्न तरह के पंडाल स्थापित किए जाते हैं जिनकी थीम बिल्कुल अलग होती है। नौ दिनों तक मां की धूमधाम से पूजा अर्चना की जाती है और दशमी के दिन देवी को धूमधाम से विदा किया जाता है। हालांकि, बंगाल में दुर्गा पूजा के दौरान महिलाएं ढाक की थाप पर नाचती हैं और देवी को प्रसन्न करने की कोशिश करती है।

Bihar and UP
Bihar and UP

बिहार में नवरात्रि के नौ दिनों तक कई जगह पर रामलीला का आयोजन किया जाता है। साथ ही मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की भी धूमधाम से पूजा होती है और कई जगह पर स्थानीय पंडाल भी सजाए जाते हैं।

rajasthan
Navratri celebrations in rajasthan

राजस्थान में विधि-विधान से मां दुर्गा के नौ रूपों की पूरा पूरे नौ दिन होती है। पारंपरिक वेशभूषा में सजकर सामूहिक गरबा किया जाता है। नवरात्रि के बाद भी उत्सव का माहौल बना रहता है, जो दशहरे के साथ भी जारी रहता है। राजस्थान में दशहरे का त्योहार तकरीबन 20 दिनों तक चलता है। दरअसल यहां पर नवरात्रि के अंतिम दिन यानी दशहरे वाले दिन रावण का पुतला जलाया जाता है और विभिन्न शहरों में धनतेरस तक मेले का आयोजन भी होता है।

दशहरा कर्नाटक का नदहब्बा या राज्य-त्योहार है, जिसे मैसूर शहर में अत्यंत खुशी के साथ मनाया जाता है। महानवमी वाले दिन शाही तलवार को पूजा के लिए एक सिंहासन पर बैठाया जाता है और हाथियों और घोड़ों के जुलूस पर ले जाया जाता है। दशमी वाले दिन संगीतकारों का एक भव्य जुलूस हाथी के ऊपर मां दुर्गा की छवि को रखकर पूरे शहर में लेकर जाते हैं और इस उत्सव को धूमधाम तरीके से मनाते हैं।

तमिलनाडु में नवरात्रि का त्यौहार बिल्कुल अलग तरीके से मनाते हैं। यहां पर लोग न सिर्फ मां दुर्गा बल्कि लक्ष्मी और सरस्वती जैसी अन्य हिंदू देवी देवताओं की भी पूजा पाठ करते हैं। नवरात्रि में तमिलनाडु में लोग अपने रिश्तेदारों को मिठाइयां और कई तरह के उपहार भी देते हैं। खासकर दशमी वाले दिन तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में मां सरस्वती की मूर्ति की स्थापना कर पूजा की जाती हैं।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...