चैत्र नवरात्रि के नौ दिन की पूजा के लिए पहने अलग-अलग रंग के कपड़े: Chaitra Navratri Outfits
Chaitra Navratri Outfits

चैत्र नवरात्रि के नौ दिन की पूजा के लिए पहने अलग-अलग रंग के कपड़े: Chaitra Navratri Outfits Colour

आज हम आपको बताने वाले है कि नवरात्रि के 9 दिन किन रंगों का कपड़ा पहनना चाहिए।

Chaitra Navratri Outfits: चैत्र नवरात्रि के नौ दिनों की पूजा में विशेष महत्वपूर्णता है और हर दिन के लिए विशेष रंग के कपड़े पहनने की पुरानी परंपरा है। रंग नवदुर्गा की नौ स्वरूपों को समर्पित किए गए होते हैं और हर दिन एक विशेष रंग का पूजन किया जाता है। ऐसे में अगर आपको नहीं पता है कि नवरात्रि के 9 दिन किन रंगों का कपड़ा पहनना चाहिए, तो चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि आज हम आपको इसके बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं।

Also read : गर्मी में चाहिए स्टाइल के साथ कंफर्ट तो इन मैक्सी आउटफिट्स को करें ट्राई: Maxi Dress Designs

Chaitra Navratri Outfits
yellow floral print saree

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना की जाती है और माँ शैलपुत्री की पूजा की जाती है और इस दिन पीले रंग के कपड़े पहने जाते हैं। पीला रंग सूर्य की शक्ति को प्रकट करता है। महिलाएं इस दिन पीले रंग की साड़ी पहनें।

चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन माँ ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है और इस दिन गोल्डन कलर के कपड़े पहने जाते हैं। सुनहरा रंग शुभता और सौम्यता को प्रकट करता है।

Red Saree
Red Saree

नवरात्रि के तीसरे दिन माँ चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। इस दिन के लिए लाल रंग के कपड़े पहने जाते हैं, क्योंकि लाल रंग माँ चंद्रघंटा की शक्ति को प्रकट करता है।

Green Saree
Green Saree

चौथे दिन माँ कुष्मांडा की पूजा की जाती है और इस दिन हरे रंग के कपड़े पहने जाते हैं। मां कुष्मांडा को हरा रंग बेहद प्रिय है। आप इस दिन हरे रंग का सूट या साड़ी पहन सकते है।

White Outfits
White Outfits

चैत्र नवरात्रि के पांचवे दिन माँ स्कंदमाता की पूजा की जाती है और इस दिन सफेद रंग के कपड़े पहने जाते हैं। सफेद कलर बुद्धि और शांति को प्रकट करता है।

छठे दिन माँ कात्यायनी की पूजा की जाती है और इस दिन लाल रंग के कपड़े पहने जाते हैं। आप माता के इस रूप को प्रसन्न करने के लिए लाल रंग के कपड़े पहनकर उनकी पूजा कर सकते हैं।

Blue Colour
Blue Colour

नवरात्रि के सातवें दिन माँ कालरात्रि की पूजा की जाती है और इस दिन नीले रंग के कपड़े पहने जाते हैं। नीला रंग उत्साह को दर्शाता है।

इसके अलावा चैत्र नवरात्रि के आठवें दिन माँ महागौरी की पूजा की जाती है और इस दिन गुलाबी रंग के कपड़े पहने जाते हैं। अगर आप इस रंग के कपड़े पहनेंगे तो मां प्रसन्न होंगी।

नवरात्रि के नौवें दिन को नवमी कहा जाता है और इस दिन माँ सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। नौवें दिन बैंगनी कलर के कपड़े पहने जा सकते है।